फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- War Against Drugs : युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस को आज उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान के दौरान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 15 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद हेरोइन का वजन करीब साढ़े सात किलोग्राम बताया जा रहा है। बरामद हेरोइन की कीमत 35 करोड़ से ज्यादा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हेरोइन कहां सप्लाई की जानी थी और इस काैन यहां लाया।
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Jalandhar News : सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 114 वर्षीय और दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह के अंतिम संस्कार का समय और तारीख तय हो गई है। उनका अंतिम संस्कार रविवार (20 जुलाई) को दोपहर 12 बजे परिवार के सदस्यों के विदेश से आने के बाद किया जाएगा। आज फौजा सिंह की बहन विदेश से आएंगी और परिवार के एक-दो अन्य सदस्य भी विदेश से आएंगे। बता दें कि हाल ही में, फौजा सिंह को एक कार चालक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने इस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Religious News : सावन का महीना चल रहा है। इस पवित्र माह शिवभक्त हर सोमवार को व्रत रखते हैं। यदि इस महीने भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा की जाए तो अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद महिलाओं को मिलता है। सावन के महीने में मेहंदी लगाई जाए तो इससे न केवल जीवन में सुख शांति बनी रहती है बल्कि वैवाहिक जीवन भी बहुत अच्छा जाता है। स्कंद पुराण और शिव पुराण में लिखा गया है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को खुश करने के लिए कठोर तप किया था। धार्मिक मान्यता है कि भोलेनाथ को…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान रवि भल्ला से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। Religious News : सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को प्रवचनों का रसपान करवाते हुए कहते है कि बहुत भाग्य से ही मनुष्य को तन प्राप्त होता है। इस तन को हमेशा सत्कर्मों में…
नासिक (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले में हादसा हुआ है। कार और बाइक के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे पाए गए। पुलिस के अनुसार कार में बैठे लोग एक रिश्तेदार के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नासिक लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार इस घटना में घायल हुए लोगों का…
सुवैदा (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन सब्जी वाले के साथ हुई वारदात की वजह से दो देश आपस में भिड़ गए। ये दोनों देश इजराइल और सीरिया हैं। दरअसल सब्जी विक्रेता फदल्लाह दवारा से चोरों ने 400 पाउंड (करीब 45 हजार रुपए) छीन लिए। दवारा से पिटाई भी की गई। घटना की खबर जैसे ही मीडिया में आई. सीरिया के सुवैदा में बवाल मच गया। सब्जी वाले की लड़ाई की यह घटना पहले दो समुदाय और फिर दो देशों का जंग का कारण बन गया। हिजबुल्लाह की तलाश में इजरायली फोर्स सीरिया में…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट) – Free Electricity : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। ऐलान के तहत बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी गई है। बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया गया है। सीएम नीतीश ने खुद एक्स पर लिखा, ‘हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। इस फ्री बिजली योजना का फायदा हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। यानी यह सिर्फ गरीब या किसी खास वर्ग के लिए नहीं है, बल्कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Raksha Bandhan : रक्षा बंधन सिर्फ एक अनुष्ठान से कहीं अधिक है, यह प्यार, विश्वास और एकजुटता का उत्सव है। यह हर किसी को परिवार के महत्व और भाई-बहन के बंधन की ताकत की याद दिलाता है। यह त्यौहार पूरे भारत में परिवारों और समुदायों के लिए खुशी, एकता और अपनेपन की भावना लाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 9 अगस्त 1 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में 9 अगस्त को रक्षाबंधन…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट) – ED Raid : उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। आज सुबह 5 बजे से बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 जगहों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने 100 करोड़ रुपये की फंडिंग के मामले में यह कार्रवाई की है। दरअसल, यूपी एटीएस को छांगुर बाबा गिरोह के हवाला नेटवर्क, संदिग्ध बैंक लेनदेन और विदेशी फंडिंग के कई सुराग मिले थे। इस संबंध में एटीएस ने ईडी को दस्तावेज सौंपे थे। इसके बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है। सूत्रों…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) – श्री अमरनाथ यात्रा आज पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण, ट्रैक पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इसलिए, यह निर्णय लिया गया है कि आज दोनों आधार शिविरों से पवित्र गुफा की ओर किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, कल रात पंचतरणी शिविर में रुके तीर्थयात्रियों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और पहाड़ी बचाव दलों की आवश्यक तैनाती के तहत बालटाल जाने की अनुमति दी जा रही…
