लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Father sexually assaults daughter : पंजाब के लुधियाना में एक सदमा देने वाली और घृणित घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की पवित्रता को कलंकित कर दिया है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया। इसकी जानकारी तब चली जब पीड़िता के गर्भवती होने का पता लगा। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पेट दर्द से उठा पर्दा घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की को लगातार पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर के पास ले जाया गया। मेडिकल जांच…
Author: Vandna Verma
असम (वीकैंड रिपोर्ट)- Amritpal Singh parole decision : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब के गृह विभाग को निर्देश दिया है कि खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की याचिका पर एक सप्ताह के भीतर फैसला लिया जाए। यह याचिका उनकी आगामी संसद के शीतकालीन सत्र में अस्थायी रिहाई से संबंधित है। मुख्य न्यायाधीश शील नागू की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने कहा कि यदि संभव हो तो निर्णय सत्र शुरू होने से पहले लिया जाए और अमृतपाल सिंह को इसकी सूचना दी जाए। सांसद ने कोर्ट से 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी…
Today Horoscope for 22 Nov 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए मेहनत और अवसर दोनों लेकर आएगा। किसी ऐसे काम में जो लंबे समय से रुका हुआ था, प्रगति होने के संकेत मिलेंगे। नौकरी में आपकी मेहनत और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखा जाएगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में खर्च करने से बचें। रिश्तों में खुलकर बातचीत करने से फायदेमंद रहेगा, अन्यथा गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Viral Baby Video : छोटे बच्चों के वीडियो हमेशा लोगों का ध्यान खींचते हैं, उनकी क्यूट हरकतें और मासूमियत देखने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नवजात शिशु का बेहद अनोखा रिएक्शन देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को लोग लगातार शेयर कर रहे हैं और इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नवजात अपने पिता की गोद में है और पहली बार उन्हें देख रहा है। अचानक बच्चा अजीब सा…
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Tejas Aircraft Crashes : दुबई एयर शो में शुक्रवार को आयोजित उड़ान प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे तेजस डेमो उड़ान भर रहा था, तभी अचानक विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। हादसे के तुरंत बाद पायलट की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है और यह भी नहीं पता कि उन्होंने समय रहते इजेक्शन किया या नहीं। मौके पर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Greenfield Corridor Opening : पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित मोहाली–कुराली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर अब अगले महीने, यानी दिसंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह नया रूट चंडीगढ़ और मोहाली में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस 31 किमी लंबे कॉरिडोर को 1 दिसंबर से पूरी तरह खोलने की तैयारी है। इसके लिए 29 और 30 नवंबर को अंतिम ट्रायल रन किए जाएंगे। यह सड़क मोहाली के आईटी चौराहे से शुरू होकर कुराली तक जाएगी और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Half-Day in Jalandhar : श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों व कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। यह आदेश डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल द्वारा जारी किए गए हैं। Half-Day in Jalandhar : निर्देशों में बताया गया है कि 22 नवंबर को शहर में विशाल नगर कीर्तन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल होने की संभावना है। लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल–कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सीमा के भीतर…
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Explosion in Punjab : पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बॉयलर फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है धमाके के बाद चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया और धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर राजा जहांगीर अनवर ने रिपोर्टर्स को बताया कि मलिकपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में हुए जबरदस्त धमाके…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Kejriwal Rs 1,000 guarantee : पंजाब की सभी महिलाओं को 22 नवंबर, 2021 को मोगा में केजरीवाल की ‘झूठा वादा’ बताते हुए पंजाब की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने की गारंटी के चार साल पूरे होने पर BJP ने एक बड़े विरोध मार्च का ऐलान किया है। BJP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने ट्वीट किया कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बीबा जय इंदर कौर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता चंडीगढ़ में केजरीवाल के शीश महल की ओर मार्च करेंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बीबा जय इंदर कौर ने जानकारी शेयर की…
कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट)- Earthquake in Kolkata : बांग्लादेश के ढाका में 5.5 तीव्रता के छटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र नरसिंगडी में था। कोलकाता का उत्तरी क्षेत्र भी इसके प्रभाव में आया और लोगों को भूकंंप महसूस हुआ। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी से 27 किलोमीटर पूर्व में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई जा रही है। यह झटके कोलकाता के साथ ही आसपास के जिलों और उत्तर बंगाल में भी महसूस किए गए। कूचबिहार, दिनाजपुर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर इतना स्पष्ट था कि…
