पातड़ां (पटियाला) (वीकैंड रिपोर्ट) – पातड़ां कस्बे के हमझेरी बाईपास पर हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और एक छोटा बच्चा घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर संगरूर जिले के दिड़बा के निकट गुज्जर गाँव से हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जिले के जलकियाँ गाँव जा रहे थे, तभी पातड़ां कस्बे के हमझेरी बाईपास पर एक बस से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। प्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रीतम सिंह और उनकी…
Author: Vandna Verma
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- Religious News : आज सावन का पहला दिन है और शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा है। जैसे कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के साथ ही बाबा का दर्शन शुरू हुआ तो हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा धाम गूंज उठा। मंडलायुक्त व मंदिर के सीईओ समेत अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा मंदिर में सावन मास के पहले दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भोर में चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लग गई। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज शुरू हो गया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सत्र की अवधि बढ़ने से विपक्ष, खासकर कांग्रेस को अब मुद्दे उठाने का समय मिलेगा। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि वे अभी महत्वपूर्ण मुद्दे उठाएं। प्रताप सिंह बाजवा की ओर इशारा करते हुए चीमा ने कहा कि आप ही अंसारी को पंजाब लाए थे। आपने ही पंजाब में गुंडागर्दी फैलाई है। हम गुंडागर्दी खत्म करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के तीन करोड़ लोगों को पता चल गया है कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र क्या है। आपने कहा…
लाहाैर (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर ने सबको हैरान कर दिया है। यहां बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने यात्री बस से पंजाब प्रांत के 9 यात्रियों को उतारकर उन्हें गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। यह घटना बलूचिस्तान के झोबू इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। हमलावरों ने पहले यात्रियों के पहचान पत्र देखे और क्वेटा से लाहौर जा रही बस से 9 यात्रियों को उतारकर उन्हें गोली मार दी। यह बस क्वेटा से लाहौर जा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने बस को रोका, यात्रियों को उतारा और चुनकर पहचान कर 9 लोगों की…
इटावा (वीकैंड रिपोर्ट) – Rain In UP : देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। पहाड़ी राज्यों के अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त किया हुआ है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के इटावा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्टाफ और छात्राओं से भरी बस 6 फीट गहरे पानी में फंस गई। बस में सवार 24 से अधिक लोगों को एक घंटे बाद बचाया गया। उत्तर प्रदेश में आज (शुक्रवार, 11 जुलाई…
नई दिल्ली/जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Vande bharat express train : जालंधर और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस जालंधर कैंट स्टेशन पर रोकने की मांग कर रहे थे ताकि जालंधर और होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला सहित आसपास के इलाकों के श्रद्धालु कम समय में श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने का लाभ उठा सकें। Vande bharat express train : लंबे समय से इस मांग को लेकर जालंधर के निवासियों ने आवाज उठाई थी ताकि श्रद्धालु जल्दी और आसानी से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकें।…
पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट) Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू से पंजाब जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। कठुआ के लखनपुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन का मलबा गिरने से यह हादसा हुआ। रेलवे ट्रैकमैन राम बहादुर ने बताया कि बारिश के कारण भूस्खलन की घटना हुई और मलबा ट्रैक पर आ गया। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और मार्ग बहाल करने में जुटे हैं। Jammu and Kashmir : रेलवे ट्रैकमैन राम बहादुर ने बातचीत के दौरान बताया कि बारिश के कारण भूस्खलन की घटना हुई,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – कल से सावन माह शुरू हो रहा है और शिवभक्त भगवान शिव की आराधना में डूबने को तैयार हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 जुलाई को तड़के 2 बजकर 6 मिनट तक है। ऐसे में श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तड़के 2 बजकर 6 मिनट से आरंभ हो रही है। ऐसे में सावन मास 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। 2025 में सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा। यह दिन विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है और इसी दिन भक्त उपवास रखकर शिवलिंग पर जल,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आपातकाल की निंदा करते हुए इसे भारत के इतिहास का काला अध्याय बताया है। शशि थरूर ने कहा कि कैसे आजादी खत्म की जाती है, ये 1975 में सभी ने देखा. लेकिन आज का भारत 1975 का भारत नहीं है। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर एक मलयालम अखबार में प्रकाशित लेख में थरूर ने 25 जून 1975 और 21 मार्च 1977 के बीच प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल के काले युग को याद किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और व्यवस्था के लिए किए गए प्रयास अक्सर क्रूरता…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi returns from his five-nation tour : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया समेत पाँच देशों की अपनी यात्रा के बाद भारत लौट आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 2 जुलाई को घाना पहुँचे थे। यहाँ प्रधानमंत्री मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ घाना’ से सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने घाना की संसद को संबोधित किया। आपको बता दें कि…
