नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – National News : दिल्ली हाईकोर्ट ने 13 दिसंबर, 2023 को संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपी नीलम आजाद और महेश कुमावत को जमानत दे दी है, साथ ही कोर्ट ने दोनों को कोई भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने या किसी तरह का इंटरव्यू देने से रोक दिया है। इसके अलावा दोनों को सोशल मीडिया पर इस घटना से संबंधित कुछ भी पोस्ट करने से भी रोक दिया गया है। आरोपियों को हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे संबंधित पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया गया…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : जिला प्रशासन जालंधर के लोगों को निर्बाध और उचित सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध: डिप्टी कमिश्नर जालंधर, 1 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिकायत केंद्र नंबरों के अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर भी सांझा करते हुए कहा कि बिजली उपभोक्ता व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल के द्वारा बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकते है। Jalandhar News : डा.अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ता पहली बार टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके/उसके बाद एस.एम.एस. के जरिए ‘नो सप्लाई’ लिखकर शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसी तरह, पी.एस.पी.सी.एल. उपभोक्ता सेवा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Govt Jobs : अगर आप सरकारी नाैकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। जुलाई 2025 में रेलवे, बैंक और एसएससी में कई सरकारी पदों पर भर्ती निकली है। कैंडिडेट्स अपनी योग्यता अनुसार अप्लाई कर सकते हैं। SSC Junior Engineer भर्ती 2025 आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। 30 जून 2025 को SSC ने इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आप SSC JE 2025 की भर्ती की डिटेल देखें। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट ) – Punjab Politics : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा-नीत केंद्र सरकार पंजाब पुलिस द्वारा मजीठिया के खिलाफ की जा रही जांच में अड़चनें डाल रही है। सोंध ने इन कार्रवाइयों के पीछे की मंशा पर कई गंभीर सवाल खड़े किए। मंत्री सोंध ने बताया कि पंजाब विजिलेंस विभाग मजीठिया की बेहिसाब संपत्तियों और उनके वित्तीय स्रोतों की गहराई से जांच कर रहा है। पंजाब पुलिस ने पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मजीठिया की संपत्तियों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather : आज पंजाब के कई शहरों में धूप निकली हुई है और बारिश की संभावना भी बनी हुई है। पांच जुलाई से मौसम के मिजाज दोबारा बिगड़ेंगे और तीन दिन पंजाब में कई जगहों पर भारी से बेहद भारी बारिश की भविष्वाणी की गई है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, उत्तराखंड में भारी बारिश के दौर से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन के लिए राज्य को रेड और ऑरेंज अलर्ट से बाहर रखा है। हालांकि,दून,टिहरी,नैनीताल और बागेश्वर…
मंडी (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather News : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। कल 11 जगह बादल फटे। वहीं, मंडी जिले में जब आसमान से आफत बरसी और ब्यास नदी विकराल रूप में उफान पर आई, तब भी एक चमत्कार ने लोगों को अचंभे में डाल दिया। ब्यास के रौद्र प्रवाह के बीच मंडी शहर का प्राचीन पंचवक्त्र महादेव मंदिर, चट्टान की तरह डटा रहा। इस बार नदी की जलधारा मंदिर की परिक्रमा करते हुए निकल गई, लेकिन अंदर प्रवेश न कर सकी। मौसम विभाग के अनुसार, जून में राज्य में 37% अधिक बारिश दर्ज की गई है और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Corona Vaccine : देश में हो रहीं अचानक मौतों की वजह कोरोना वैक्सीन नहीं है। यह दावा एक रिसर्च में किया गया है। यह रिसर्च इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और एम्स ने मिलकर की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कोरोना वैक्सीन और युवाओं में दिल का दौरा पड़ने में कोई संबंध नहीं है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात को जोर देकर कहा है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी तरह का खतरा नहीं। मंत्रालय ने साफ किया कि वैज्ञानिक तथ्यों के…
चोहला साहिब, (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab News : करीब एक सप्ताह से विजिलेंस टीम की हिरासत में चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, जिसके तहत अकाली नेताओं के कार्यकर्ताओं ने बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आज मोहाली कूच करने की योजना बनाई थी। अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं को मोहाली जाने से रोकने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर रखा है। इस बारे में बात करते हुए जत्थेदार गुरबचन सिंह करमूवाला के छोटे भाई पूर्व सरपंच इंद्रजीत सिंह करमूवाला ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे विजिलेंस और पंजाब पुलिस…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट)- Amarnath Yatra : श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था आज जम्मू से रवाना हुआ। आज सुबह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 38 दिवसीय तीर्थयात्रा तीन जुलाई को घाटी से दो रास्तों से शुरू होगी – अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में छोटा (14 किलोमीटर) लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग। यात्रा का समापन नौ अगस्त को होगा। यह यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर कल शाम माडल टाऊन में जानलेवा हमला हुआ। अगर हमलावरों का फायर मिस न होता तो सिमरन की जान खतरे में पड़ जानी थी। सिमरन माडल टाऊन में जिम से बाहर निकले ही थे दो हमलावर उसकी तरफ बढ़े। इस दाैरान पिस्टल लोड नहीं हुई और फायर नहीं हो पाए। सिमरन ने भागकर अपनी जान बचाई। पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमले की कोशिश साफ देखी जा सकती है। सिमरनजीत ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी…
