जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशंस के साऊथ कैंपस (शाहपुर) के सेंटर फॉर करियर प्लैनिंग एंड काऊसलिंग द्वारा फकैल्टी मैंबर एवं स्टाफ के लिए डेटा एनालिटिक्स पर वर्कशाप का आयोजन करवाया गया। यह वर्कशाप मितल स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफैसर डॉ. हरप्रीत सिंह बेदी द्वारा करवाई गई। गौरतलब है कि डॉ. हरप्रीत सिंह बेदी बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने डेटा एनालिटिक्स, डेटा विज्युअलाइज़ेशन और एक्सेल मॉडलिंग के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर कार्यशाला की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि एमएस-एक्सेल डेटा एनालिटिक्स का एक उन्नत उपकरण है और वर्तमान युग की जटिलताओं को बेहतर तरीके से संबोधित…
Author: Vandna Verma
मेष: आज के दिन की अनुकूलता को सिद्ध करने में आपको आज अच्छी कामयाबी होगी। धन मामलों में आज आपको अच्छा लाभ होगा। चाहे व विक्रय के क्षेत्र हो या फिर उत्पादन व निर्माण के क्षेत्र, आपको फायदा होगा। सामाजिक जीवन में आपके व्यवहारिकता को लोगों से सराहना प्राप्त होगी। ननिहाल पक्ष की चिंता होगी। वृषभ: आज आप अपने घर-आंगन को और और सुन्दर बनाने तथा आधुनिक ढंग से सजाने में लगे हुए होंगे। यदि आप नौकरी करते हैं। तो पहले की तरह ही सामान्य तौर पर चलती होगी। यदि आप पहली बार बाजार में रोजगार की तलाश में हैं,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप कांड में आज करीब सवा सात साल के बाद इंसाफ हुआ है। तिहाड़ जेल के फांसी घर में शुक्रवार सुबह ठीक 5.30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दी गई। निर्भया के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया और इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। सात साल 3 महीने और तीन दिन पहले यानी 16 दिसंबर 2012 को देश की राजधानी में हुई इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख…
मेष: आज का दिन आपके आजीविका को और समृद्ध करने के अवसर लिए हुए है। आज संस्था के द्वारा आपको सम्मान व धन का लाभ होगा। क्योंकि ग्रहीय योग आपको अच्छे लाभ के संकेत करता हुआ होगा। निजी संबंधों में साथी के साथ अपनी बातों को शेयर करने के लिए तैयार होंगे। आज वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल होगा। वृषभ: आज आप बदलते हुए समय के अनुसार अपने कारोबार को और अच्छा बनाने के विचार में होंगे। किन्तु उसके उद्देश्य व मूलभूत संरचना को बनाएं रखने की पूरी कोशिश होगी। यदि रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयास करें। सरकारी व…
बंगा (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि हो गई है। बुधवार को नवांशहर जिले के बंगा के पठलावा गांव में कोरोना वायरस के संदिग्ध 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आज बुजुर्ग की मौत कोरोना वायरस से होने की पुष्टि कर दी गई है। इसके बाद पठलावा गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इससे पहले अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि 6 मार्च को इटली भारत पुहंचे बुजुर्ग की सिविल अस्पताल बंगा में इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोरोना की आशंका के कारण अस्पताल ने खून के सैंपल लेकर…
भानो लंगा (वीकैंड रिपोर्ट): भानो लंगा में आज 45वां चिंज मेला (कुश्ती मेला) आयोजित किया गया। इस दौरान उच्च कोटि के पहलवानों ने इस में भाग लिया और अपने कौशल को प्रदर्शित किया। इस मेले में कपूरथला के विधयाक राणा गुरजीत सिंह, रामगढिय़ा सेवा दल पंजाब के प्रधान जसविंदर सिंह मठारू, पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह मठारू, मेहर सिंह चाहल, पाल सिंह चाहल, रंजीत सिंह चाहल, मंगी मठारू आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। जसविंदर सिंह मठारू ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आम लोगों के अचानक लिए गए 826 नमूने निगेटिव आए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा कि अचानक (अनियमित तरीके से) लिए गए 826 नमूनों का परीक्षण किया गया, उनमें से एक भी नमूना पॉजिटिव नहीं आया है। सभी नमूने निगेटिव पाए गए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 1000 सैंपल लिए गए थे जिनमें 826 की रिपोर्ट आई है। भारत में अभी कोरोना वायरस दूसरे चरण में है। जिनके सैंपल लिए गए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। रंजन गोगोई सदन में जब शपथ ले रहे थे तो कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के कुछ सांसदों ने हंगामा किया। उन्होंने शेम-शेम के नारे भी लगाए और सदन से वॉकआउट कर गए। इसके बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले भी कई पूर्व सीजेआई और मशहूर हस्तियां इस सदन का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने योगदान भी दिया। हमें उम्मीद है आज भी ऐसा होगा। वहीं, सभापति…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना का असर हवाई यातायात के साथ-साथ रेल यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस के कारण 168 ट्रेनों को 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया है। रेलवे ने यह फैसला ट्रेन में यात्रियों की संख्या में आई कमी को देखकर किया है। हालांकि, इतनी मात्रा में रद्द की गई ट्रेनों के कारण रेल में यात्रा का प्लान कर चुके यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले भारतीय रेलवे ने 80 ट्रेनों को कोरोना के खतरे को देखते हुए रद्द कर…
मेष: आज आप किसी नए स्थान के चुनाव में लगे हुए होंगे। जिससे आगामी योजनाओं की सही तैयारी होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में वैसे आज आपकी रूचि बढ़ी हुई होगी। धन निवेश व विदेश के कामों में आपको अच्छी बढ़त होगी। किन्तु निजी संबंधों में साथी के साथ तकरार की स्थिति उभर सकती है। वृषभ: आज का दिन आपके गौरव को बढ़ाने वाला होगा। आप अपने राजनैतिक व फिल्म निर्माण के कैरियर में कोई बड़ी सफलता हासिल कर लेंगे। हालांकि आपको इस दिशा में और प्रयासों को जारी रखने की जरूरत होगी। आज का दिन आपके भाग्य…
