मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – ED takes action against Jaypee Group : जेपी ग्रुप को लेकर अहम खबर सामने आई है। खबर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से जुड़ी है। ईडी ने रेड करके जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (Jaypee Infratech Ltd) के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ को गिरफ्तार किया है। ईडी का आरोप है कि जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) और उससे जुड़ी कंपनियों ने मनोज गौड़ के जरिए लगभग 12,000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है। ED का आरोप है कि जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड ने अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में घर खरीदारों से लिए गए पैसे को अन्य परियोजनाओं में लगाया और…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Illegal Conversion : पंजाब प्रैस क्लब में मंगलवार को जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर अहम प्रैस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रैस कांफ्रेंस को कई वक्ताओं ने संबोधित किया जिनमें तेजस्वी मिन्हास, प्रो. एमपी सिंह आदि शामिल थे। इन वक्ताओं ने पंजाब में तेजी से फैल रहे अवैध धर्मांतरण के मुद्दे पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि अवैध धर्मांतरण का जाल फैलता जा रहा है और वो दिन दूर नहीं जब अल्पसंख्यक बहुसंख्यक हो जाएंगे और बहुसंख्यकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। तेजस्वी व प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि पंजाब में डेरावाद बहुत हावी हो रहा है। अवैध धर्मांतरण का रुकना बहुत जरूरी…
श्रीनगर ( वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi blast : जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) शाखा श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद की साजिश और हाल ही में हुए दिल्ली बम विस्फोट मामले की चल रही जाँच के सिलसिले में घाटी में लगभग 13 जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक जाँच विभाग द्वारा संयुक्त जाँच के तहत कई जिलों में छापेमारी की जा रही है ताकि बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य विस्फोट की साजिश में शामिल संदिग्धों का पता लगाना है। उन्होंने कहा कि कई टीमें घाटी में…
मोगा (वीकैंड रिपोर्ट)- Petrol bomb Conspiracy in Punjab : पंजाब के मोगा शहर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर पेट्रोल बम से हमले की साजिश के खुलासे की है। इस मामले में चार आरोपिोयं को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मोगा की बाघापुराना पुलिस ने पेट्रोल बम से हमला करने की फिराक में घूम रहे 2 मोटरसाइकिल सवार 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से पेट्रोल से भरी 3 बीयर की बोतलें, एक माचिस और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए चारों युवक फरीदकोट के रहने वाले हैं और उन्होंने पहले…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi blast : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लाल किला विस्फोट मामले में मंगलवार रात कश्मीर के कुलगाम से एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया। डॉक्टर की पहचान डॉ. तजामुल के रूप में हुई है। वह श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में कार्यरत हैं। उन्हें श्रीनगर में उनके किराए के कमरे से गिरफ्तार किया गया। विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाले यह कश्मीर के पाँचवें डॉक्टर हैं। मंगलवार शाम तक, फोरेंसिक टीम ने विस्फोट स्थल से 42 साक्ष्य एकत्र किए थे। इनमें 20 कारें (जिनमें विस्फोट हुआ था), टायर, चेसिस, सीएनजी सिलेंडर, बोनट के पुर्जे और अन्य पुर्जे शामिल…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Agricultural Science Center organized a camp in Bilga school…कृमि विज्ञान केंद्र नूरमहल की तरफ से धान की पराली की संभाल के लिए सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बिलगा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कैंप में डा. बलबीर काैर सहायक प्रोफेसर बागवानी ने बताया कि पराली को आग लगाने से काफी नुकसान होते हैं। डा. संजीव कटारिया ने पराली की संभाल के लिए प्रयोग की जाने वाली मशीनों की जानकारी दी। स्कूल के इंचार्ज मंगत वालिया ने भी सबको जागरूक किया। इस दाैरान मुकाबले भी करवाए जिसके विजेता…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Raja Warring In Trouble : कपूरथला पुलिस ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बूटा सिंह के खिलाफ की गई टिप्पणी के संबंध में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है। पुलिस ने आयोग को बताया कि शिकायतकर्ता सरबजोत सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता से मीडिया रिकॉर्ड प्राप्त कर उन्हें फोरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया गया है। आयोग ने आगे की कार्रवाई के लिए 19 नवंबर को एक नई पुलिस रिपोर्ट पेश करने…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – अभिनेता धर्मेंद्र को आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बॉबी देओल उन्हें एम्बुलेंस में अस्पताल से घर ले आए। उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिली। बॉबी देओल अपनी कार में एम्बुलेंस के पीछे-पीछे चल रहे थे। हालाँकि, परिवार या डॉक्टरों की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच एक्टर के जुहू स्थित घर के बाहर फैंस जमा हो रहे हैं। हाथों में तख्तियां हैं, जिन पर धर्मेंद्र की सलामती के लिए दुआ है। फैंस के चेहरे पर जहां धर्मेंद्र की घर वापसी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Jalandhar Congress : पंजाब कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 27 जिला प्रधानों की नियुक्ति की गई। इसकी सूची ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी कर दी गई। इसमें कई विधायकों व पूर्व विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जालंधर शहरी से राजिंदर बेरी और जालंधर देहाती से हरदेव सिंह लाडीशेरोवालिया को फिर से जिम्मेवारी दी गई है। दरअसल दोनों ही चेहरों ने कांग्रेस के लिए काफी काम किया है और कांग्रेस को उम्मीद है कि 2027 में दोआबा की सभी सीटों पर इन…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather in Punjab : पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के साथ-साथ अब रातें भी सर्द होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में मौसम साफ़ रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा और सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे यह सामान्य के करीब पहुँच गया है। सबसे ज़्यादा तापमान समराला में 29.9 डिग्री दर्ज किया गया।…
