अलावलपुर (वीकैंड रिपोर्ट): पुलिस थाना आदमपुर के अधीन आती पुलिस चौकी अलावलपुर के क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि उक्त थाने के अधीन आते एक गांव में परिवार सहित किराए के मकान में रह रही है और दौलतपुर में उसकी सगी बहन और उसका पति विभीषण दास 2 बच्चों सहित किराए के मकान में रह रहा है। 30 जुलाई की रात को वह सारा परिवार रोटी खा कर सो गया था और उसका जीजा विभीषण दास रात के…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): रक्षा बंधन पर आज सोमवार और पूर्णिमा का योग भगवान महादेव की विशेष कृपा दिलाएगा। इस बार रक्षा बंधन पर शताब्दी में पहली बार चतुर्योग में रक्षा बंधन आ रहा है। सर्वार्थ-सिद्धि योग आयुष्मान योग के चलते दीर्घायु का वर प्रदान करेगा। इस बार भद्रा और राहुकाल 9.30 से पहले ही समाप्त हो रहे हैं। इस योग में भाई-बहन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक भद्रा पूर्णिमा तिथि रात्रि 09 बजकर 29 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ यहां जानें…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष आपके धन में वृद्धि और आपके व्यवसाय की स्थिति को ऊपर उठाना संभव है। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नया अधिग्रहण कर सकते हैं। आपके रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं और आपके परिवार के सदस्य बहस में पड़ सकते हैं। बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। धन का अनियमित प्रवाह हो सकता है। इससे आपको तनाव…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा था. सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर एक्टर के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. अब हाल ही में इस मामले में एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की मांग की है. दरअसल, श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कहा है कि उन्हें किसी भी कीमत पर इंसाफ की उम्मीद है. श्वेता…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इस्लाम धर्म को मानने वाले रमजान खत्म होने के लगभग 70 दिनों बाद बकरीद मनाते हैं। इसे ईद-उल-जुहा भी कहते हैं। मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है बकरीद। इस दिन मुसलमानों के घर में कुछ चौपाया जानवरों की कुर्बानी देने की प्रथा है। कुर्बानी देने के बाद इसे तीन भागों में बांटकर इसका वितरण कर दिया जाता है। इस्लाम धर्म में खास पैगंबरों में से पैगंबर हजरत इब्राहीम एक हैं। कहा जाता है कि अल्लाह ने हजरत इब्राहीम से उनकी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी मांगी। चूंकि हजरत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हिंदी अखबार के पुराने फोटोजर्नलिस्ट सुरिंदर छिंदा की शुक्रवार का निधन हो गया है। इसके पीछे सरकारी तंत्र की नालायकी है, जिसने सात दिन तक कोरोना की रिपोर्ट नहीं भेजी और सरकारी तंत्र की पोल खोलने वाला फोटोजर्नलिस्ट छिंदा इसी तंत्र का शिकार हो गया। दरअसल, छिंदा को किडनी व शूगर रोग था और उसका इलाज सेक्रेड हार्ट अस्पताल से लगातार चल रहा था। 25 जुलाई को छिंदा की हालत खराब हुई तो उसको सिविल अस्पताल लाया गया और 26 जुलाई को उसका सैंपल भेजा गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी को निजी अस्पताल के मालिकों और सेक्रेड…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है जिस कारण इस वायरस का प्रकोप लगातार जारी है और इसकी चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। शनिवार को जहां जिले में कोरोना से 3 और रोगियों की मौत हो गई वहीं 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2337 तथा मरने वाले की संख्या 58 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार मरने वालों की पहचान सुरेश साहनी (67), मनीष (36) ग्रोवर कॉलोनी, उषा शर्मा (66) दुर्गा कॉलोनी के रूप में हुई…
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट): पटियाला की सांसद परनीत कौर की मेहनत अब रंग लाई है। शाही शहर के सीनियर डिप्टी मेयर योगिन्दर सिंह योगी ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और महारानी परनीत कौर की कोशिशों से तख्त श्री हजूर साहिब और माता वैष्णो देवी को जाने वाली ट्रेन अब पटियाला से होकर गुजरेगी, जिसका लाखों श्रद्धालुओं को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड की तरफ से इसकी मंजूरी मिल गई है। बोर्ड की मंजूरी के बाद अब ट्रेन नंबर 12751/12752 हजूर साहिब, जम्मू-तवी हजूर साहिब नांदेड़ ट्रेन अब राजपुरा, पटियाला, धुरी और मलेरकोटला स्टेशन पर रुक…
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट): जिले में गुरुवार और शुक्रवार दौरान करीब दो दर्ज व्यक्तियों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। मृतकों के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया जरिए जागे प्रशासन को हाथों-पैरों की पड़ गई। इसके अंतर्गत थाना सदर तरनतारन की पुलिस की तरफ से 2 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। गरीब परिवारों से संबंधित मृतकों के परिवारिक सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गौर हो कि जिले भर में रोजाना दिन रात घर-घर में बिकने वाली देसी शराब को 40 रुपए प्रति गिलासी के हिसाब से बेचा जा…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): चंडीगढ़ में स्थित इंडिपैंडैंड प्राइवेट स्कूल संचालकों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हिदायतें दी कि वह किसी भी सूरत में पेरैंट्स से ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य फीस न लें, अगर ट्यूशन फीस से अधिक फीस ली गई तो कानूनन कार्रवाई हो सकती है। हाईकोर्ट के 15 जुलाई को जारी दिशा-निर्देशों के बाद शुक्रवार को हुई सुनवाई दौरान निजी स्कूल संचालकों ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बताया कि जब से हाईकोर्ट ने उक्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, तब से पेरैंट्स ने सभी तरह की फीस देना बंद कर दी है। इससे स्कूलों को आर्थिक…
