एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 25 July Rashifal 2026 : 25 जुलाई का दिन सभी 12 राशियों के लिए नए अवसरों और महत्वपूर्ण संकेतों से भरा रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं, तो कुछ लोगों को आर्थिक फैसलों, रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कहीं रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं, तो कहीं अचानक धन लाभ या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल। मेष राशि / Horoscope for Aries…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Barnala Lathicharge : बरनाला में हाल ही में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में पंजाब भर से पहुंचे सफाई कर्मचारियों की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई कर्मचारी यूनियन लुधियाना के चेयरमैन विजय दानव, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन गरेवाल सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक को संबोधित करते हुए चंदन गरेवाल ने कहा कि बरनाला के सफाई कर्मचारियों के साथ हुआ व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अपने साथियों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Biodegradable Packaging : खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पैकेजिंग पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। इसी समस्या का समाधान खोजते हुए इंडोनेशिया के हसनुद्दीन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक नई बायोडिग्रेडेबल फूड पैकेजिंग फिल्म विकसित की है, जो भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचाएगी। यह नई फिल्म पॉलीलैक्टिक एसिड (PLA) पर आधारित है, जिसे पौधों से तैयार किया जाता है। इसकी मजबूती बढ़ाने के लिए माइक्रोक्रिस्टलाइन सेल्यूलोज (MCC) और ऑक्सीजन के प्रभाव को नियंत्रित करने के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : पंजाब में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त असर पड़ सकता है। जारी ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव बढ़कर 2,32,800 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। सर्राफा कारोबारियों…
हेल्थ डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Best Diet for Healthy Stomach : स्वस्थ शरीर की शुरुआत स्वस्थ पाचन तंत्र से होती है। यदि पेट ठीक रहता है तो शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है और कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार संतुलित और हल्की डाइट अपनाकर गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में दलिया, ओट्स, दही, छाछ, मूंग दाल, खिचड़ी, मौसमी फल, उबली सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करना लाभदायक माना जाता है। दही और छाछ…
ग्लासगो (वीकैंड रिपोर्ट)- CWG 2026 Lovlina Semifinal : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह से पहले ही भारत को बड़ी सफलता मिली है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने देश के लिए पहला पदक सुनिश्चित कर दिया है। महिलाओं के 75 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण उन्हें ‘बाय’ मिला, जिससे वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गईं। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग नियमों के अनुसार सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों को कम से कम कांस्य पदक मिलता है। ऐसे में लवलीना का पदक मुकाबला शुरू होने से पहले ही तय हो गया है।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- UPI QR Code Bus Ticketing : चंडीगढ़ में सार्वजनिक परिवहन को अधिक आधुनिक, तेज और कैशलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) जल्द ही अपनी बसों में UPI आधारित डिजिटल टिकटिंग प्रणाली शुरू करने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को बस में लगे QR कोड को स्कैन कर कुछ ही सेकंड में टिकट मिल जाएगा। प्रशासन इस सुविधा को ट्राइसिटी में संचालित CTU की सभी 438 बसों में लागू करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल कुछ चुनिंदा रूटों पर इसका ट्रायल चल रहा है। परीक्षण…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Connaught Place Shops Closed : दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कनॉट प्लेस में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए गुरुवार को शाम 6:30 बजे तक सभी दुकानें, दफ्तर, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना, जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके। न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के निर्देशों के आधार पर यह एडवाइजरी जारी की है। एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों और…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jammu Kashmir Schools Closed : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, जगह-जगह भूस्खलन और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र सभी सरकारी और निजी स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 27 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी बीच कुछ क्षेत्रों से सरकारी आदेशों के बावजूद निजी स्कूलों के संचालित होने की शिकायतें सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सुंदरबनी जोन में कुछ निजी विद्यालयों के खुलने की सूचना…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)-English Poem Recitation and Clay Craft Activities : इनोसेंट हार्ट्स (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड, कपूरथला रोड) के प्री-प्राइमरी स्कूल में दो विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। एल.के.जी. के नन्हे विद्यार्थियों के लिए अंग्रेज़ी कविता-पाठ तथा यू.के.जी. के विद्यार्थियों के लिए क्ले क्राफ्ट गतिविधि आयोजित की गई। एल.के.जी. के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ गतिविधि में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्धारित पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर जल संरक्षण, प्रकृति, छाता, पशु-पक्षी तथा विद्यालय जैसे विविध विषयों पर अंग्रेज़ी कविताओं का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रॉप्स और प्रभावशाली हाव-भाव का प्रयोग…
