बठिंडा (वीकेंड रिपोर्ट) Road Accident : बठिंडा बादल रोड पर गांव घुदा और नंदगढ़ के बीच कल देर रात दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे एक कार सवार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये दोनों कारें बठिंडा से गांव बादल जा रही थीं, जब वे गांव घुदा और नंदगढ़ के बीच पहुंचीं, तो उनमें टक्कर हो गई, जिससे वर्ना कार पलट गई और गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जबकि क्रूज़ कार डिवाइडर पर चढ़कर 25-30 फीट आगे निकल गई। क्रूज़ कार सवार ये लोग गांव जंगीराणा के निवासी बताए जा रहे हैं। Road…
Author: Vandna Verma
जमैका (वीकैंड रिपोर्ट) – Sports News : वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट मैच के दाैरान आस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 27 रन पर सिमट गई जोकि टेस्ट इतिहास को दूसरा न्यूनतम स्कोर है। विंडीज टीम 204 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इसी के साथ कंगारुओं ने मैच भी 176 रन से जीत लिया। अपने 100वें टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने उस प्रदर्शन की मिसाल पेश की, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। पारी की पहली ही गेंद पर जॉन कैंपबेल को आउट कर उन्होंने जो सिलसिला शुरू…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab News : पवित्र धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के विरुद्ध अपराध निवारण विधेयक 2025 पर सदन में बहस शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सबसे पहले विधेयक पर अपने विचार व्यक्त किए। बहस के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। कांग्रेस को 16 मिनट का समय दिया गया है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इस मुद्दे पर समय बढ़ाया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी को एक घंटा 35 मिनट, अकाली दल को तीन मिनट, भाजपा को दो मिनट, बसपा को दो मिनट और आजाद को दो मिनट…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Buisness News : दुनिया की सबसे चर्चित ईवी कंपनी Tesla ने भारत में अपना पहला शोरूम खोल लिया है। एलन मस्क की इस कंपनी का पहला Tesla Experience Centre मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में ओपन हुआ। इस एरिया को शहर का हाई-प्रोफाइल कमर्शियल हब कहा जाता है। साल 2016 में कुछ लोगों ने टेस्ला मॉडल 3 के लिए बुकिंग भी की थी, लेकिन बाद में कंपनी ने उन्हें रिफंड कर दिया था। अब टेस्ला ने भारत को अपने अगले ग्रोथ मार्केट के रूप में चुना है और शुरुआत के लिए मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर जैसे…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Guru Purnima : श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों को उनके उपासक दान देते हैं। इस संबंध में श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि शिरडी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट की ओर से 9 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान दक्षिणा पेटी, दान काउंटर, ऑनलाइन, चेक डीडी, मनीऑर्डर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, सोना, चांदी और दर्शन या आरती पास शुल्क समेत अन्य जरिए से कुल 6,31,31,362 रुपये दान मिले। तीन दिवसीय उत्सव में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन किए। इस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन से युवती और युवक का शव बरामद किया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि दोनों ने खुदकुशी की है। ट्रेन की साइड लगने के बाद वे रेलवे लाइन से कुछ दूर जाकर गिरे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। दोनों की उम्र 30 साल से कम बताई जा रही है। दोनों…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर दबाव बनाने हेतु उस पर भारी टैरिफ़ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि मैं व्यापार का इस्तेमाल कई चीज़ों के लिए करता हूँ, लेकिन युद्ध समाप्त करने के लिए यह बहुत अच्छा है। ट्रंप ने कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 50 दिनों में यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो उन पर 100% टैरिफ़ लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह एक ‘द्वितीयक टैरिफ़’ होगा, जिसका अर्थ है कि रूस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Benefits of Neem Fruit : नीम के पेड़ का हर इंसान के जीवन में अहम रोल होता है। इसका फल इतना गुणकारी है कि आप इसके लाभों को जानकर हैरान रह जाएंगे। बहुत से लोगों को तो इसके लाभ भी नहीं पता। नीम का उपयोग कई प्राचीन कालों से चला आ रहा है। नीम के फल, जिन्हें निंबोली भी कहा जाता है, कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इनके लाभः -नीम की छाल पेट…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत एक महत्वपूर्ण मुद्दे से हुई, जिसमें राणा इंद्र प्रताप सिंह ने राज्य के निचले इलाकों में बढ़ते जल स्तर और उससे उत्पन्न बाढ़ के खतरे को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि बांधों की क्षमता के अनुसार बाढ़ से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। भाखड़ा बांध में 1593 फीट पानी है। 2023 में जब बाढ़ की स्थिति बनी, तो उस दिन 1734.27 फीट पानी था। Punjab News : उन्होंने पौंग बांध और रणजीत सिंह सागर की स्थिति के बारे में विस्तार…
फाजिल्का (वीकैंड रिपोर्ट) Weather News : मौसम विभाग की पूर्व में दी गई चेतावनी के बाद पंजाब के विभिन्न जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान के आसार थे, जिसके तहत आज सुबह से ही फाजिल्का जिले में आसमान में काले बादल छाए रहे और सुबह करीब साढ़े आठ बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर तक लगातार जारी रही। देखते ही देखते बारिश इतनी तेज हो गई कि पूरा शहर जलमग्न हो गया। Weather News : शहर की सड़कें झीलों में तब्दील हो गईं। बाजार में जलभराव के कारण कुछ दुकानें भी बंद रहीं और भारी बारिश के कारण खेतों में…
