Vaishno Devi Yatra (वीकैंड रिपोर्ट): वैष्णो देवी जाने वाले पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैषणो देवी के भवन तक चलने वाली हेलीकॉप्टर की सेवाएं एक बार फिर से चालू कर दी गईं हैं। Landslides in Jammu: श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील इन दिनों जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश होने की वजह से बहुत तबाही मची हुई थी, बीते दिनों घाटी के किश्तवाड़ और कठुआ में बादल के फटने से भूस्खलन हुआ और इस वजह से काफी लोगों को अपनी जाने से हाथ धोना पड़ा। वहीं, मौसम के खराब होने की…
Author: Vandna Verma
नंगल (वीकेंड रिपोर्ट) Bhakra dam News : भाखड़ा बांध का जलस्तर इस साल तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जलस्तर 1665.06 फीट रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले साल इसी दिन के मुकाबले 34 फीट अधिक है। इस समय बाँध में 65617 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 32171 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते वर्ष 19 अगस्त 2024 को जलस्तर 1631.06 फीट था और उस समय पानी की आवक 43294 क्यूसेक तथा निकासी 24192 क्यूसेक थी। Bhakra dam News : भाखड़ा बांध का अधिकतम जलस्तर 1680 फीट रखा जाता है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में यह स्तर…
पटियाला (वीकेंड रिपोर्ट) Blast in cooker factory : पटियाला के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कुकर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में फंसे कई मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे पटियाला के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। Blast in cooker factory : आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री धुएं और लपटों से घिर गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) DAV College awarded patent : डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर ने शोध और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज को “तेज़ वन्यजीव प्रजातियों की पहचान और आनुवंशिक प्रोफाइलिंग के लिए पोर्टेबल नॉन-इनवेसिव डीएनए परीक्षण किट” के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है, जो जैव विविधता संरक्षण और वैज्ञानिक शोध की दिशा में एक बड़ा कदम है। DAV College awarded patent : भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया यह अभिनव पेटेंट कॉलेज के अनुसंधान समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।यह पेटेंट डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, प्राणि विज्ञान स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष और समग्र…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Asia Cup Hockey Tournament : 29 अगस्त से एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। पाकिस्तान इस एशिया कप से बाहर हो गया है। ओमान ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मौका दिया गया था। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट से हटने की बातें कही जा रही थीं। गौरतलब हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के चलते पाकिस्तान की एशिया कप में भागीदारी पर पहले से ही संदेह था। उस आतंकी हमले में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – NDA Meeting : मंगलवार को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का सत्तारूढ़ दल के सांसदों की एक बैठक में अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई सहयोगियों सहित उनके शीर्ष नेताओं ने राधाकृष्णन का स्वागत किया। एनडीए की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा, नेहरू ने 80 प्रतिशत सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को दे दिया और दो बार देश को बांटने का काम किया। नेहरू की गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट) – International News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके साथ ही वे 7 यूरोपीय नेताओं से भी मिले। रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर सहमति नहीं बनी। ट्रम्प ने कहा कि फिलहाल इतनी जल्दी सीजफायर संभव नहीं है। हालांकि, मीटिंग में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर इस पर काम करेंगे। वहीं, रूसी राष्ट्रपति ऑफिस (क्रेमलिन) ने बताया कि ट्रम्प ने मीटिंग रोककर पुतिन से फोन पर 40 मिनट बात की। इस दौरान पुतिन ने रूस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts Group Of Institutions : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स ने हाल ही में “आईडिया टू इम्पैक्ट – टर्निंग विज़न इनटू रियलिटी” नामक कार्यशाला का सफल आयोजन किया, जिसका उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा देना और उन्हें अपने विचारों को व्यावसायिक रूप में विकसित करने का मार्गदर्शन प्रदान करना था। Innocent Hearts Group Of Institutions : यह सत्र डॉ. सचिन खुल्लर, मैंटर, ब्रेन साइंस कोच एवं गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक द्वारा संचालित किया गया। डॉ. खुल्लर ने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार योजनाबद्ध रणनीति, निरंतर प्रयास और…
कुल्लू (वीकैंड रिपोर्ट) – Cloud bursts in Kullu : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फट गया है, लगघाटी में आसमानी आफत आई है। इससे दुकानों और बाग-बगाचों को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा बादल फटने से आई बाढ़ से सरवरी नाला उफान पर है। भूतनाथ मंदिर के पास बस स्टैंड को जोड़ने वाली सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और यहां डंगा नदी में समाने की कगार पर है। बादल फटने से कुल्लू शहर के पास बहने वाली सरवरी खड्ड में जलस्तर काफी बढ़ गया, जिससे सरवरी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Religious News : स्याल बिरादरी के रक्षक और सुप्रसिद्ध शरीफ 11वीं वाले पीर सुनैत वली शाह बाबा का सालाना मेला व भंडारा 21 अगस्त (वीरवार) को उनकी पवित्र दरगाह नजदीक बस स्टैंड, गांव लसाड़ा, तहसील फिल्लाैर जिला जालंधर में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। झंडा चढ़ाने की रस्म सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। इस दाैरान प्रसिद्ध नामी कव्वाल अपनी हाजिरी लगवाएंगे। दोपहर बाद लंगर भी लगेगा। यह मेला 30 सालों से मुख्य सेवादार बेअंत साईं और पवन शर्मा की देखरेख में मनाया जा रहा है। यह जानकारी स्याल बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के जनसंपर्क अधिकारी संजीव कुमार…
