गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Encounter in Gurdaspur : यहां मंगलवार को पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में गैंगस्टर की टांग पर गोली लगी। घायल को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरदासपुर निवासी राहुल के रुप में हुई है। SSP अदित्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आज कुछ शरारती तत्व किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में हैं। इसी दौरान पुलिस की ओर से विभिन्न संभावित स्थानों पर निगरानी रखी जा रही थी और चेकिंग भी की जा रही थी। उन्होंने आगे बताया कि…
Author: Vandna Verma
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Chanda Kochhar convicted : आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर को दोषी माना गया है। विडियोकॉन कंपनी को 300 करोड़ रुपये का लोन पास करने के लिए उन पर 64 करोड़ रुपये का घूस लेने का आरोप लगा था, जिसमें उन्हें दोषी माना गया है। ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर को एक अपीलेट ट्रिब्यूनल ने 64 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाया है। ट्रिब्यूनल के अनुसार, रिश्वत का पैसा वीडियोकॉन की कंपनी एसईपीएल से निकलकर ‘न्यूपावर रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी में भेजा गया था। ट्रिब्यूनल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Monsoon Session : संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया। बिहार मतदाता सूची संशोधन पर चर्चा को लेकर विपक्ष ने नारेबाजी की। हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसी प्रकार राज्यसभा में भी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सोमवार को भी विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की थी, जिसके…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने सोमवार को जालंधर जिले के सभी उप-मंडल मैजिस्ट्रेटो (एस.डी.एम.) को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में प्रांतीय और केंद्र सरकार की जमीनों की पहचान करें और उन पर स्पष्ट रूप से यह दर्शाने वाले साइनबोर्ड लगाएं कि ऐसी संपत्तियां सरकारी है। सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के मद्देनजर यह निर्देश जारी किए गए है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस कदम से प्रशासन को इन जमीनों पर पाए जाने वाले किसी भी अतिक्रमण के खिलाफ समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। डा.अग्रवाल ने…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट)- Chandan Mishra murder case: बिहार में चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगने और तीन की गिरफ्तारी की सूचना है। बिहिया-कटेया पथ पर नदी के समीप मंगलवार की सुबह करीब पौने छह बजे यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में घायल दो अपराधियों को सुबह 6.25 बजे बिहिया अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। रविरंजन को जांघ में गोली लगी है, जबकि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – National News : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी घमासान मच गया है। इस घमासान के बीच संसद भवन में राजनाथ सिंह के चैंबर में अहम बैठक चल रही है। बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा अमित शाह, एस जयशंकर, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित हैं। वहीं, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उपराष्ट्रपति के इस्तीफ़े पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, “इस्तीफ़े का कारण सिर्फ़ उन्हें (उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ को) ही पता है। हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। या तो…
नडाला, (कपूरथला) (वीकैंड रिपोर्ट) – भुलत्थ सब-डिवीजन के मंड क्षेत्र में ब्यास नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण सैकड़ों एकड़ विभिन्न फसलें पानी में डूब गईं। चकोकी मंड क्षेत्र में सब्जी की खेती करने वाले लोगों ने बताया कि कल रात 3 बजे नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण हमारी सैकड़ों एकड़ करेला, धान, गन्ना, मक्का आदि की फसलें पानी में डूब गई हैं और बाकी राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हमें इस बढ़ते जलस्तर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के कारण बांधों का जलस्तर लगातार बढ़…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather News : पंजाब और हिमाचल में आज बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पंजाब के कई शहरों जालंधर, जगराओं, लुधियाना, बरनाला समेत कई शहरों में बारिश से जलभराव की समस्या पैदा हो गई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भूस्खलन और मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया, जिसमें सोमवार को पांच वर्षीय बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में…
Today Horoscope for 22 July 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए नए संपर्कों और अवसरों से भरपूर रहने वाला है। आपके व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी, विशेषकर दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव होंगे। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है, जैसे कि नई नौकरी या कोई सफलता प्राप्त होना। यदि आप छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। हालाँकि, किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि वापसी की संभावना कमजोर है। व्यापार या निवेश के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Varmala video goes Viral : आज के समय में सभी कपल यही चाहते हैं कि उनकी शादी एकदम फिल्मी तरीके से हो। कई बार लोग अपनी शादी में कुछ ऐसा करते हैं कि जिसकी लोगों को उम्मीद भी नहीं होती। ऐसे ही एक कपल की वीडियो वायरल हुई है जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए हैं। तेज़ी से वायरल हो रही यह वीडियो जिसमें दिखाया गया है कि दूल्हे की हाइट के कारण लड़की को वर-माला डालने में परेशानी हो रही थी। फिर लड़की के भाइयों ने कुछ ऐसा किया कि लड़के को खुद ही झुकना…
