

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)– Threat To Kapil Sharma : मशहूर कामेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर एक बार फिर फायरिंग हुई। इसके बाद लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का ऑडियो सामने आया है। ऑडियो में धमकी देते हुए कहा है- ‘जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा।’ इसमें ये दावा किया गया है कि कॉमेडियन ने सलमान को नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 के पहले एपिसोड में बुलाया था। कपिल का सलमान खान को बतौर गेस्ट अपने शो पर बुलाना बिश्नोई गैंग को नागवार गुजरा है। इसका बदला लेने के लिए उनकी तरफ से कपिल के कैफे पर फायरिंग की गई।
Kaps Cafe पर हुई फायरिंग में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है, जो सीधे तौर पर ये दर्शाता है कि इसका मकसद किसी को मारना नहीं बल्कि कपिल शर्मा को डराना है। इस बार कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई एलाइंस यानी गोल्डी ढिल्लों, अंकित बधु शेरेवाला, जितेन्द्र गोगी मान ग्रुप, काला राणा, आरज़ू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, शुभम लोंकर और साहिल दुहन पेटवाड़ ने ली है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


