

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : जालंधर में ट्रैफिक समस्या बढ़ती जा रही है और पार्किंग सुविधाएं घटती जा रही हैं। इसी समस्या के हल के लिए मेयर वनीत धीर ने नया प्लान पेश किया है। इस योजना के तहत नगर निगम के जोन कार्यालयों की जमीन पर पब्लिक पार्किंग प्लेस विकसित किए जाएंगे।
Jalandhar News : मॉडल टाउन, लाल रतन, प्रताप बाग, बबरीक चौक और मदन फ्लोर मिल जोन में स्थित निगम कार्यालयों की जमीन पर बी.ओ.टी. (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) मॉडल के आधार पर बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। इन पार्किंग स्थलों की सबसे ऊपरी मंजिल पर नगर निगम के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। हालांकि बेशक मेयर को उम्मीद है कि इससे ट्रैफिक और पार्किंग समस्या हल हो जाएगी लेकिन इसके लिए लोगों का जागरूक होना भी जरूरी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


