जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : अगर आपके इर्द गिर्द कोई नहर या नदी है और उसमें इन दिनों लोग सुबह शाम नहाने जाते हैं, तो उन्हें खबरदार कर दीजिए। दरअसल अब उनको इन नदियों और नहरों में डुबकी लगाना महंगा पड़ सकता है। यह हम नहीं सरकार का वो आदेश कह रहा है जिसमें नदियों और नहरों में नहाने पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 3 सितंबर तक लागू रहेंगे। Jalandhar News : दरअसल भारी बारिश की वजह से नहरों और नदियों में जल स्तर बढ़ने से किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- SAD News : दिलकुशा मार्केट के पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता का अकस्मात निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे हरनामदासपुरा श्मशानघाट में किया जाएगा। उनके निधन से उनके परिजनों व परिचितों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। वीकैंड रिपोर्ट परिवार परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे गुप्ता परिवार को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
यरूशलम (वीकैंड रिपोर्ट) – International News : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शांति बनाए रखने में भूमिका निभाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। व्हाइट हाउस में अपने रात्रिभोज के दौरान नेतन्याहू ने पुरस्कार समिति को भेजे गए नामांकन पत्र की एक प्रति भी सौंपी। नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि उन्होंने पहले ही महान अवसरों को पहचान लिया है। वे एक के बाद एक देश, एक क्षेत्र में शांति का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए, मैं आपको, श्रीमान राष्ट्रपति, वह पत्र प्रस्तुत करना चाहूंगा जो मैंने आपको शांति…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : जालंधर देहात के अंतर्गत आते फिल्लौर में छोटा हाथी अनयंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि छोटे हाथी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स पहुंची। बताया जाता है कि छोटे हाथी में टाइलें और पत्थर थे जिन्हें ले जाया जा रहा था लेकिन न जाने क्यों एकदम से वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा आज सुबह हुआ और छोटे हाथी में 6 लोग सवार थे। इनमें से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Deadbody of a Kabaddi player found : कबडडी जगत से ऐसी खबर सामने आई है जिससे हड़कंप मच गया। दरअसल एक कबड्डी खिलाड़ी का शव मिला है जिससे सनसनी फैल गई। उक्त कबड्डी खिलाड़ी की लाश थाने से मिली है। शाहकोट थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के ऊपरी हिस्से में बने एक कमरे से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरभेज सिंह उर्फ भेजा, निवासी गांव बाजवा कलां (शाहकोट) के रूप में हुई है। गुरभेज सिंह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका था और पिछले कुछ…
चेन्नई (वीकैंड रिपोर्ट)- Train Accident : तमिलनाडु के कुड्डालोर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। चेम्मनकुप्पम के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक स्कूल बस ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद वैन करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। वैन में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि स्कूल वैन चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। चेम्मनकुप्पम के पास एक स्कूल वैन रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान चिदंबरम जा रही पैसेंजर ट्रेन वैन से टकरा गई। लोगों…
राजासांसी, (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab News : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर को विदेश जाते समय अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी पर इमिग्रेशन द्वारा रोक लिया गया। उक्त महिला लवजीत कौर के खिलाफ थाना घुमाण में विभिन्न धाराओं के तहत एक मामले में मामला दर्ज किया गया है, जिस पर पुलिस ने एल.ओ.सी. जारी किया था। लवजीत कौर मलेशिया जाने के लिए अमृतसर के राजासांसी हवाई अड्डे पर पहुंची और मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या-एम.एच.-199 में सवार होने के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंची तो इमिग्रेशन ने उसे हिरासत में लेकर स्थानीय…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Roadside Murder in ludhiana : ग्यासपुरा के हरगोबिंद इलाके में एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, जहां 20–25 हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। इस घिनौनी घटना के बाद, हत्यारों ने स्थानीय लोगों को भी खुलकर धमकाया, उनका कहना था कि यदि किसी ने शव को हाथ भी लगाया या उठाया, तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। Roadside Murder in ludhiana : हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार भी मौके पर फैंककर चले गए। वारदात व धमकियां देने के कारण इलाके में दहशत फैल गई। कई लोग डर…
रायपुर (वीकैंड रिपोर्ट) Big success for security forces : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़ में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कन्ना को मार गिराया गया। यह मुठभेड़ आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई। Big success for security forces : मारे गए नक्सली को नक्सली सेना की कंपनी का स्नाइपर बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मारा गया नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टाराम का रहने वाला सोढ़ी कन्ना था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह मुठभेड़…
लोहियां खास (वीकैंड रिपोर्ट) Road accident : राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत लोहियां-मक्खू मार्ग पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुए भीषण हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक महिला के पति को चोटें आई हैं तथा ट्रक चालक के पैरों और टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। Road accident : लोहियां थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से नकोदर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज…
