नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला करते हुए 31 मार्च तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने लिए लंबी दूरी की ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी सहित सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। अभी केवल 400 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। 22 मार्च से 31 मार्च तक कोलकाता मेट्रो को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो को भी बंद कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर देश में मामले लगातार बढ़ते…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोट): रैनक बाज़ार शॉप कीपर एसोसिएशन ने कोरोना वायरस के चलते यह निर्णय लिया है कि रेनक बाज़ार की सभी दुकानें 22 मार्च से लेकर 26 मार्च 2020 तक बंद रखी जाएंगी। इससे दुनिया भर में फैले इस संक्रमण से लडऩे में उनका यह सहयोग होगा।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): युवा लड़कियों को पूर्णतया शिक्षित करने के उद्देश्य से एचएमवी कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता व स्कूल कोआर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल की अगुवाई में सैशन 2020-21 के लिए प्रास्पैकटस रिलीज किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने प्रास्पैक्टस कमेटी के सदस्यों सुशील कुमार, लवलीन कौर व जसप्रीत कौर के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने इस बात पर जोर दिया कि स्कूल द्वारा मेडिकल, नान-मेडिकल, कामर्स व हयूमैनिटीज स्ट्रीम्स में सर्वपक्षीय शिक्षा प्रदान की जा रही है। छात्राएं स्कूल में ऑनलाइन भी अप्लाई…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव में इस्तेमाल होने वाले फेस मास्क और सेनिटाइजर की कीमतों में हो रही बेहताशा बढ़ोतरी पर सख्त कदम उठाते हुए इसके दाम तय कर दिए हैं। केंद्रीय उपभोक्ता और खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 200 मिली सेनिटाइजर की कीमत 100 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। इसके तुरंत बाद देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी एचयूएल ने भी अपने प्रोडक्टस के दाम घटाने का ऐलान कर दिया। लाइफ ब्वॉय सेनिटाइजर, लिक्विड हैंड वॉश और फर्स क्लीनर के दाम 15 फीसदी तक कम कर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पी.सी. एम. एस. डी. कॉलेज फॉर वीमेन, के बी.सी.ए. सेमेस्टर पांचवें की छात्राओं ने जी.एन.डी.यू. की ओर से घोषित परिणामों में वर्चस्व कायम रखते हुए इंस्टिट्यूट की शान बड़ाई है। बेबी कुमारी झा ने 84.7 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए डयूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कौशकी एंव वैशाली ने भी 78.75 प्रतिशत तथा 78 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए कॉलेज में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्राओं और अधियापकों को बधाई दी।
जालंधर छावनी (वीकैंड रिपोर्ट): बनारसी दास आर्या कॉलेज की छात्रा परमवीर कौर ने गुरू नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा नवंबर/दिसंबर 2019 में आयोजित बी. कॉम समैस्टर पांच की परीक्षा में 350 में से 253 अंक प्राप्त कर कॉलेज व अपने माता पिता का नाम रौशन किया। प्रिंसिपल डा. सरिता वर्मा ने परमवीर कौर की इस उपलब्धि पर कामर्स विभाग को बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की सफलता प्राप्ति की शुभकामनाएं दी।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक शिक्षण संस्थानों के बंद होने के कारण छात्राओं की पढाई को जारी रखने के लिए उद्देश्य से पी. सी. एम. एस डी. कॉलेज फॉर वीमेन, द्वारा ई-लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ऑनलाइन टीचिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। प्रत्येक टीचर अपनी छात्राओं के साथ व्हाट्सप्प, फेसबुक व विभिन्न सोशल मीडिया सिस्टम के अंतर्गत छात्राओं को ऑनलाइन मॉड्यूल्स, असाइनमेंट्स, वीडियो लेक्चर्स व नोट्स के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। डॉ. किरण अरोड़ा प्राचार्या ने अध्यापकों एवं छात्राओं को ऑनलाइन एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी फिजिक्स विभाग की छात्राओं के लिए मार्च 2020 के प्रथम सप्ताह में सीएसआईओ – सीएसआईआर लैब्स (सैंट्रल साईंटीफिक इन्सट्रूमैंट्स आर्गेनाइजेशन-सेंट्रल साइंटीफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च लैब्स) तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एक दिवसीय एजुकेशनल ट्रिप का आयोजन किया गया। बीएससी सेमेस्टर-चार की 31 छात्राओं ने इंचार्ज सुशील कुमार व डॉ. दीपशिखा के साथ लैब्स का दौरा किया। सीएसआईओ लैब्स के दौरे से छात्राओं को रिसर्च करने की प्रेरणा मिली। इस दौरे ने छात्राओं को अलग तरीके से सोचने व विज्ञान की उपयोगिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। मैकाट्रानिक्स लैब इंस्ट्रक्टर ने छात्राओं को…
जालंंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. संगीत (वोकल) सेमेस्टर तीन की छात्राओं ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर कालेज का नाम ऊंचा किया है। गुरसिमरन कौर ने 400 में से 372 अंक हासिल कर प्रथम स्थान, रूचि ने 343 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान व शिवाली ने 341 अंक लेकर आठवां स्थान हासिल किया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर व सुश्री सर्वजीत कौर को बधाई दी।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशंस के साऊथ कैंपस (शाहपुर) के सेंटर फॉर करियर प्लैनिंग एंड काऊसलिंग द्वारा फकैल्टी मैंबर एवं स्टाफ के लिए डेटा एनालिटिक्स पर वर्कशाप का आयोजन करवाया गया। यह वर्कशाप मितल स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफैसर डॉ. हरप्रीत सिंह बेदी द्वारा करवाई गई। गौरतलब है कि डॉ. हरप्रीत सिंह बेदी बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने डेटा एनालिटिक्स, डेटा विज्युअलाइज़ेशन और एक्सेल मॉडलिंग के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर कार्यशाला की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि एमएस-एक्सेल डेटा एनालिटिक्स का एक उन्नत उपकरण है और वर्तमान युग की जटिलताओं को बेहतर तरीके से संबोधित…
