जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Big action by Vigilance Bureau : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत, निवासी गांव धूत कलां, होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गई विजीलेंस जांच के बाद की गई है, जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गई थी।…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Jalandhar Municipal Corporation : नगर निगम में आज कल लापरवाहियों और अनियमितताएं बरतने वालों की खैर नहीं। एक तरफ बिल्डिंग घोटाले में विजिलेंस की राडार पर कई लोग हैं और एटीपी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर को जेल की हवा काटनी पड़ी वहीं दूसरी तरफ निगम कमिश्नर गाैतम जैन ने तीन अफसरों और एक मुलाजिम पर भी सख्ती का चाबुक चला दिया है। कार्रवाई के तहत सरकार ने नगर निगम जालंधर (Jalandhar) के एक इंजीनियर को नौकरी से टर्मिनेट करने का नोटिस जारी किया गया है। जबकि एक मुलाजिम को सस्पैंड कर दिया गया है। SE को शोकाज नोटिस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Many flights including Air India canceled : पूर्वी इंडोनेशिया में शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बुधवार को बाली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सहित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा। कई उड़ानों का रास्ता भी बदलना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया की फ्लाइट AI2145 आज सुबह दिल्ली से बाली (इंडोनेशिया) के लिए रवाना हुई थी, लेकिन ज्वालामुखी के खतरे को देखते हुए फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटने की सलाह दी गई। Many flights including Air India canceled : यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, फ्लाइट…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab News : लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले पंजाब में राजनीतिक पारा हाई हो रहा है। विपक्ष के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करके पंजाब सरकार में मंत्री डॉ. रवजोत सिंह पर गंभीर आरोप लगाया था, जिसका मंत्री ने अब जवाब दिया है। मंत्री रवजोत ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा कि ये हरकत सिर्फ मेरी नहीं, एक महिला की भी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। ये सिर्फ निजी हमला नहीं, ये जातीय और राजनीतिक साजिश है। लुधियाना उपचुनाव से ठीक दो दिन पहले ये गिरी हुई हरकत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Jalandhar News : प्रॉपर्टी डीलर एवं कालोनाइजर नौशाद आलम अली पर 15 साल की नाबालिग से बलात्कार करने का केस दर्ज किया गया है। नौशाद के खिलाफ थाना नंबर 1 में केस दर्ज किया गया है। लडक़ी का मेडिकल करवाया जाा रहा है। 15 साल की नाबालिग ने थाने में बयान दर्ज करवाए तो पुलिस ने जाँच के बाद मामला दर्ज कर दिया जबकि आरोपी अभी फरार है। जालंधर के शिव नगर के रहने वाले नौशाद आलम नामक प्रॉपर्टी डीलर और कालोनाइजर भी है। थाना एक के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने नौशाद अली के खिलाफ मामला दर्ज…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई और फिर उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर चांदौक चौराहे के पास बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत कुल पांच लोग जिंदा जल गए जबकि एक छोटी…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट) – Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है जोकि 9 अगस्त तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर पहुंचने के बाद आप पहलगाम या बालटाल से हेलीकॉप्टर सर्विस की मदद से आसानी से अमरनाथ पहुंच जाएंगे तो इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी। यह सुरक्षा निर्देश 1 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेंगे। जो श्री बाबा अमरनाथ जी की पवित्र गुफा के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं उन्हें यह सलाह दी गई है कि वह इस जानकारी के नोट कर लें। Amarnath Yatra…
तेहरान (वीकैंड रिपोर्ट)- War between Iran and Israel : ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध ने अब एक नया मोड़ लिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने बुधवार को जंग का एलान करते हुए ट्विटर (एक्स) पर लिखा, “हैदर के नाम पर जंग शुरू होती है। हम आतंकी यहूदी शासन को कड़ा जवाब देंगे।” उनके इस पोस्ट के बाद ईरान ने इजराइल के विभिन्न शहरों पर 25 मिसाइलें दागीं। जवाबी हमले में इजरायल ने भी ताबड़तोड़ हमले किए। हैदर एक ऐसा नाम है जिसका इस्तेमाल अक्सर हजरत अली के लिए किया जाता है, जिन्हें शिया…
टोरंटो (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : जी7 शिखर सम्मलेन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका लौटे डोनाल्ड ट्रंप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की है। दोनों के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई है। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बात हुई। पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पड़ोसी मुल्क के आह्वान के बाद दोनों देशों की आपसी सहमति से ही हुआ। इसमें किसी की भी मध्यस्थता नहीं थी और न ही किसी ट्रेड डील पर बात हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को…
टोरंटो (वीकैंड रिपोर्ट) – India–Canada relations : विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत और कनाडा एक-दूसरे की राजधानियों में जल्द से जल्द उच्चायुक्तों को बहाल करने पर सहमत हुए हैं, जो एक बहुत ही महत्वपूर्ण रिश्ते में स्थिरता बहाल करने की दिशा में पहला कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने यहां कनानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर एक बहुत ही सकारात्मक और रचनात्मक बैठक की। बैठक में भारत-कनाडा संबंधों के महत्व पर चर्चा की गई, जो साझा मूल्यों, लोकतंत्र और कानून के शासन, लोगों से लोगों के संपर्क और कई…
