बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : संगत मंडी के पास कोटगुरु गांव से गुज़रती एक नहर में 10-12 साल के एक बच्चे का शव मिलने की खबर मिली है। मृतक बच्चे ने सिर्फ़ शॉर्ट्स पहने हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, यह शव नहर में तैर रहा था, इसलिए जब आस-पास के किसानों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे रोक लिया और तुरंत संगत थाने की पुलिस को सूचित किया। Punjab News : संगत थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और बठिंडा सहारा कार्यकर्ता संदीप द्वारा शव को बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुँचाया गया…
Author: Vandna Verma
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : जुहू पुलिस ने एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में पूर्व मैनेजर वेदिक प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया है। वेदिक शेट्टी पर भट्ट के प्रोडक्शन हाउस और अभिनेत्री के खाते से पैसे ठगने और चोरी करने का आरोप लगा । आलिया भट्ट की मां ने वेदिका के खिलाफ कुछ महीने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें वेदिका पर आरोप लगाया गया कि उसने आलिया भट्ट से नकली हस्ताक्षर करवाए हैं और दो साल में 77 लाख की धोखाधड़ी की है। इस मामले में अभी तक आलिया भट्ट ने अपना कोई…
वडोदरा (वीकैंड रिपोर्ट)- Bridge Collapse : वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढह गया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त पुल पर कई वाहन चल रहे थे जिनमें से कई पुल ढहने के कारण नदी में गिर गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। नदी से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि तीन शव बरामद किए गए हैं। हादसे का शिकार हुए वाहनों के नदी में होने…
फाजिल्का (वीकैंड रिपोर्ट) – Bus Strike : आज पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारी यूनियन ने बसों और बस स्टैंडों को जाम कर पूरे पंजाब में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है, जिसमें सभी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर स्थानीय बस स्टैंडों पर धरना दे रहे हैं और पंजाब सरकार को कोस रहे हैं। ठेका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों पंजाब सरकार और पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री बैठकों में उनसे किए गए वादों से मुकर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने अपनी मांगों को लेकर यह धरना शुरू…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Health Tips : आज की भागदाैड़ भरी जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी रोग से पीड़ित है। ज्यादातर लोग सर्वाइकल की परेशानी से पीड़ित हैं। सर्वाइकल पेन आज के समय में बहुत आम हो गया है, जिसका असर बड़ों से लेकर छोटे बच्चों में भी देखा जा सकता है। सर्वाइकल पेन की समस्या हड्डियों के दर्द से जुड़ी होती है, जिसमें गर्दन में दर्द या कंधे में दर्द होता है। इसमें दर्द गर्दन से होते हुए रीढ़ की हड्डी और कमर की तरफ बढ़ता है। सर्वाइकल स्पाइन में 7 हडि्डयां होती हैं, जिन्हें सर्वाइकल वर्टिब्रा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Bird collides with IndiGo flight in the sky : आजकल हर रोज फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी के कारण उनकी आपात लैंडिंग या रूट डाइवर्ट के समाचार सामने आते रहते हैं। ताजा घटनाक्रम में पटना से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बताया जाता है कि फ्लाइट से पक्षी टकरा गया था जिसकारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 169 यात्री सवार थे। पटना एयरपोर्ट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “पटना से दिल्ली जाने वाले IGO5009 फ्लाइट के भारतीय समयानुसार सुबह 8:42 बजे उड़ान…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab Police News : डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आज ट्वीट करके अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संचालक और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित हरविंदर रिंदा द्वारा रची गई बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। मानवीय खुफिया जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, टीमों ने गुरदासपुर के एक जंगल से भारी मात्रा में आतंकी हार्डवेयर का पता लगाया और उसे बरामद किया, जिसमें दो एके-47 राइफलें, 16 ज़िंदा कारतूस,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Guru Purnima : हर इंसान के जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। गुरु ही इंसान को अंधेरे से प्रकाश की ओर लेकर जाता है और अपने शिष्य को अच्छे बुरे का अंतर समझाता है। इसलिए हर शिष्य गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को नमन अवश्य करता है। इस बार गुरु पूर्णिमा कल यानि 10 जुलाई को है। गुरु पूर्णिमा की तिथि 10 जुलाई को अर्धरात्रि में 1:36 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन 11 जुलाई को आधी रात में 2 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि पड़ने के कारण यह पर्व 10 जुलाई को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Monika Kapoor in CBI custody : सीबीआई कथित आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से भारत ला रही है। 25 साल से अधिक समय तक भगोड़ा रहने के बाद, वह अब भारतीय एजेंसियों की गिरफ्त में आ गई है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। सीबीआई ने कथित आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से हिरासत में ले लिया है। इसे भारतीय एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। मोनिका कपूर 1999 में कथित धोखाधड़ी के बाद अमेरिका भाग गई थी। उस पर आरोप है कि उन्होंने अपने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi News : जो लोग इंडिया गेट पर जाकर पिकनिक मनाने के बारे में सोच रहे हैं वे अब अपने प्लान में बदलाव कर सकते हैं। दरअसल अब नियम सख्त होने के कारण उन्हें पिकनिक मनाने की अनुमति मिलना मुश्किल है। इंडिया गेट पर आने वाले टूरिस्ट्स को अब बैग, सामान, भोजन और पालतू जानवर स्मारक के बाहर छोड़ने होंगे। अब वो बात नहीं रहने वाली जहां फैमिली अपनी चादरें लाया करती थीं और वहां की घास में बैठकर गेम्स खेला करती थीं, या वहां लोग फोटोज क्लिक करवाया करते थे, यही नहीं बच्चे इधर-उधर भागते…
