Author: Vandna Verma

प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- Prayagraj MahaKumbh प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में आज धर्म संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र में सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए सनातन बोर्ड के गठन पर औपचारिक रूप से मुहर लगाई जाएगी। यह ऐतिहासिक निर्णय सनातन धर्म को एक संगठित और संरक्षित स्वरूप प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने आज धर्म संसद बुलाई है। जो कुछ देर में शुरू होने वाली है। ये धर्म संसद सेक्टर 17 में कथा वाचक देवकीनंदन…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : अमृतसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति शरारती तत्व द्वारा तोड़े जाने का मामला गरमा गया है। आरोपी को बेशक गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन लोगों में रोष पनप गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अमृतसर में बीआर आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के लिए किसी को माफ नहीं किया जाएगा। सीएम मान ने इस बात पर जोर दिया कि यह घटना बेहद निंदनीय है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।…

Read More

पुणे (वीकैंड रिपोर्ट)- National News : महाराष्ट्र के पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से पहली मौत की बात सामने आई है। ये मौत सोलापुर में हुई। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 26 जनवरी तक GBS के 101 एक्टिव मरीज हैं। इसमें पुणे से 81 मरीज, पिंपरी चिंचवाड़ से 14 और 6 मरीज अन्य जिलों से हैं। इनमें 68 मेल और 33 फीमेल मरीज हैं। पुणे में 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। पुणे में 9 जनवरी को अस्पताल में भर्ती मरीज GBS पॉजिटिव आया था, ये पहला केस था। अब पुणे में एक्टिव केसों की संख्या 101 हो गई है। इनमें…

Read More

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत गुरुद्वारों में छापेमारी की गई है। ये कार्रवाई होमलैंड सिक्योरिटी के अधिकारी कर रहे हैं। अब गुरुद्वारों में भी अवैध अप्रवासियों की तलाश कर रहे हैं। होमलैंड सिक्योरिटी के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के गुरुद्वारों में जाकर अवैध अप्रवासियों की तलाश की। हालांकि जांच अधिकारियों की इस कार्रवाई ने सिख संगठनों को नाराज कर दिया है और उन्होंने इसे आस्था से खिलवाड़ बताया है। अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के आदेश के बाद अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग…

Read More

Sahaj of Kulhad Pizza Couple released his first song as soon as he left for the UK पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट) Kulhad Pizza Song  : जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल विवादों के बीच इंग्लैंड पहुंच गया है। इसकी पुष्टि खुद सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके की। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया था और अब उन्होंने कार में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सहज अरोड़ा यहां पहुंचने के बाद अपने काम के बारे में जानकारी सांझा कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए मशहूर होने के…

Read More

Shameful case in Jalandhar: Father left stunned after watching obscene video of his daughter जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : थाना सदर जमशेर की पुलिस चौकी फतेहपुर (प्रतापपुरा) में पड़ते एक इलाके की रहने वाली 16 साल की नाबालिग युवती से 21 साल के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामला सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस ने आरोपी युवक नवजोत जस्सल निवासी गांव विशेषरपुर जिला जालंधर के खिलाफ थाना सदर में बी.एन.एस. की धारा 64, 4 व पोस्को एक्ट के तहत 9 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। फतेहपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरिंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी…

Read More

Youth dies due to drug overdose in Jalandhar: dead body found with injection in field जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)  Death Due to Drugs: थाना लाडोवाल की प्रभारी एसआई गुरशिंदर कौर ने कहा कि लाडोवाल क्षेत्र में जो भी तस्कर नशा बेचता पकड़ा गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि पुलिस टीमें जगह-जगह नाके लगाकर दिन रात नशा तस्करों को पकड़ने में जुटी हुई हैं। जालंधर में कस्बा फिल्लौर के गांव छोकरां में 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे का इंजेक्शन लगाने…

Read More

National Youth Day celebrated in DAV College जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) डीएवी कॉलेज जालंधर की एनएसएस इकाई और रेड रिबन क्लब की ओर से प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, साथ ही शपथ ग्रहण समारोह और स्वयंसेवकों के साथ बातचीत भी की गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को समर्पित एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। स्वामी विवेकानंद जी देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और भारतीय…

Read More

Republic Day is celebrated at CT World School and CT Public School जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Republic Day in CT Group : सीटी ग्रुप के परिसर, शाहपुर और मकसूदन में फैले, सीटी वर्ल्ड स्कूल और सीटी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। इन कार्यक्रमों में देशभक्ति, शिक्षा और सांस्कृतिक समृद्धि का मिश्रण देखने को मिला, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन ने देश की 75 साल पुरानी विरासत का सम्मान किया। इस दिन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसके बाद एनसीसी कैडेटों ने अपने अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए परेड की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव…

Read More

Punjab State Food Commission visits government schools and Anganwadi centres जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab State Food Commission : पंजाब स्टेट फूड कमिशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने आज जिला जालंधर के औचक दौरे के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान श्री धालीवाल ने सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल नवां गांव जट्टां, सरकारी प्राइमरी स्कूल अलेवाली, सरकारी सीनियर सेकेंडरी और एलीमेंट्री स्कूल भुल्लर, सरकारी प्राइमरी स्कूल धंडोवाल और आंगनवाड़ी केंद्र नवां गांव जट्टां, धंडोवाल और अलेवाली का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात कर परोसे जाने वाले भोजन की समीक्षा की।…

Read More