ग्वालियर (वीकैंड रिपोर्ट)- Radha-Krishna will be adorned with jewelry worth 100 crores : आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। ग्वालियर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण का श्रृंगार 100 करोड़ रुपये के रियासत कालीन गहनों से किया जाएगा। यह श्रृंगार साल में केवल एक बार जन्माष्टमी के दिन होता है। सिंधिया राजाओं द्वारा 1921 में बनवाए गए मंदिर में यह राजसी परंपरा आज भी जीवित है। दर्शन करने हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं। सबसे खास बात यह है कि भगवान राधा कृष्ण जब ये गहना धारण करेंगे तो उनकी पहरेदारी में 200 से अधिक सुरक्षा के…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Independence Day celebrated at HMV Collegiate : एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपने परिसर में पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय सद्भाव और अखंडता की भावना का संचार करना था। इस अवसर पर विद्यार्थी तिरंगा पहने हुए थे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। Independence Day celebrated at HMV Collegiate : उन्होंने कहा कि इस दिन हमें उन सभी वीरों को याद करना चाहिए जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वरिष्ठ संकायाध्यक्ष एवं डीन युवा कल्याण डॉ. नवरूप…
मेलबर्न (वीकैंड रिपोर्ट) – Former veteran cricketer passed away : क्रिकेट जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बॉब सिम्पसन का निधन हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान और मशहूर कोच बॉब सिम्पसन का 16 अगस्त (शनिवार) को सिडनी में निधन हो गया। उनकी उम्र 89 साल थी। बतौर खिलाड़ी, कप्तान और कोच सिम्पसन ने ऐसा योगदान दिया, जिसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को मुश्किल दौर से निकालकर एक विश्व स्तरीय टीम में बदल दिया। सिम्पसन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पहले फुल टाइम कोच थे, जिन्होंने चार साल तक एक भी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Death anniversary of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee : दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। भारत की सर्वांगीण प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव सभी को एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजिजू, जदयू सांसद संजय झा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Crime In Jalandhar : कल रात अज्ञात चोर घास मंडी, काला संघिया रोड (श्मशानघाट रोड) पर तीन दुकानों को निशाना बनाकर सामान चुरा ले गए। पीडि़त दुकानदारों ने बताया कि यहां सरेआम नशा बिकता है। पुलिस थोड़ी देर के लिए नाका लगाती है और चालान काटकर चली जाती है। आज दुकानदार सुबह दुकानों पर पहुंचे तो शटर टूटे हुए थे और डीवीआर, कैश, मोबाइल सब दुकानों से गायब थे। यहां पर नंदा चिकन स्टोर, रोहित फैशन गैलरी और एक और दुकान पर चोरी हुई है। पीडि़त दुकानदारों ने बताया कि वे इन वारदातों से परेशान…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Guru Gobind Singh Stadium : गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम, पंजाब में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस आयोजन में जहां एक ओर रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं पंचायती राज विभाग की दो आकर्षक झांकियों ने अपनी सामाजिक संदेशात्मकता और कलात्मक प्रस्तुति के बल पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर सबका ध्यान खींचा। Guru Gobind Singh Stadium : पंचायती राज विभाग द्वारा प्रस्तुत पहली झांकी में पंजाब राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘पहल’ परियोजना, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा…
जूनो (वीकैंड रिपोर्ट) – रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अलास्का में मिले। यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर दोनों नेताओं के बीच लगभग 3 घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद, दोनों नेताओं ने केवल 12 मिनट की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी मुलाकात काफी सकारात्मक रही। हम कई बिंदुओं पर सहमत हुए, लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी समझौता तभी होगा जब उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Shri Krishna Janmashtami today : आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। आज कान्हा का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है साथ ही तरह के भोग, पकवान और स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्याताओं के अनुसार जन्माष्टमी पर कान्हा के प्रिय भोग अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। आज जन्माष्टमी के मौके पर माखन में मिश्री डालकर चांदी के पात्र में कान्हा को भोग लगाएं। कान्हा को माख-मिश्री का भोग लगाने से सुख, आनंद और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्ण को पंजीरी का…
Today Horoscope for 16 Aug 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों को आज प्रेम जीवन में अच्छा और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आज सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार में आज का माहौल मंगलमय होगा। मनपसंद भोजन खा सकते हैं। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) वृष राशि वाले आज इस बात का खास ध्यान रखें कि वे अपनी भावनाओं को बड़े ही ध्यान से अपने पार्टनर से व्यक्त करें। आज का दिन प्रेम जीवन के लिए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : आज 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरा भारत आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। हर जगह राष्ट्र तिरंगा शान से लहराया जा रहा है। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के लाल किला पर तिरंगा फहराया गया। आपको बता दें कि इस बार की स्वतंत्रता थीम है; स्वतंत्रता का सम्मान करें और भविष्य को प्रेरित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7:21 पर लाल किले पर पहुंचे और जिसके कुछ देर बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। फिर राष्ट्रीय गान के सम्मान में सभी खड़े हो गए। थल सेना, नौसेना और वायुसेना द्वारा गार्ड ऑफ…
