Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): प्रेमचंद मारकंडा एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वीमेन की स्नातकोत्तर फैशन डिजाइनिंग विभाग का गुरु नानक देव युनिवर्सिटी की दिसंबर 2019 के परीक्षा परिणाम में बी.एस.सी. फैशन डिजाइनिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी प्रियशा ने 500 में से 457 अंक प्राप्त किए व गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में तृतीय स्थान पर रही। प्रियंका आहूजा ने 449 अंक प्राप्त किए व कॉलेज में दूसरे स्थान पर रही। जैसमीन ने 446 अंक प्राप्त किए तथा कॉलेज में तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी व भविष्य के लिए शुभकामनायें प्रदान की।

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंसराज महिला महाविद्यालय की बीएससी बायोटेक सेमेस्टर प्रथम की छात्राओं ने गुरू नानक देव यूनीर्वसिटी में पोजीशन हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया है। गौरिका कपूर ने 421 अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। नेहा ने 418 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। सतिंदर कौर ने 413 अंक लेकर पांचवा स्थान हासिल किया। लुबना व राशि शर्मा ने 412 अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया। तरनप्रीत ने 408 अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया। आस्था शर्मा ने 402 अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं, विभागाध्यक्ष डॉ. जतिंदर कुमार व…

Read More

जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): इनोसैंट हाट्र्स (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैन्ट-जंडियाला रोड एवं द रॉयल वल्र्ड इंटरनैशनल स्कूल) में इनोकिड्स के.जी.-2 के विद्यार्थियों के लिए ग्रैजुएशन सैरेमनी का आयोजन किया गया। बच्चे नीले रंग के गाऊन तथा लाल रंग की कैम्प पहनकर बेहद उत्साहित थे और जब उन्हेंं के.जी.-2 की डिग्री दी गई तो उनकी खुशी दुगनी हो गई। विद्यार्थियों के लिए बाद में पोपिंग पार्टी भी रखी गई जिसमें बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों की पसंद के गीत लगाए गए जिन पर उन्होंने खूब डांस किया। इस ग्रैजुएशन सैरेमनी के अवसर पर बच्चों ने अपनी कविताओं के माध्यम से…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के चलते और जि़ला प्रशासन के दिशानिर्देशों को मद्देनजर रखते हुए सीटी ग्रुप ने अपना मेगा फिटनेस इवेंट 13 वीं सीटी हाफ मरैाथन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि सीटी हाफ मैराथन 15 मार्च 2020 को होने वाली थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि सीटी ग्रुप पिछले 12 सालों से अपने परिसर में इस इवेंट का आयोजन करवा रहा है। इस बार यह दौड़ एसिड़ अटैक सर्वाइवर्स को समर्पित थी। हाफ मैराथन को स्थगित करने के इस निर्णय के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत…

Read More

कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट): नेहरू युवा केन्द्र (भारत सरकार) के सहयोग से वह डिस्ट्रिक्ट यूथ कोऑर्डिनेटर स्वाति कुमार के मार्गदर्शन से साहिबजादा अजीत सिंह स्पोट्र्स क्लब रजिस्टर्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लाइट हाउस निर्मल एनक्लेव रेल डिब्बा कारखाना कपूरथला के पास बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि बी के लक्ष्मी बहन ने आए हुए सभी मेहमानों खासकर महिलाओं के सशक्तिकरण होने पर बिल देते हुए कहा कि हमेशा नारी को आगे क्यों रखा है, क्योंकि महिला पढ़ी लिखी होती है तो पूरे कुल को पढ़ा सकती है और नारी को हमेशा सम्मान…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली में इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एहतियातन दिल्ली के सभी सिनेमाहॉल 31 मार्च तक के लिए बंद किए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि जिन स्कूल और कॉलेजों में परीक्षाएं नहीं चल रही हैं, उन्हें भी 31 मार्च तक के लिए बंद किया जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तैयारी कर…

Read More

मेष: आज आप अपने अधीनस्थ कर्मियों तथा संबंधित विषयों में लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार होंगे। जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने की मंशा होगी। किन्तु आज कोई इस दिशा में खास सफलता नहीं होगी। जिससे आपके अन्तर मन में असंतोष होगा। वृषभ: आज आप अपने गृहस्थ जीवन को और सुन्दर व सकारात्मक बनाने के लिए कार्यरत होंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। सेहत के लिए आज का दिन ठीक होगा। आपके चेहरे की रौनक बनी हुई होगी। किसी फर्म के साथ पूर्व के लेन-देन…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस ने जहां एक ओर पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है वहीं दूसरी तरफ 103 साल की बुजुर्ग महिला ने इस खतरनाक मानी जा रही बीमारी को हरा दिया। इस वायरस से कई लोगों की जान गई है लेकिन कई ऐसे भी हैं जो इस खतरनाक वायरस से ठीक हो गए। लेकिन अभी तक ठीक हुए लोगों में ये महिला सबसे ज्यादा उम्र की हैं। इस महिला में संक्रमण होने की पुष्टि जल्द ही हो गई थी और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। सबसे खास बात यह कि यह महिला…

Read More

फगवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट): सरकार तां साडी अपनी है… गीत से चर्चा में आए पंजाबी गायक साजन जौड़ा को फगवाड़ा सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 28 फरवरी को एक कारोबारी के घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने बाद में मामले का खुलासा करने की बात कही है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। बता दें कि 28 फरवरी की रात को एक कारोबारी रवि स्वानी के घर पर फायरिंग हुई थी, जब वो एक शादी समागम में गए थे। फायरिंग…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश की राजधानी के पूर्वोत्तर जिले में फरवरी के अंत में भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस मामले में सात आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन गाजियाबाद के हैं। रतन लाल की हत्या मामले में सलीम मल्लिक, मुहम्मद जलालुद्दीन, मोहम्मद दानिश (सभी गाजियाबाद के), मुहम्मद सलीम खान, मुहम्मद अयूब, मुहम्मद मुश्ताक और एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल रहे रतन लाल उत्तर-पूर्वी दिल्ली…

Read More