जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Flood In Punjab : राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों और स्थानीय गोताखोरों ने आज एक साहसिक कदम उठाते हुए सतलुज नदी पर गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे फंसी बूट्टी को हटा दिया, जिससे अवरोध हट गया और 2 लाख क्यूसेक पानी का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित हो गया। उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल और एसएसपी (जालंधर ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क ने व्यक्तिगत रूप से अभियान की निगरानी की। कड़ी निगरानी में अभियान जारी रहा। जिला प्रशासन ने तुरंत एनडीआरएफ के साथ-साथ रेलवे टीम को भी बुलाया। अधिकारियों ने कहा कि वनस्पति नदी के प्राकृतिक प्रवाह में…
Author: Vandna Verma
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट)- आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को जालंधर की रामा मंडी पुलिस एक नए मामले में सुबह 7:00 बजे प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार का आरोप था और वे नाभा की नई ज़िला जेल में नज़रबंद थे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रमन अरोड़ा को 105 दिन बाद ज़मानत दी थी। आज रमन अरोड़ा को नाभा की नई ज़िला जेल से दोपहर करीब 2 बजे रिहा किया जाना था। लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। दरअसल रमन अरोड़ा को कल ही जमानत मिली थी और आज फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Gold Rate : केंद्र सरकार ने जीएसटी दर में कटौती करके जनता को बड़ी राहत दी है। इसी कटाैती का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। सोने की कीमत कम हुई है। आज सुबह सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 10 ग्राम सोने के दाम (GST Cut Impact on Gold ) सुबह 10.19 बजे 1239 रुपये घटकर 1,05,956 रुपये पर आ गए।. सिर्फ सोने ही नहीं बल्कि चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। आज गोल्ड 1,06,860 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा…
जालंधर(वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : हर इंसान खुद को फिट रखना चाहता है। इसके लिए वह कई प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करता है। स्प्राउट्स में भीगी हुई दाल, भीगे हुए सूखे मेवे और भीगे हुए चने होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चने को भिगोकर खाने से इनके पोषक तत्व दोगुने हो जाते हैं। भीगे हुए चने खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है। काले चने में फाइबर होता है, जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करता है। अगर नियमित आधा कप काला चना खाया जाए तो एक सप्ताह में ही ब्लड शुगर कम…
पटना ( वीकैंड रिपोर्ट) – Horrible collision between car and truck : पटना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पाँच व्यवसायियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा पटना-गया-डोभी फोरलेन हाईवे पर हुआ और सभी मृतक कीटनाशक और कृषि उत्पाद के व्यापारी थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट के दौरान सभी शव कार में ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि हादसे के दौरान सभी शव कार में फंस गए थे। कटर और क्रेन की मदद से…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Illegal betting apps case : कथित अवैध बेटिंग ऐप से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इसी तरह के एक मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए तलब किया है। यह मामला वनएक्सबेट (1xBet) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है। धवन का ये मामला अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़ा है। प्रचार में इस्तेमाल की गई धवन की तस्वीर…
डेराबस्सी (वीकैंड रिपोर्ट) – Flood In Punjab : डेराबस्सी में पुराने अंबाला कालका मार्ग पर स्थित मुबारकपुर घग्गर नदी का पुल पानी के तेज़ बहाव से टूट गया, जिससे दर्जनों गाँवों को ज़ीरकपुर और ढकौली से जोड़ने वाला रास्ता अब बंद हो गया है। यह पुल अंबाला से कालका जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान था, क्योंकि ज़ीरकपुर से होकर जाने पर उन्हें भारी ट्रैफ़िक जाम का सामना करना पड़ता है। अब इस पुल के टूटने के बाद ज़ीरकपुर में ट्रैफ़िक जाम की स्थिति और गंभीर हो जाएगी। इसके अलावा, घग्गर नदी के दोनों ओर के लोगों को आने-जाने के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Reduction in GST slabs : केंद्र सरकार ने GST की मौजूदा चार टैक्स स्लैब्स को घटाकर सिर्फ दो कर दिया गया है। 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए गए हैं, अब केवल 5% और 18% की दरें रहेंगी। इन स्लैब्स से घटने कई चीजों की कीमतें कम होंगी। पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, जर्दा जैसे चबाने वाले तंबाकू उत्पाद और बीड़ी को छोड़कर अन्य उत्पादों पर नई दरें 22 सितंबर यानी नवरात्र के पहले दिन से लागू होंगी। कई सेवाओं की दरों में भी बदलाव किया गया है, जिससे अब होटल में ठहरना भी…
राजासांसी (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – The Governor submitted the report to the Union Agriculture Minister : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पंजाब के पांच जिलों अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में बाढ़ की स्थिति पर एक विशेष रिपोर्ट सौंपी। राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री को इन जिलों में बाढ़ से हुए जान-माल, फसलों और बुनियादी ढांचे के व्यापक नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने पंजाब सरकार, जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Raman Arora troubles increase : जालंधर सेंट्रल हलके के आप विधायक रमन अरोड़ा को कल ही जमानत मिली थी और अब उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ रामां मंडी थाने में जबरन वसूली के आरोप में एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस नए केस में पुलिस ने जबरन वसूली (Extortion) से जुड़ी धाराएं लगाई हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब विधायक रमन अरोड़ा को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ 14…
