Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Bomb Threat In School : दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। आज कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इनमें डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, बम निरोधक दस्तों के साथ पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुँच गई हैं। एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है और इमारत की पूरी तलाशी ली जा रही है। हालाँकि, अभी तक की जाँच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय…

Read More

श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) – Encounter In Udhampur : आज तड़के उधमपुर ज़िले के पहाड़ी इलाकों और जंगलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ इलाके और डोडा के भद्रवाह में सियोझ धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके को रात भर कड़ी घेराबंदी में…

Read More

चोगावां (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Amritsar police recovered heroin worth crores : अमृतसर देहाती पुलिस द्वारा करोड़ों रुपए की हेरोइन व ड्रग मनी सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में रहने वाले गांव गुरु की वडाली निवासी शंकर सिंह पुत्र मंगल सिंह ने भारत-पाकिस्तान सीमा के अटारी आदि क्षेत्र में पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन व अन्य माध्यमों से हेरोइन की बड़ी खेप शंकर सिंह तक पहुंचाई थी, जो पाकिस्तानी तस्करों के निर्देश पर इसे आगे सप्लाई करता था। यह खेप सचिन को पहुंचाई जाने…

Read More

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- America will now charge Rs 88 lac For H1-B visa : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H1-B वीज़ा को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। उन्होंने आज H1-B वीज़ा के वार्षिक शुल्क से संबंधित एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस नए आदेश के अनुसार, H1-B वीज़ा शुल्क बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) कर दिया गया है। इससे पहले, H1-B शुल्क 1 से 6 लाख रुपये तक था। ट्रंप के इस फैसले का अमेरिका में काम कर रहे भारतीय पेशेवरों पर खासा असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में भारतीय H1-B वीज़ा…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Quiz Competition : डार्विन जूलॉजिकल सोसाइटी के तत्वावधान में  स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग ने “विज्ञान संग्राम” 2.0 नामक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रश्नोत्तरी अपने 1.0 संस्करण का विस्तार थी, जिसमें टीमों के बीच एक रोमांचक प्रतियोगिता हुई। शुरुआत में प्रारंभिक दौर आयोजित किया गया जिसमें पाँच टीमें बनाई गईं। प्रश्नोत्तरी का संचालन क्विज़मास्टर डॉ. ऋषि कुमार ने किया। प्रश्नोत्तरी में कई दौर थे। प्रश्नों में विज्ञान के सभी क्षेत्रों जैसे जीवन विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, भौतिक विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान शामिल थे। अंतिम दो दौर दृश्य और ध्वनि दौर के थे। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Poem Recitation Activity : इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विंग, ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड ब्रांचों में प्री-नर्सरी व नर्सरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए हिंदी कविता वाचन गतिविधि का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी पसंदीदा विषयों पर कविताएँ सुनाईं। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी कविताओं को प्रभावशाली और भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। Poem Recitation Activity : इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न विषयों जैसे “पेड़ लगाओ”, “धरती का नन्हा पक्षी”, “आसमान में अनगिनत तारे”, “माँ की गोल रोटी”, “समय”, “लाल बत्ती”, “सूरज”, माँ”, “बादलों की…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Football Championship : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की फुटबाल टीम ने दोआबा खालसा स्कूल जालंधर में आयोजित जिला फुटबाल चैंपियनशिप में जीत हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने टीम के सभी सदस्यों व टीम कोच श्री लखवीर सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर कालेज के स्पोर्ट्स विभाग के फैकल्टी सदस्य रमनदीप कौर, प्रगति व गुरमिंदर कौर व स्कूल सैक्शन से अरविंदर कौर उपस्थित थे।

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Annual Freshers Party Udaan 2025 : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने रंगों के कैलीडोसकोप में अपनी वार्षिक फ्रेशर्स पार्टी – उड़ान 2025 की मेजबानी की, जिसमें ऐकेडमिक कम्यूनिटी के नए सदस्यों का खुले दिल से स्वागत किया गया। समारोह की शुरुआत इनोसेंट हार्ट्स की मैनेजमेंट के सदस्यों ने ज्योति प्रज्वलन के साथ की। विभिन्न स्ट्रीम्स के विद्यार्थियों ने सोलो सोंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस और कोरियोग्राफी के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थी एंकरों ने पूरे कार्यक्रम का…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Maa Baglamukhi Dham : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान अमरेंद्र कुमार शर्मा से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को प्रवचनों का रसापान करवाते हुए संत कबीर दास के एक प्रसिद्ध दोहे का अनुसरण करते हुए कहा कि कहाँ से आया कहाँ जाओगे खबर करो…

Read More

Today Horoscope for 20 Sep 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ और उत्साहवर्धक रहने वाला है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और आस-पास का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएँ दूर होंगी और सब कुछ अनुकूल होगा। नव विवाहित जोड़ों के घर किसी नए मेहमान…

Read More