मेरठ (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर में ही एक बड़े ड्रम में छिपा दिया और ऊपर से लोहे के ढक्कन को सीमेंट से बंद कर दिया गया। किसी को शक न हो, इसलिए पत्नी, पति के मोबाइल से उसके करीबी लोगों को लगातार मैसेज और कॉल करती रही। Crime News : पुलिस जांच में पता चला है कि सौरभ राजपूत US बेस्ड एक कंपनी में मर्चेंट नेवी की जॉब करता था और 24 फरवरी को ही अपनी…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Famers and Govt. Meeting : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अन्य मांगों पर केंद्र और किसानों के बीच आज सातवें दौर की बातचीत होगी। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में होने वाली बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा पंजाब सरकार के मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। Famers and Govt. Meeting किसानों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) संयोजक सरवन सिंह पंढेर के नेतृत्व में 28 किसान नेता पहुंचेंगे। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि उम्मीद है कि केंद्र…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Sunita Williams returned from space after 9 months : भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। इनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट अमेरिका के निक हेग और रूस के अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुआ। ये चारों एस्ट्रोनॉट मंगलवार (18 मार्च) को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से रवाना हुए थे। Sunita Williams returned from space after 9 months : सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को जब कैप्सूल…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- India’s got latent Dispute : मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद से ही ये विवादों में है। कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को 17 मार्च को महाराष्ट्र साइबर सेल के अपना बयान देने के लिए पेश होना था, लेकिन वो नहीं आए। दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को अब दूसरा समन भेजा है। न्यूज एजेंसी की मानें तो, समय को आज साइबर सेल के सामने बयान देने के लिए पेश होना था। अब साइबर सेल ने समय को दूसरा समन भेजते हुए…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) –पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उद्योगपतियों को परेशान करने का दौर अब खत्म हो चुका है और राज्य सरकार अब औद्योगिक क्षेत्र के लिए पुल की तरह काम कर रही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ ‘सरकार-उद्योगपति बैठक’ के दौरान यहां व्यापारिक दिग्गजों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के समय में उद्योगपतियों को परेशान किया जाता था, लेकिन अब कोई भी उन्हें परेशान नहीं कर रहा है, बल्कि राज्य सरकार उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान…
CT Group organized a de-addiction seminar under the banner of “War against Drugs” जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) CT Group Of Institutions : स्वस्थ और नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देने के अपने संकल्प के तहत, सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने पंजाब सरकार के अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” के अंतर्गत नशा मुक्ति पर एक सेमिनार का आयोजन किया। यह सेमिनार जालंधर पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर जिला प्रशासन, और दिशादीप एन.जी.ओ. के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशीले पदार्थों के खतरों, पुनर्वास विकल्पों, और रोकथाम उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना था, ताकि छात्र सूचित निर्णय ले सकें…
Police Commissioner calls upon people to unite to eradicate the evil of drug addiction जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) War Against Drugs : जालंधर को नशा मुक्त शहर बनाने के लिए अपनी तरह के पहले जन संपर्क प्रोग्राम ‘संपर्क’ के दौरान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने लोगों से जिले से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए एकजुट होने की अपील की। यहां डी.ए.वी कॉलेज जालंधर में लोगों से बातचीत के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाबियों में विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का जज्बा है। आतंकवाद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने राज्य को एक…
नागपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Violence In Nagpur : औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दौरान नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जला दिया। VHP के मुताबिक, ये औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र थी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। देर शाम 7:30 बजे नागपुर के महाल इलाके में हिंसा भड़क गई। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। Violence In Nagpur : उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी की। नागपुर के महाल में…
जोधपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Indo-Pak News : अपने 4 बच्चों को लेकर अवैध रूप से पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर और यहां उनके पति सचिन मीणा एक बार फिर चर्चा में हैं। सीमा ने आज सुबह बेटी को जन्म दिया है। सीमा को अपनी बहन मानने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने जानकारी दी कि सीमा सचिन मीणा ने एक प्राइवेट अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। उनके घर धन लक्ष्मी का आगमन हुआ है। Indo-Pak News : पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को दो साल पहले पब्जी खेलते-खेलते हुए ग्रेटर…
तेल अवीव (वीकैंड रिपोर्ट) – Attack In Gaza : गाजा में इजरायल के हमले में 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि रमजान के महीने में हुए हवाई हमलों में ज्यादातर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मारे गए हैं जबकि करीब 150 अन्य घायल हुए हैं। रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा, ‘आज रात हमने गाजा में फिर से लड़ाई शुरू कर दी है।’ रिपोर्ट के मुताबिक हमास के अधिकारी बासेम नईम ने दावा किया है कि इन हमलों में कई लोग मारे गए हैं। Attack In Gaza : उन्होंने इजरायल…
