

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव में इस्तेमाल होने वाले फेस मास्क और सेनिटाइजर की कीमतों में हो रही बेहताशा बढ़ोतरी पर सख्त कदम उठाते हुए इसके दाम तय कर दिए हैं। केंद्रीय उपभोक्ता और खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 200 मिली सेनिटाइजर की कीमत 100 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। इसके तुरंत बाद देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी एचयूएल ने भी अपने प्रोडक्टस के दाम घटाने का ऐलान कर दिया। लाइफ ब्वॉय सेनिटाइजर, लिक्विड हैंड वॉश और फर्स क्लीनर के दाम 15 फीसदी तक कम कर दिए हैं।
सरकार द्वारा तय की कीमतें निम्र हैं।
2 प्लाई मास्क की कीमत 8 रूपये से ज्यादा नहीं होगी।
3 प्लाई मास्क की कीमत 10 रूपये से ज्यादा नहीं होगी।
200 एमएल सैनिटाइजर की कीमत 100 रूपये से ज्यादा नहीं होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


