सूरत (वीकैंड रिपोर्ट)- गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 12वीं यानी हायर सेकेंडरी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.15 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि जनरल स्ट्रीम के लिए पास प्रतिशत 93.7 प्रतिशत रहा है। जनरल स्ट्रीम में बनासकांठा जिला (Banaskantha district) टॉप पर है जबकि सबसे कम रिजल्ट वडोदरा जिले (Vadodara district) का है वहीं साइंस स्ट्रीम में मोरबी जिला (Morbi district) टॉप पर है जबकि सबसे कम रिजल्ट दाहोद जिले (Dahod district) का है। जीएसईबी कक्षा 12 एचएससी उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.51 प्रतिशत लड़कों में उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.79…
Author: Vandna Verma
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने यूजी नीट और अन्य परीक्षाओं में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी एसटीएफ ने कहा कि 3 मई को खुफिया जानकारी के दौरान एसटीएफ नोएडा टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग 4 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों से परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं, इस गैंग के लोगों का कार्यालय थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-3 नोएडा में स्थित है।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- India stopped the water of Chenab : पाकिस्तान पर वाटर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए भारत ने चिनाब का पानी रोक दिया है। सरकार ने बगलिहार और जम्मू के रईसी में बने सलाल बांध के दरवाजे बंद कर दिए हैं। ऐसे में भारत ने दो दिन में दो बांध करके चिनाब का पानी पाकिस्तान जाने से रोक दिया है। इससे पहले सरकार ने सिंधु नदी का पानी रोक दिया था। भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से पाकिस्तान जाने वाला पानी रोक दिया है। वहीं झेलम नदी में किशगंगा बांध को भी बंद करने के…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : एक्टर एजाज खान पर रेप के आरोप के तहत मुंबई के चारकोप पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। उस महिला का आरोप है कि एजाज खान ने उसे फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 30 साल की महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एजाज ने उसे फिल्मों में रोल दिलाने के बहाने कई जगहों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। एजाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता सेक्शन 64, 64 (2) (M) और 74 में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- CM Mann Warning : पंजाब में बात-बात पर सड़कें रोकनें, धरना प्रदर्शन करने वालों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी चेतावनी जारी की है। सीएम मान ने ट्वीट करते हुए स्पष्ट किया है कि अब आम जनता को परेशान करने वाले किसी भी प्रदर्शन, हड़ताल या धरने को “जनविरोधी गतिविधि” माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संस्थाओं, संगठनों, जत्थेबंदियों और यूनियन ध्यान दें.. अगर आपने भी विरोध करना है तो इसके और भी कई तरीके होते है, सिर्फ लोगों को तंग करना सही नहीं है, वरना सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पंजाब के मेहनती…
कानपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Fire In Kanpur : कानपुर के प्रेमनगर इलाके में छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। दमकल की 35 गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने की कोशिश में जुटी रहीं। सुबह तक आग पर काबू पाया गया। घटना में पांच लोगों की जान चली गई। अब तक की जानकारी में पता चला कि, इमारत की निचली मंजिल पर जूते का कारखाना था और ऊपर की मंजिलों पर लोग निवास कर रहे थे। Fire In Kanpur : बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- BBMB Issue : पानी के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा आमने-सामने हैं। इसी बीच पंजाब विधानसभा का आज विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र से पहले मीडिया से बात करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने साफ कर दिया कि वे पानी नहीं देंगे। BBMB Issue : उन्होंने दावा किया कि आंकड़े पंजाब के पक्ष में हैं और हरियाणा अपने हिस्से से ज़्यादा पानी मांग रहा है। उन्हें 20 प्रतिशत पानी देने की बात हुई थी, जिसे वो खर्च कर चुके हैं। अब उन्हें पानी नहीं दिया जाएगा। सोमवार को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र…
चोगावां (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab News : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 ग्लॉक पिस्तौल, 3 बेरेटा 30 बोर पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस एमएम, 20 जिंदा कारतूस 20 बोर, 4 मोबाइल फोन और 1 एक्टिवा स्कूटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। Punjab News : पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि तरनतारन निवासी इकबाल सिंह, अंग्रेज सिंह और विजय सिंह पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में हैं। वे ड्रोन व अन्य माध्यमों से हथियारों की बड़ी खेप भारत-पाक सीमा के अटारी इलाके में भेज रहे हैं। ये लोग अपने…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (KMSC) ने ऐलान किया है कि 7 मई को पंजाब के अमृतसर जिले में देवीदास पुरा रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा. यह स्टेशन अमृतसर-दिल्ली रेलवे लाइन पर स्थित है। किसानों के इस आंदोलन से रेल ट्रैफिक पर असर देखा जा सकता है। किसानों का कहना है कि सरकार जबरन खेती की जमीन का अधिग्रहण कर रही है और इसके एवज में किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने यह ऐलान ऐसे समय में किया है जब पंजाब के सीमावर्ती इलाके हाई अलर्ट पर…
पुंछ (वीकैंड रिपोर्ट)- National News : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें पांच IED बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी पुंछ पुलिस ने दी है। सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। National News : भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के बाद…
