जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Husband Wife Goals : शादी के बाद जिंदगी की जिम्मेदारियाँ बढ़ जाती हैं, और कई बार पत्नियाँ अपनी मासूमियत, शरारतें और बचपने वाली हँसी खो देती हैं। लेकिन कुछ खास पति होते हैं जो अपनी पत्नी के भीतर का बच्चा कभी मरने नहीं देते। वे न सिर्फ उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशों को पूरा करते हैं, बल्कि उनके साथ वैसा ही बचकाना व्यवहार भी करते हैं, जैसा शादी से पहले होता था। यह भी पढ़ें : Husband Wife Relationship : पत्नी को पति की ये आदतें सबसे ज्यादा खराब लगती हैं, रिश्ते में आ सकती है दरार ऐसे पति…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Husband Wife Relationship : वैवाहिक जीवन में प्यार और विश्वास के साथ-साथ छोटी-छोटी बातों का भी बड़ा महत्व होता है। कई बार पति की कुछ आदतें या बातें पत्नी को इतनी बुरी लगती हैं कि वे रिश्ते में तनाव का कारण बन जाती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जो अक्सर पत्नियों को पसंद नहीं आतीं: Husband Wife Relationship 1. बिना सलाह के फैसले लेना ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि घर या परिवार से जुड़े फैसले पति उनसे सलाह लेकर ही करें। अगर पति बिना पूछे ही बड़े निर्णय (जैसे खर्चा, रिश्तेदारों से जुड़े मामले) ले…
Today Horoscope for 31 July 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर ऊर्जा और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का अवसर लेकर आया है। व्यापारिक मामलों में यदि आप कोई साझेदारी कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें और हर दस्तावेज़ को ध्यान से जाँच-परख लें, अन्यथा धोखे की आशंका है। सरकारी नौकरी के इच्छुक जातकों के लिए यह समय और अधिक मेहनत व अनुशासन की माँग करता है—लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण बढ़ाएँ। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी, और आपका कोई…
पटियाला (वीकेंड रिपोर्ट) Patiala News : पटियाला पुलिस ने एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह (35 वर्ष) निवासी भरसो के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से गिरफ्तार किया है। Patiala News : इस संबंध में एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से पाकिस्तानी एजेंसियों को सैन्य स्टेशन की जानकारी भेज रहा था, जिसके पास से अलग-अलग कंपनियों के 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वह भारत में रहकर भारतीय सैन्य स्टेशन की गतिविधियों और पाकिस्तान में भारत के खिलाफ काम कर रहे लोगों की जानकारी देता…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) CT Group in Graduation Ceremony : सीटी ग्रुप में वैश्विक संस्कृति, शैक्षणिक उत्कृष्टता और आत्मीय विदाई का भव्य संगम देखने को मिला, जब संस्थान ने अपने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के सम्मान में एक यादगार ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया। विभिन्न देशों से आए छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह न केवल शिक्षा की सफलता का प्रतीक था, बल्कि विविधता, मित्रता और वैश्विक एकता का एक जीवंत उत्सव भी बन गया। CT Group in Graduation Ceremony : ज़िम्बाब्वे, नाइजीरिया, लाइबेरिया, मलावी, तंजानिया, नामीबिया और दक्षिण सूडान के छात्रों को सीटी ग्रुप…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Music Education and Research day : हंस राज महिला महाविद्यालय के संगीत गायन विभाग ने ‘संगीत शिक्षा और शोध पद्धति में शिक्षाविदों की भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगीत क्षेत्र में शिक्षकों की शैक्षणिक भूमिका को रेखांकित करना और प्रतिभागियों को शोध के मूल सिद्धांतों तथा आधुनिक शोध पद्धतियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में संगीत शिक्षण की बदलती प्रवृत्तियों और शोध की दिशा पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। Music Education and Research day : सत्र की शुरुआत एक भावपूर्ण सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसमें विद्या की देवी…
खन्ना (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : सपनों की उड़ान भरने विदेश गया पंजाब का एक और होनहार बेटा अब कभी लौटकर नहीं आएगा। खन्ना के अमलोह रोड स्थित सनसिटी निवासी 20 वर्षीय साई ध्रुव कपूर की विदेश में एक दुखद दुर्घटना में मौत हो गई। ध्रुव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिसका सपना था विदेश में बसकर परिवार का नाम रोशन करना, लेकिन एक हादसे ने उसकी ज़िंदगी की डोर अचानक तोड़ दी। Punjab News : ध्रुव के पिता करण कपूर एक वित्तीय सलाहकार के रूप में काम करते हैं। परिवार आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं था, लेकिन…
राजपुरा (पटियाला) (वीकैंड रिपोर्ट) – Farmers Protest : पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई लैंड पूलिंग नीति के विरोध में राजपुरा के निकट पिलखनी पेहर खुर्द देवी नगर खानपुर सहित आठ गांवों के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बूटा सिंह शादीपुर और उपाध्यक्ष गुरबाज सिंह पलखनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए और बुलंद आवाज में कहा कि जब तक सरकार लैंड पूलिंग नीति वापस नहीं ले लेती, तब तक किसानों का संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। किसानों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Public Problem : जालंधर के ऐसे कई इलाके ऐसे हैं जोकि सीवरेज जाम की समस्या से प्रभावित हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। टैगोर अस्पताल के पीछे संगत सिंह नगर की गली नंबर 12 में रहने वाले लोग आजकल नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इसकी वजह है गली में हर समय सीवरेज के गंदे पानी का भरा रहना। Public Problem : गली में रहने वाले लोगों का कहना है कि पानी से इतनी बदबू आती है कि उन्हें घर से बाहर मुंह पर रूमाल रखकर निकलना पड़ता है। इस बारे में नगर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Raksha Bandhan : रक्षाबंधन 9 अगस्त को है और राखी बांधने की रस्म सिर्फ एक बाहरी क्रिया नहीं, बल्कि इसमें मंत्रोच्चार, श्रद्धा और विधिपूर्वक पूजा का गहरा स्थान होता है। यदि बहन राखी बांधने से पहले कुछ खास धार्मिक उपाय करती है, तो इससे भाई को लाभ होता है। राखी बांधने से पहले उसे गंगाजल या शुद्ध गाय के घी में हल्का सा छूकर पवित्र करें। इससे राखी में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है, जो बुरी नजर, दुर्भाग्य और संकटों से भाई की रक्षा करता है। रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने से पहले…
