अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Grenade attack in Amritsar : देररात ठाकुरद्वारा मंदिर पर बाइक सवार दो युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिस मंदिर पर यह हमला हुआ है, वह अमृतसर के खंडवाला इलाके में ठाकुरद्वारा मंदिर है। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह हमला सुनियोजित था और इसमें आतंकवादी संगठनों की संलिप्तता हो सकती है। धमाकों के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…
Author: Vandna Verma
सोनीपत (वीकैंड रिपोर्ट)- Murder In Haryana : हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि यहां भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र को दो गोलियां उनके पड़ोसी ने ही मारीं। घटना के पीछे जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सदर गोहाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बीजेपी नेता ने पड़ोसी के बुआ की जमीन खरीदी थी जिसको लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ने कुछ दिन पहले बीजेपी नेता को जमीन पर कदम नहीं रखने की चेतावनी…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : कल आमिर खान का 60वां जन्मदिन है। आमिर के बर्थडे से पहले सलमान और शाहरुख उनके घर पहुंचे। तीनों की इस मुलाकात के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में शाहरुख पैपराजी से बचते नजर आ रहे हैं। आमिर खान के 60वें जन्मदिन से पहले उनके घर पर इस सुपरस्टार्स की मौजूदगी ने ये एहसास करा दिया है कि ये बर्थडे कुछ खास होनेवाला है। Bollywood News : सलमान खान और शाहरुख खान आमिर का ये जश्न मनाने के लिए उनके घर पहुंचे। तीनों की इस दुर्लभ मुलाकात के वीडियोज…
If the mind is sandalwood then the things of the world never bite – Navjeet Bhardwaj जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News – मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान अजीत कुमार से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को रंगों के पावन त्योहार होली की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए आध्यात्मिक प्रवचनों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : भारत सरकार की तरफ से प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफे को लेकर नगर निगम की टीम समय-समय पर छापेमारी करती रहती है। वहीं आज नगर निगम की तहबाजारी विभाग की टीम ने मकसूदां मंडी के पास स्थित फैक्ट्री में छापेमारी की। विभाग की टीम द्वारा उक्त फैक्ट्री में से 500 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफे बरामद कर लिए। तहबाजारी विभाग के सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह मिठू ने बताया कि मेयर विनीत धीर के निर्देशों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधित लिफाफों की वजह से शहर में सफाई को लेकर बहुत दिक्कत आ रही है।…
Famous singer Sonu Nigam spread the magic of his voice at the World College of Technology and Management गुरुग्राम (वीकैंड रिपोर्ट) Entertainment News – बेहतरीन पढ़ाई व बेस्ट प्लेसमेंट से सफलता का परचम लहराने वाले वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट का आयोजन किया गया। वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेलिब्रिटी नाईट कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट में अपनी सुरीली आवाज व एक्टिंग के दमदार परफॉर्मेंस का ऐसा जलवा बिखेरा की सभी मंत्रमुग्ध हो…
Major incident, Sarpanch shot, driver injured तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने मौजूदा सरपंच को फोन पर धमकी देकर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है, जब सरपंच ने मना किया तो अज्ञात लोगों ने सरपंच की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया। इस संबंध में थाना वल्टोहा की पुलिस ने गैंगस्टर सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जरमल सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह गांव वल्टोहा संधूआं का मौजूदा सरपंच है तथा 3…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Congress Politics : पंजाब में कांग्रेस की गुटबाजी से कांग्रेस हाईकमान चिंतित है। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी भूपेश बघेल ने आज दिल्ली में बैठक बुलाई है। बैठक में गुटबाजी खत्म करने और संगठन को लेकर चर्चा होगी। पंजाब के पूर्व विधायक और मौजूदा विधायक AICC कार्यालय पहुंचेंगे। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदलने पर भी विचार किया जा सकता है। Congress Politics : पार्टी की आगामी रणनीति को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे में बड़े…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Rape with British Woman : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। महिपालपुर में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में एक शख्स और होटल कर्मचारी का नाम सामने आया है जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। महिला ब्रिटिश मूल की है और यहां सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाकर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर आगे की जांच शुरू कर दी है। Rape with British Woman : इंग्लैंड की रहने वाली विदेशी महिला ने कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : समाज में आपको कई ऐसे लोग भी मिल जाएंगे जोकि शराब और सिगरेट का सेवन नहीं करते लेकिन उनकी किडनी फिर भी खराब हो जाती है। इसकी कई वजहें हैं जैसे कि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने के लिए पर्याप्त पानी जरूरी है. जो लोग कम पानी पीते हैं, उनकी किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और धीरे-धीरे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। हाई ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर किडनी पर सीधा असर डालते हैं। Health Tips : अगर इन्हें कंट्रोल न किया जाए तो धीरे-धीरे किडनी फेल होने की नौबत आ सकती है।…
