मेष: इस सप्ताह के पहले दो दिनों में मेष राशि के जातक उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ते हुए रहेंगे। परिणामत: आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की स्थिति रहेगी। हालांकि इस दौरान आपका रूझान देव पूजा की तरफ भी बना हुआ रहेगा। जिससे आप किसी मांगलिक कार्य को पूरा करने में लगे हुए रहेंगे। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों में आपको भावानात्मक हानि की स्थिति रहेगी। जिससे आप परेशान रहेंगे। इस दौरान सेहत में सांस व खांसी की स्थिति बनी हुई रहेगी। इसके अतिरिक्त आप पिता की सेहत को लेकर भी परेशान रहेंगे। हालांकि इस सप्ताह के…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): यस बैंक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से बैंक के पूर्व प्रमोटर और संस्थापक राणा कपूर के घर पर छापामारी हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी के मुंबई दफ्तर राणा कूपर से लगातार पूछताछ हो रही है। ईडी ने बैंक के संस्थापक और इस संकट के सामने आने से पहले बोर्ड एग्जिट कर चुके बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। राणा कपूर के घर सहित कई ठिकानों पर पिछले 12 घंटे से छापेमारी जारी है। आपको बता दें कि आरबीआई ने राणा…
रामपुर (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक अदालत ने अभिनेत्री तथा भाजपा नेता जया प्रदा के खिलाफ 2019 चुनावों की आचार संहिता के उल्लंघन मामले में गैर जामानती वारंट जारी किए हैं।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के गोकुलपुरी में पिछले दिनों हुई हिंसा मामलों के एक आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। 26 फरवरी को बृजपुरी में दिलबर नेगी की लाश विकृत अवस्था में पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया था। दिलबर नेगी की लाश बृजपुरी स्थित अनिल स्वीट हाउस के पास से मिली थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने हिंसा के दौरान कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर पिस्टल तानने वाले आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया था। आरोपी मामले के बाद से फरार था जिसे यूपी से गिरफ्तार किया गया था। उत्तर-पूर्वी दिल्ली…
काबुल (वीकैंड रिपोर्ट): अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसमें अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अब्दुल्ला अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। शुक्रवार को काबुल में बंदूकधारियों ने एक कार्यक्रम में गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दर्जनों की संख्या में लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो बंदूकधारी हमलावरों को भी ढेर कर दिया है। आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जबकि तालिबान ने कहा कि इस हमले में उसका हाथ नहीं…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): अमृतसर के दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। बताया गया कि दोनों संदिग्ध इटली से वापस लौटे थे और अमृतसर हवाई अड्डे पर इनकी जांच हुई थी। बताया गया कि होशियारपुर निवासी इन दोनों के परिजनों को भी आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक देश में कोरोना वायरस के 33 मरीज पॉजिटिव पाये जा चुके हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भी दो संदिग्ध मरीज पाये गए हैं। दोनों संदिग्ध हाल ही में इटली से लौटे थे। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित के अमौसी हवाई अड्डे पर दो संदिग्ध लोगों की…
करनाल (वीकैंड रिपोर्ट): 1960-70 के दशक में कुत्ते मैं तेरा खून पी जाउंगा डायलॉग बोलने वाले लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का जीटी रोड स्थित ही-मैन रेस्टोरेंट सील कर दिया गया है। करनाल नगर निगम ने ढाबे पर सीलिंग की कार्रवाई करते हुए नोटिस लगा दिया है। गौरतलब है कि इसी साल 14 फरवरी को खुद हीमैन के बतौर ख्याति पा चुके धर्मेंद्र ने रिबन काटकर इस ढाबे का उद्घाटन किया था। नगर निगम ने पुलिस बल साथ लेकर ढाबे पर सिलिंग की कार्रवाई की है। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंंद्र ने अपनी हीमैन रेस्टोरेंट श्रृंखला की शुरुआत करनाल से की थी।…
पेइचिंग (वीकैंड रिपोर्ट): घातक कोरोना वायरस दुनिया के लिए नया है। इसलिए अभी तक यह नहीं पता था कि उसकी संरचना कैसी है, वह दिखता कैसा है। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस पर रिसर्च कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि वैज्ञानिकों की एक टीम को वायरस की असल संरचना को जानने में कामयाबी मिली है। इतना ही नहीं, जब यह वायरस किसी कोशिका को संक्रमित करता है तो उस वक्त कोशिका की क्या स्थिति होती है, इसकी भी तस्वीर लेने में वैज्ञानिक कामयाब हुए हैं। यह कामयाबी इसलिए काफी अहम है कि इससे कोरोना वायरस की पहचान करने,…
मेष: आज आप अपने नौकरी के क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाहन में पूरे मन से लगे हुए होंगे। काम के दवाब व प्रतिस्पर्धी दौड़ में आगे निकलने की कई चिंताएं आपको अचानक ही घेर सकती हैं। हालांकि आप उत्पादन के क्षेत्रों में अच्छी प्रगति में होंगे। किसी संस्था के साथ बड़े समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। वृषभ: आज आपके ग्रह शुभ व सकारात्मक हो चुके हैं। फलत: आपको जहां नगदी पूंजी का लाभ होगा। वहीं संबंधित सेवाओं में पद व प्रतिष्ठा उच्च होगी। तकनीक, चिकित्सा, फिल्म के क्षेत्रों में तेजी से आगे बढऩे के संकेत हैं। हालांकि किसी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): रोटरी क्लब जालंधर साऊथ द्वारा एक कार्यक्रम गुडमंडी क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब प्रधान उर्मिला चौहान, सेक्रेटरी किरण अग्रवाल, मैडम सुमन, महंत संपतिदेवी शर्मा, डा. राजकुमार शर्मा, होलसेल शुगर मर्चेंट एसोसिएशन के प्रीतम सिंह अरोड़ा, कृष्ण लाल अरोड़ा, हैप्पी, राजिंदर सिंह अरोड़ा, प्रेम बुद्धिराजा, जगदीश बुद्धिराजा, राजीव पप्पू लाहौर, नीना सोंधी, ज्योती शर्मा, संगीता सहगल, डा. ललवानी, डा. कालड़ा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर साफ सफाई रखने और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में लोगों का जागरूक किया गया। गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया…
