Today Horoscope for 04 Dec 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज आपको धैर्य और संयम के साथ काम करने की जरूरत है। पुरानी समस्याओं के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सलाह आज आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी। आप अपनी सोच में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। व्यापार और आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन इंटरनेट और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलने की संभावना है।…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Girl supply audio viral : जालंधर के लंबा पिंड इलाके में सरेआम देह व्यापार का गंदा खेल चलने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि एक महिला द्वारा लड़कियों की सप्लाई करने संबंधी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में ज्योति नाम की महिला एक व्यक्ति के साथ देह व्यापार के सौदे पर चर्चा करती सुनाई दे रही है। बातचीत के दौरान व्यक्ति महिला से रात बिताने के लिए लड़की की मांग करता है। ऑडियो में ज्योति उस व्यक्ति से पूछती है कि वह लड़की को कहाँ…
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट): Love trap blackmailing : पंजाब के कपूरथला जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित प्रेम-जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा की पहचान 18 वर्षीय सारिका के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, एक युवक उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पवनदीप ने पहले छात्रा से दोस्ती कर उसे झांसे में लिया। बाद में उसने लड़की की कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए। आरोप है कि युवक इन तस्वीरों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Tatkal ticket booking rules : अगर आप भी तत्काल टिकट के लिए रेलवे स्टेशन जाकर लंबी लाइन में लगते हैं, तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अब एक नई अनिवार्य प्रक्रिया लागू कर दी है। स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट प्राप्त करने के लिए अब यात्रियों को अपने मोबाइल पर भेजे गए वन टाइम पासवर्ड (OTP) की जानकारी काउंटर कर्मी को देनी होगी। OTP सत्यापन के बिना अब कोई भी तत्काल टिकट जारी नहीं किया जाएगा। रेलवे का यह कदम दलालों की…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Cold wave grips North India : पंजाब में ठंड का कहर जारी है। इसी बीत न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने वीरवार को 11 जिलों में कोल्ड वेव चलने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, फाजिल्का, बरनाला, मानसा, संगरूर व पटियाला जिले शामिल हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। कश्मीर के कई हिस्सों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। लगातार ठंड में इजाफा होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi MCD by-election : दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 12 में से सात सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीन सीटें जीती हैं और कांग्रेस भी एक सीट के साथ अपना खाता खोलने में कामयाब रही है। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी एक सीट जीती है। BJP के सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक सीट से AAP उम्मीदवार हर्ष शर्मा को 1,182 वोटों के अंतर से हराया। भगवा पार्टी ने शालीमार बाग B वार्ड से भी आसानी से जीत हासिल की, जहां अनीता जैन ने AAP की…
करनाल (वीकैंड रिपोर्ट) – Accident In Haryana : हरियाणा के करनाल के घरोंडा में नेशनल हाईवे 44 पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सड़क के गलत साइड से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने एक बस को टक्कर मारी और पलटने से पहले एक कार और एक मोटरसाइकिल को कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ट्रक सामने से करनाल की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस, कार और बाइक से टकराया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो…
कुरुक्षेत्र (वीकैंड रिपोर्ट)- Bought a VIP car number : हरियाणा के चरखी दादरी से 1.17 करोड़ रुपये की सबसे महंगी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर खरीदने वाले व्यक्ति ने 1.17 करोड़ रुपये की सबसे महंगी नंबर प्लेट खरीदने से मना कर दिया, जिसके कारण ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने सबसे महंगे गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर की फिर से नीलामी करने का फैसला किया है। इस नंबर के लिए पूरी रकम आज दोपहर तक जमा करनी थी। ट्रांसपोर्ट विभाग के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि फैंसी नंबर HR88B8888 की बोली जीतने वाला चरखी दादरी जिले के बाढड़ा सब-डिवीजन का है, जिसने पिछले बुधवार को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Child body found in a box on the highway : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नकटिया नदी पुल के नीचे लाल रंग के बक्से में आठ साल के बच्चे का शव मिला, जिसकी बाईं आंख निकाली गई थी। बक्से में पॉपकार्न और नमकीन के भरे हुए पाउच थे। इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों को भी फोटो दिखाकर बच्चे की पहचान कराई जा रही है। अब तक कि तफ्तीश में बच्चों की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है, क्योंकि उसके गले पर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Is your child also irritable? : आजकल फोन और इंटरनेट की दुनिया में बचपन कहीं खो गया है। इस बचपन की तलाश में लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। दरअसल बच्चों में अब चिड़चिड़ापन अधिक दिखने लगा है। अगर आपके बच्चे भी चिड़चिड़े हैं तो आपको कुछ उपाय अपनाने होंगे। अक्सर कोई काम न होने की वजह से बच्चे अपना ज्यादातर समय टीवी, मोबाइल या लैपटॉप पर बिताते हैं, जिसका उनके मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बच्चों को किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखें। इसके लिए…
