जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : महानगर जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर अपराध जगत को लेकर है। एजीआई फ्लैट से 19 अप्रैल की रात एडवोकेट संजीव कुमार और उसकी महिला मित्र अंजूपाल की किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला ट्रेस हो गया है। कपूरथला पुलिस ने गुजरात के कच्छ से मुख्यारोपी हरविंदर सिंह बिंदर को अरेस्ट किया है। कपूरथला पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। Crime News : पुलिस हिरासत में बिंदर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने ही वकील संजीव और अंजूपाल…
Author: Vandna Verma
Laljit Singh Bhullar inspected the Jalandhar driving test track जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को जालंधर शहर में स्थित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का औचक निरीक्षण किया और पूरी ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया की बारीकी से जांच की। अपने दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने आवेदकों से बातचीत की और ट्रैक पर प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में उनसे बहुमूल्य फीडबैक प्राप्त किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री भुल्लर ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जल्द ही राज्य भर में प्रत्येक ड्राइविंग…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- War Against Drugs : नशों के खात्मे के लिए छेड़ी गई राज्य स्तरीय मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के दौरान नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा कानूनी झटका देते हुए, पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से एनडीपीएस एक्ट के मामलों में 89 फीसदी सजा दर प्राप्त करके कानूनी पक्ष पर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। जानकारी के अनुसार, 1 मार्च, 2025 से राज्य भर में एनडीपीएस एक्ट के कुल 836 मामलों का फैसला किया गया, जिनमें से 744 मामलों में दोष साबित…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : निर्बाध सार्वजनिक सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक अभूतपूर्व प्रशासनिक सुधार करते हुए मान सरकार ने पंजाब के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे कार्यालय समय के बाद भी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध रहें। यह कदम आमलोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के मकसद से उठाया गया है। आप विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने मान सरकार के इस फैसले की सराहना की तथा इसे “सरकार के प्रति जनता के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम” बताया।…
आदमपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : आदमपुर से कांग्रेसी विधायक सुखविंदर कोटली सहित अज्ञात 150 आरोपियों के खिलाफ थाना भोगपुर में केस दर्ज किया गया है। दरअसल बीते बुधवार को शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विधायक कोटली की अध्यक्षता में 150 के करीब लोगों ने जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर रोड जाम कर दिया था। Punjab News : हाईवे बंद होने के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी इंडिया के साइट इंजीनियर जसवंत कुमार के बयानों पर मामला दर्ज किया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- IPL News : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 35 बॉल में शतक ठोंक कर सबका दिल जीत लिया है। वैभव की कहानी हिम्मत और मेहनत से भरी है. इसका गांव बिहार के समस्तीपुर में ताजपुर के पास है जहां क्रिकेट इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसा कुछ नहीं है. पापा किसान हैं लेकिन रट्टामार पढ़ाई के बदले उन्होंने चार साल की उम्र से ही बेटे के शौक को तरजीह दी। गलियों और घर की छत पर पापा बॉलिंग करते और वैभव बैटिंग, बाद में स्थानीय अकादमी में ट्रेनिंग ली। उसने 12 साल 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी…
A huge awareness march was taken out on the birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : सतगुरु कबीर टाइगर फोर्स की तरफ से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्म दिवस के संबंध में 5वां विशाल चेतना मार्च 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को कबीर विहार बस्ती बावा खेल जालंधर में निकाला गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पंजाब के केबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत पहुंचे तथा चेतना मार्च में भाग लिया। चेतना मार्च का रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वो हैं – भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव…
टोरंटो (वीकैंड रिपोर्ट): Canada Elections : कनाडा संसदीय चुनाव में खालिस्तानियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता जगमीत सिंह चुनाव हार गये हैं। जगमीत सिंह ही वो नेता हैं, जिनकी वजह से पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ संबंध खराब कर लिए थे। जगमीत सिंह न्यू डेमोक्रेट्स पार्टी (NDP) के नेता हैं, जो कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ट्रूडो के गठबंधन सहयोगी थे। चुनाव हारने के बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी की कमान आठ साल तक संभालने के बाद पद छोड़ रहे हैं। Canada Elections : खालिस्तान समर्थक रुख रखने वाले जगमीत सिंह की पार्टी, NDP…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट)- Chardham Yatra : चारधाम यात्रा कल से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगी। सबसे पहले 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री, 2 मई को केदारनाथ धाम और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। आज भैरो घाटी में विश्राम के बाद 30 अप्रैल को डोली सुबह 9 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा की विधिवत शुरुआत होगी। अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन अब भी जारी है। Chardham Yatra : इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सुबह 10.30 बजे खुल…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) – Pakistan hand behind Pahalgam attack : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर खुफिया एजेंसी को बड़ी जानकारी मिली है। आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से सीधा संबंध है। खुफिया एजेंसी का कहना है कि मूसा आतंकवादी बनने से पहले पाकिस्तान सेना में पैरा कमांडो रह चुका है। सूत्रों के मुताबिक हाशिम मूसा ही पहलगाम हमले का सरगना है। मूसा ने स्थानीय आतंकवादियों के साथ मिलकर पहलगाम घटना को अंजाम दिया। Pakistan hand behind Pahalgam attack : सूत्रों का कहना है कि हाशिम मूसा को लश्कर-ए-तैयबा ने ट्रेंड कर हमले के…
