टोरंटो (वीकैंड रिपोर्ट)- Indian girl killed In Canada : कनाडा में भारतीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा को उस समय गोली मारी गई जब वह अपने काम पर जा रही थी, उसी दौरान वो बस का इंतजार कर रही थी। यहीं एक कार सवार ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लड़की का नाम हरसिमरत रंधावा है। उसकी हत्या कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुई। हरसिमरत रंधावा की हत्या की जानकारी साझा करते हुए टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि हैमिल्टन के ओंटारियो में भारतीय छात्रा…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- War against drugs: युद्ध नशेयां विरुद्ध के तहत नशा तस्करों की प्रापर्टी पर पीला पंजा चलने का अभियान जारी है। आज भार्गव कैंप इलाके में नशा तस्करों की प्रापर्टी पर पीला पंजा चला और पूरी इमारत को ढहा दिया गया। इस दाैरान भारी संख्या में पुलिस बल माैके पर माैजूद रहा। नगर निगम की टीम भी माैके पर कार्रवाई करवाती रही। War against drugs: बताया जाता है कि इस इमारत के संबंध में नोटिस जारी किया गया था लेकिन संपत्ति के मालिक इमारत संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इस कार्रवाई के दाैरान इलाकावासी भी हैरान दिखे…
मेरठ (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather News : आज यहां आंधी-बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर दो मकान ढह गए। इसमें एक महिला और उसकी 9 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। करीब 10 लोग घायल हुए। लखनऊ में शनिवार सुबह 3 बजे तूफान आया। इससे सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इसके चलते रास्ते बंद हो गए। मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान-मध्य प्रदेश में तेज लू (हीटवेव) की आशंका जताई है। महाराष्ट्र में भी तेज गर्मी रहेगी। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नॉर्थ ईस्ट समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी…
CT Group students tried to make a Limca Book Record by making napkin folds जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) CT Group : शाहपुर कैंपस में सी.टी. इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के छात्रों ने गर्व और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया। इसके तहत उन्होंने 152 अलग-अलग तरीकों से नैपकिन फोल्ड बनाए, जिससे हॉस्पिटैलिटी उद्योग में महत्वपूर्ण कौशल का प्रदर्शन हुआ। यह आयोजन तीन महीने की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण का परिणाम था। होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने विभिन्न नैपकिन फोल्डिंग तकनीकों को सीखा और हर डिज़ाइन को अनूठा बनाया। यह पहल सी.टी.आई.एच.एम…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Accident In Delhi : मुस्तफाबाद इलाके में देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 22 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए थे। अब तक 14 लोगों को रेस्क्यू कर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। ये हादसा मुस्तफाबाद इलाके के शक्ति विहार में हुआ है। सुबह-सुबह चार मंजिला इमारत ध्वस्त हुई।…
Officers should ensure proper procurement, timely lifting and payment: Deputy Commissioner जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Deputy Commissioner : डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि अब तक जिले की विभिन्न मंडियों में 18,248 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से 17,274 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खरीदे गए गेहूं का 27 करोड़ रुपये का भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है। डा.अग्रवाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन में जिले की 79 मंडियों में 5.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : अपने जालंधर दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब पातशाही छेवीं बस्ती शेख पहुंचे जहां उन्होंने साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के आगमन दिवस पर आयोजित समारोह में भाग लिया और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज के भोरा साहिब के दर्शन किए तथा गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा बताया कि हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर साहिब ने हमारे लिए अपने प्राणों की आहुति देकर आज इस देश के हिंदुओं व आम लोगों…
राकेश राठौर ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का अपने निवास स्थान पहुंचने पर किया पुष्पित अभिनंदन राकेश राठौर ने तरुण चुघ के साथ प्रदेश के राजनीतिक हालातो को लेकर की समीक्षा बैठक जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP News : भाजपा पंजाब के महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के जालंधर प्रवास के दौरान अपने निवास स्थान पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के वरिष्ठ नेताओं के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन एव स्वागत किया। उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित कैंट विधानसभा से पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर बराड़ ,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने और आप नेताओं को जान से मारने की धमकी पर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पन्नू पर पलटवार किया और उसे पंजाब व देश का गद्दार बताया। उन्होंने कहा कि वह पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हम उसे सफल नहीं होने देंगे। वहीं चीमा ने यह भी पूछा कि क्या बाजवा को पन्नू जैसे गद्दार का साथ मंज़ूर है? जो बाबा साहेब के खिलाफ ज़हर उगलता…
Two people died, four injured in a car accident पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट) Road Accident : पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर माधोपुर के पास एक कार हादसे में दो लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली निवासी विकास चंद्र ने बताया कि वह कार में सवार होकर दिल्ली से श्रीनगर जा रहे थे कि अचानक माधोपुर के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसएसएफ मौके पर मौजूद है। टीम वहां पहुंची और कांस्टेबल लखबीर सिंह ने एम्बुलेंस बुलाई तथा घायलों को तुरंत अस्पताल…
