धनबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Rats turned out to be lovers of alcohol: यहां सरकारी शराब दुकानों में स्टॉक की जांच के दौरान दुकान संचालकों ने अधिकारियों को बताया कि चूहों ने बोतलों के ढक्कन चबाकर शराब पी ली है, और कुछ मामलों में तो पूरी बोतल ही गायब मिलीं। चूहों द्वारा 802 बोतलें शराब की पीने का मामला सामने आया है। शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में की गई स्टॉक जांच में पता चला कि 802 आईएमएफएल (IMFL) बोतलें खाली या लगभग खाली थीं। जब व्यापारियों से इस गड़बड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चूहों को दोषी ठहराया। उन्होंने…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Feet Care Tips : पैरों की सही तरह से केयर ना करने की वजह से इनकी चमक जा सकती है। जितनी देखभाल हम आपने चेहरे और हाथों की करते हैं उसी तरह पैरों की भी करनी चाहिए। हमारे पैरों पर धूल जम जाती है। अगर हम सफाई नहीं करेंगे तो हमारे पैर सुन्दर नहीं दिखेंगे। हमारी पूरी त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगेगी। आइए जानें पैरों को सुंदर बनाने और साफ रखने के टिप्स। पैरों को खूबसूरत दिखाने के लिए गरम पानी में थोड़ा सा शैम्पू का घोल बनाकर अपने पैर इस घोल में धोने चाहिएं। इससे…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Bikram Majithia Case : विजिलेंस टीम ने आज फिर पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर छापा मारा है। विजिलेंस टीम एसएसपी लखबीर सिंह के नेतृत्व में पहुँची है, जबकि मजीठिया के वकील लखविंदर सिंह कनेर भी उनके साथ मौजूद हैं। इससे पहले, अमृतसर पुलिस ने मजीठिया के ग्रीन एवेन्यू स्थित घर पर कड़ा पहरा लगा दिया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में न्यू नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की बैरक बदलने पर सुनवाई 17 जुलाई को होगी। राज्य सरकार की ओर से…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) – Amritsar News : पिछले कुछ दिनों से श्री हरमंदिर साहिब को विस्फोटकों से उड़ाने की धमकियाँ मिलने के बाद, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को आज तीसरी बार धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी मिली है। इससे पहले, शिरोमणि कमेटी ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर ईमेल की जानकारी दी थी, जिसके बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। आज तीसरी बार धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा रही है। इससे दो दिन पहले भी शिरोमणि कमेटी को ईमेल के ज़रिए लगातार…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Power Cut : आज जालंधर के कई इलाकों में बिजली कट लगा है। सुबह से यह कट लगा है और दोपहर 3 बजे लाइट आएगी। जिन इलाकों में बिजली बंद हैं उनमें अड्डा होशियारपुर लक्ष्मीपुरा, सेंट्रल मिल, मंडी रोड व आसपास के एरिया शामिल हैं। बताया जाता है कि एरिया में नई तारें डाली जा रही हैं और मेंटनेंस का काम जारी है। इसलिए बिजली कट लगाया गया है। बिजली कट से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल कई इलाकों में उमस भी है।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट )- जालंधर सैंट्रल विधानसभा हलका के नवनियुक्त इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयासों के चलते सूर्या एन्क्लेव, महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू और गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के आवंटियों को बड़ी राहत मिली है। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की विकास स्कीम 170 एकड़ और 70.5 एकड़ पर आवंटियों से अब एन्हांसमेंट चार्ज और ब्याज वर्ष 2021 से तथा ट्रस्ट की विकास स्कीम 94.5 एकड़ पर वर्ष 2021 से 7.5 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा समय-समय पर जो छूट दी गई थी वह उसी प्रकार लागू रहेगी तथा उसी मुताबिक आवंटियों को राहत दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Colonel Bath assault case पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश पारित कर चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जाँच टीम (SIT) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले की जाँच केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। न्यायमूर्ति राजेश भारद्वाज की अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें अदालत के निर्देश पर SIT प्रमुख एसपी मंजीत श्योराण पेश हुए। सुनवाई के दौरान, चंडीगढ़ प्रशासन के वकील की दलीलों पर असंतोष व्यक्त करते हुए अदालत ने तीखी टिप्पणी की कि SIT की जाँच में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Monsoon Session of Parliament : संसद का मानसून सत्र इस महीने की 21 तारीख से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र में सरकार आठ नए विधेयक पेश करेगी। इनमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन से जुड़ा विधेयक भी शामिल है। इस संसद सत्र में 21 अगस्त तक कुल 21 बैठकें होंगी, जिसमें 12 से 18 अगस्त तक का अवकाश भी शामिल है। इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा की जाने वाली ‘विशेष गहन समीक्षा’ भी संभावित विवादों में से एक होगी। बिहार में विपक्ष यानी कांग्रेस…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Rain In Chandigarh : चंडीगढ़ में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने शहर और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर सकता है। लगातार हो रही बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और अब यह खतरे के निशान से सिर्फ़ एक फुट नीचे है। प्रशासन ने एहतियात के…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : बालीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के घर बिटिया का जन्म हुआ है। कपल ने बिटिया के रूप में अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। यह खबर सुनते ही उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स खुशी से झूम उठे हैं और लगातार उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। हर कोई इस नन्ही मेहमान की पहली झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शेरशाह फेम इस जोड़ी ने फरवरी 2025 में सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। उस पोस्ट में…
