Today Horoscope for 18 Sep 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है; यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो उसकी वसूली हो सकती है और आप एक मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसके फलस्वरूप अच्छे कामों के लिए आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह बॉस को पसंद आएगी, आपके मनपसंद काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, और यदि आप पिताजी को काम को लेकर कोई सलाह देंगे तो वह…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Anti-India slogan written on train : आज सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 12054 के कोच संख्या NR 257401 पर भारत विरोधी नारा लिखा मिला, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। C-62 गेटमैन रंजीत कुमार ने इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक को सूचना दी गई और कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले पर ध्यान दिया। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और इस बारे में पता किया जा रहा है कि इस वारदात को किसने और कब अंजाम दिया।
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी ओछी और राष्ट्रविरोधी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नु ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल कर इस दीवाली ब्लैकआउट करने की धमकी दी है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखी ने धमकाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीते दिनी सिरोपा देने वाले राजा वडिंग भी उसके निशान पर हैं। उसने बताया कि जल्द अमृतसर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखवाएगा। आतंकी पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी को पनाह देने वाले और उसे सिरोपा दिलाने…
बेंगलुरू (वीकैंड रिपोर्ट)- SBI bank robbery : कर्नाटक से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर एसबीआई बैंक में करोड़ों की लूट का है। देसी पिस्तौल और चाकुओं से लैस तीन नकाबपोश बदमाशों ने विजयपुरा में एक एसबीआई बैंक में कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और सोने के गहने लूट लिए। लुटेरों ने कुल मिलाकर 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और सोने के गहने लूट लिए। पुलिस को शुरुआती सुराग मिला जब बुधवार सुबह महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में एक सुनसान जगह पर वही कार बरामद हुई। कार खाली थी, लेकिन…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather In Punjab : पंजाब के लिए राहतभरी खबर है। खबर यह है कि केंद्र सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब को 240 करोड़ रुपये की एडवांस किस्त जारी कर दी है। प्रदेश में बाढ़ हालात को देखते हुए केंद्र ने यह राशि जारी करने का फैसला लिया है। उधर, माैसम की बात करें तो पंजाब में 20 सितंबर तक मानसून पूरी तरह से चला जाएगा। मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Richie KP Death : मॉडल टाउन में पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में मौत होने के मामले में आरोपी क्रेटा कार चालक गुरशरण सिंह प्रिंस पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी जालंधर से फरार हो चुका है और पुलिस को शक है कि वो विदेश भाग सकता है। इसलिए उसकी एलओसी जारी कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के जीजा का घर भी रेड की लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। आरोपी शनिवार सुबह ही सिटी से फोन बंद करके…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Death while cleaning sewer : दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई करते समय 4 सफाई कर्मचारी ज़हरीली गैस के संपर्क में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना अशोक विहार इलाके में मंगलवार रात करीब 12 बजे हुई, जब एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई हो रही थी। इसी दौरान अचानक ज़हरीली गैस ने चार सफाई कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से अरविंद (40 वर्ष) की ज़हरीली गैस के संपर्क में आने से…
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Asia Cup : एशिया कप में भारत के साथ मैच के दौरान हुए ‘नो हैंडशेक’ विवाद को लेकर पाकिस्तान ने खूब नखरे दिखाए। पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को पूरे टूर्नामेंट से हटाने की मांग को लेकर एशिया कप के बहिष्कार तक की धमकी दे डाली। आज पाक की धमकी का फाइनल पता चलेगा कि वो एशिया कप में रहता है या नहीं। ध्यान रहे एशिया कप में मंगलवार शाम को यूएई के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी थी यह कदम भारत से हार के बाद “हाथ मिलाने को…
डेहलों, (लुधियाना) (वीकैंड रिपोर्ट) – Murder Of NRI in Punjab : लुधियाना जिले के गांव किला रायपुर स्थित एक मकान में कुछ समय पहले 72 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रूपिंदर कौर पंधेर की हत्या कर शव को जला देने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि उक्त अमेरिकी निवासी महिला लुधियाना जिले के गांव मेहमा सिंहवाला निवासी इंग्लैंड निवासी चरणजीत सिंह से शादी करने भारत आई थी, जो उक्त व्यक्ति के कहने पर किला रायपुर स्थित मकान में रह रहा था। हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान किला रायपुर निवासी सुखजीत सिंह सोनू के रूप में हुई है, जिसने इंग्लैंड…
कटड़ा (वीकैंड रिपोर्ट) – Vaishno Devi Yatra begins again : जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण 22 दिनों तक स्थगित रहने के बाद यह तीर्थयात्रा फिर से शुरू हो रही है। भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हुए थे। श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा बोर्ड ने आज सुबह अनुकूल मौसम की स्थिति में तीर्थयात्रा को फिर से खोलने की घोषणा की, जिससे कटरा शहर में डेरा डाले हुए कई श्रद्धालुओं…
