Author: Vandna Verma

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : निर्माता, निर्देशक और अभिनेता टी. धीरज कुमार का कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है। निमोनिया के चलते कुछ समय से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। धीरज कुमार के परिवार ने उनकी मौत के बाद बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि निमोनिया के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। धीरज कुमार ने 1970 से 1984 तक 21 पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग की थी। स्वामी (1977) फिल्म में ‘का करूं सजनी, आए ना बालम’…

Read More

यमन (वीकैंड रिपोर्ट)- Nimisha Priya Case : यहां की जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है। निमिषा के परिवार और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई फाइनल समझौता न होने की वजह से यह फैसला हुआ है। जेल प्रशासन ने पुष्टि की है कि जब तक दोनों पक्ष किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचते, फांसी की सज़ा को स्थगित रखा जाएगा। ये सूचना ऐसे समय पर आई है जब मामला अंतरराष्ट्रीय और धार्मिक स्तर पर भी गंभीरता से लिया जा रहा है। भारत से गए ग्रांड मुफ्ती अबूबकर अहमद पीड़ित परिवार…

Read More

चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : बेअदबी विधेयक पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मुद्दा है, जिस पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि कल भी मैंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि कोई इस विधेयक का विरोध करेगा। हमारी लिपि गुरुमुखी है, गुरु के मुख से निकली लिपि और मुझे नहीं लगता कि कोई भी शब्द गुरु से बड़ा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब इसका जीवंत स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में जो कुछ भी हुआ, उससे सभी का दिल टूटा है। चाहे वह किसी धार्मिक…

Read More

अमृतसर (वीकेंड रिपोर्ट) Amritsar News : पंजाब में एक होटल के अंदर चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह खुलासा स्थानीय प्रशासन की सतर्कता और अपराध पर कड़ी नजर रखने की कोशिशों का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार के धंधा चल रहा है। बताया जा रहा है कि तरनतारन निवासी विनोद ने…

Read More

बठिंडा (वीकेंड रिपोर्ट) Road Accident : बठिंडा बादल रोड पर गांव घुदा और नंदगढ़ के बीच कल देर रात दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे एक कार सवार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये दोनों कारें बठिंडा से गांव बादल जा रही थीं, जब वे गांव घुदा और नंदगढ़ के बीच पहुंचीं, तो उनमें टक्कर हो गई, जिससे वर्ना कार पलट गई और गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जबकि क्रूज़ कार डिवाइडर पर चढ़कर 25-30 फीट आगे निकल गई। क्रूज़ कार सवार ये लोग गांव जंगीराणा के निवासी बताए जा रहे हैं। Road…

Read More

जमैका (वीकैंड रिपोर्ट) – Sports News : वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट मैच के दाैरान आस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 27 रन पर सिमट गई जोकि टेस्ट इतिहास को दूसरा न्यूनतम स्कोर है। विंडीज टीम 204 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इसी के साथ कंगारुओं ने मैच भी 176 रन से जीत लिया। अपने 100वें टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने उस प्रदर्शन की मिसाल पेश की, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। पारी की पहली ही गेंद पर जॉन कैंपबेल को आउट कर उन्होंने जो सिलसिला शुरू…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab News : पवित्र धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के विरुद्ध अपराध निवारण विधेयक 2025 पर सदन में बहस शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सबसे पहले विधेयक पर अपने विचार व्यक्त किए। बहस के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। कांग्रेस को 16 मिनट का समय दिया गया है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इस मुद्दे पर समय बढ़ाया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी को एक घंटा 35 मिनट, अकाली दल को तीन मिनट, भाजपा को दो मिनट, बसपा को दो मिनट और आजाद को दो मिनट…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Buisness News : दुनिया की सबसे चर्चित ईवी कंपनी Tesla ने भारत में अपना पहला शोरूम खोल लिया है। एलन मस्क की इस कंपनी का पहला Tesla Experience Centre मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में ओपन हुआ। इस एरिया को शहर का हाई-प्रोफाइल कमर्शियल हब कहा जाता है। साल 2016 में कुछ लोगों ने टेस्ला मॉडल 3 के लिए बुकिंग भी की थी, लेकिन बाद में कंपनी ने उन्हें रिफंड कर दिया था। अब टेस्ला ने भारत को अपने अगले ग्रोथ मार्केट के रूप में चुना है और शुरुआत के लिए मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर जैसे…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Guru Purnima : श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों को उनके उपासक दान देते हैं। इस संबंध में श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि शिरडी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट की ओर से 9 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान दक्षिणा पेटी, दान काउंटर, ऑनलाइन, चेक डीडी, मनीऑर्डर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, सोना, चांदी और दर्शन या आरती पास शुल्क समेत अन्य जरिए से कुल 6,31,31,362 रुपये दान मिले। तीन दिवसीय उत्सव में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन किए। इस…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन से युवती और युवक का शव बरामद किया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि दोनों ने खुदकुशी की है। ट्रेन की साइड लगने के बाद वे रेलवे लाइन से कुछ दूर जाकर गिरे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। दोनों की उम्र 30 साल से कम बताई जा रही है। दोनों…

Read More