

श्री मुक्तसर साहिब (वीकैंड रिपोर्ट) Explosion in a firecracker factory – लंबी हलके के निकटवर्ती गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला के खेतों में स्थित पटाखा फैक्टरी में वीरवार देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की प्रारंभिक रिपोर्ट आ रही है। घायलों को बठिंडा एम्स भेजा गया है।
विस्फोट में फैक्ट्री इमारत की दो मंजिलें पल भर में ताश के पत्तों की तरह मलबे में तब्दील हो गईं। यह दुर्घटना फैक्ट्री के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब 12:50 बजे घटित हुई। जबकि फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार की अंतर्गत होता था, ठेकेदार घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


