Today Horoscope for 19 Nov 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन किसी भी जोखिम भरे काम से दूर रहने का संकेत दे रहा है। आपका मन धार्मिक कार्यों और भगवान की भक्ति में लगा रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न होंगे। किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें और समझदारी से कदम उठाएँ। जीवनसाथी की प्रगति आपको खुशी देगी। नौकरी से जुड़ी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कोई पुराना लेन-देन भी निपट सकता है। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ,…
Author: Vandna Verma
श्री मुक्तसर साहिब (वीकैंड रिपोर्ट) Vigilance raid on rice sheller – गांव सिंघेवाला स्थित पीएम राइस मिल में कल हुई विजिलेंस की छापेमारी के बाद मंडी किल्लियांवाली के 13 अनाज मंडी आढ़ती भी जांच के घेरे में आ गए हैं। विजिलेंस ब्यूरो श्री मुक्तसर साहिब ने नोटिस भेजकर उन्हें आज जिला कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है। इससे आढ़तियों में हड़कंप की स्थिति है। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान धान की गांठों के वजन में कथित घटतौली व बढ़ोतरी तथा अन्य अनियमितताओं के बाद विजिलेंस ने संज्ञान लेते हुए शैलर खरीद की पूरी प्रक्रिया पर पर्दा डालकर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Pollution in Delhi : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी आज सुबह धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही। सुबह 7 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 341 रहा, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, कल से वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई सुधार नहीं हुआ है। वायु गुणवत्ता खराब होने से सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अस्पतालों में सांस से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ग्रेप-3 की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Bomb threat in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में फिर बम धमाकों की धमकी दी गई है। दिल्ली की चार जिला अदालतों में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। द्वारका, पटियाला हाउस, रोहिणी और साकेत कोर्ट को मेल के ज़रिए धमकी दी गई है। बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया है। नई दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट तरुण राणा ने कहा, “मेरी जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली के जिला न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। बम से उड़ाने की धमकी एक अफवाह निकली। फिलहाल, डर का…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab University is our heritage : मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष पंजाब का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने पानी के मुद्दे पर भी अपना पक्ष रखा है और पंजाब का कोई भी हक नहीं मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में 28 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से 11 मुद्दे पानी से जुड़े थे और…
छेहरटा (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Gangwar in Punjab : छेहरटा थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 8:15 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे करीब 40 वर्षीय वरिंदर सिंह को पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मार दी, जिसमें एक गोली उनकी गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Gangwar in Punjab, Amritsar घटना की…
रेडुमिल्ली (आंध्र प्रदेश) (वीकैंड रिपोर्ट)- Maoist carrying a bounty of Rs 1 crore killed : अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित बरदार ने बताया कि मुठभेड़ सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच मारेडुमिल्ली मंडल के वन क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि यह पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं द्वारा चलाया गया एक संयुक्त अभियान था। इस अभियान के दाैरान शीर्ष माओवादी नेता और सुरक्षा बलों द्वारा मोस्ट वांटेड माओवादी हिडमा मारा गया है। हिडमा के साथ…
मोडासा (गुजरात) (वीकैंड रिपोर्ट) – Ambulance catches fire : गुजरात के अरावली जिले के मोडासा कस्बे के पास आज सुबह एक एम्बुलेंस में आग लग गई, जिससे एक नवजात शिशु, एक डॉक्टर और दो अन्य लोग झुलस गए। पुलिस निरीक्षक डी.बी. वाला ने बताया कि एम्बुलेंस में मोडासा-धनसुरा रोड पर उस समय आग लग गई जब जन्म के बाद बीमार एक दिन के बच्चे को मोडासा के एक अस्पताल से अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि बच्चे, उसके पिता जिग्नेश मोची (38), अहमदाबाद के डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया (30) और अरावली की नर्स भूरीबेन…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing at Amritsar bus stand : अमृतसर के बस स्टैंड पर आज एक बस चेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमृतसर के गाँव घनशामपुरा मेहता निवासी मक्खन सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे हुई जब तीन हमलावर आए और आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आधा दर्जन से ज़्यादा गोलियां चलीं, जिससे बस स्टैंड पर दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बसों की टाइमिंग को लेकर दो…
Today Horoscope for 18 Nov 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। मन में खुशी और हल्केपन का एहसास होगा। कहीं बाहर घूमने या नई जगहों की सैर पर जाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों का साथ आपको उत्साहित और ऊर्जावान बनाए रखेगा। प्रतिस्पर्धात्मक स्थितियों में आप आगे रहेंगे। कल्पनाशीलता बढ़ सकती है, इसलिए इसे रचनात्मक कार्यों में लगाना फायदेमंद रहेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत से बचें और उचित समय का इंतज़ार करें। धार्मिक यात्रा की संभावना भी बन रही है।…
