नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना की वजह संसद के दोनों सदनों से वित्त विधेयक को दोनों सदनों में बहस हुए बिना पास कर दिया गया है। इसी के साथ ही लोकसभा और राज्यसभा को अनिश्चित काल के स्थगित करने का फैसला सर्वदलीय बैठक के बाद लिया गया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी, टीएमसी और शिवसेना के सांसदों ने संसद सत्र में शामिल नहीं होने का घोषणा कर दी थी। संसद के बजट सत्र का तीन अप्रैल को समापन होना था। लेकिन कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए ऐसा किया गया है। आपको बता दें कि बजट पेश करने के…
Author: Vandna Verma
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट): मध्यप्रदेश में पिछले करीब एक महीने से चली आ रही सियासी उठापटक सोमवार यानि आज थम जाने की आशा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा हाईकमान ने मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए शिवराज सिंह चौहान का नाम लगभग तय कर दिया है। शिवराज आज शाम 7 बजे शपथ ले सकते हैं। गौरतलब है कि 20 मार्च को कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे। पार्टी का एक खेमा भी मौजूदा विधानसभा में संख्या गणित को देखते हुए अभी फिलहाल शिवराज सिंह चौहान को ही कमान देने का दबाव…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत 10 से अधिक राज्यों के कई शहरों को लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद कई लोग सड़कों पर निकल रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर पंजाब ने सख्त कार्रवाई की है। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार ने पूरे पंजाब में कफ्र्यू लगाने का फैसला किया है। देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है। मरीजों की संख्या 428 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 8 लोग जान गंवा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन संबंधी घोषणा से दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों की रोजी-रोटी पर आए संकट के मद्देनजर सरकार ने भरण-पोषण भत्ता का आदेश जारी किया है। चिन्हित लोगों इस भत्ते के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये मिलेंगे। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता देने संबंधि कार्रवाई के लिए श्रम विभाग और अन्य श्रेणी के दिहाड़ी मजदूरों तो नकद भुगतान देने के लिए राजस्व विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर राजस्व विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। वायरस के फैलने के डर से देश के बाजारों में आ रही तेज गिरावट के कारण बाजार में लोअर सर्कि ट लगा दिया गया है। मुंबई शेयर बाजार में कारोबार बहाल होने के बाद गिरावट बरकरार है। सेंसेक्स 3,185.84 अंक लुढ़ककर 26,730.12 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 923.95 अंक का गोता लगाकर 7,821.50 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार में सोमवार शुरुआती एक घंटे के कारोबार के दौरान निवेशकों की 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति डूब गई। इस दौरान बाजार में भारी बिकवाली देखने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश के दस से अधिक राज्यों में सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है, इसके बावजूद लोग लगातार घरों से बाहर निकल कर रहे हैं। अब इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्ती जताई है। पीएम ने लिखा है कि लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, सरकारें कानून का पालन करवाएं। केंद्र सरकार की तरफ से अब एक निर्देश जारी किया गया है, जिसके तहत अगर कोई लॉकडाउन का पालन नहीं करता है तो उसपर कानूनी एक्शन लिया जा सकता है। लॉकडाउन की स्थिति…
मेष: आजीविका की खोज में आज किसी दूर शहर में जाने के लिए तैयार होंगे। आपकी यह यात्रा बाहर के देशों में भी हो सकती है। आपके यह प्रयास सफल होगे। किन्तु धन व्यय बढ़ा हुआ होगा। जिससे कुछ कामों को पूरा करने में लगातार दिक्कते हो सकती हैं। निजी संबंधों में आप साथी की बातों से परेशान होंगे। वृषभ: वित्तीय स्तर पर आज आपका कारवा धीरे-धीरे ही सही किन्तु चलता हुआ होगा। जिससे आपके काम करने के हौसले और बढ़े हुए होंगे। निजी संबंधों में साथी के साथ रूचिकर बातों का क्रम छिड़ा हुआ होगा। किन्तु किसी रिश्तेदार को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले 5 दिनों से भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। देश में वायरस के तीसरे फेज यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका भी गहरा गई है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सरकार ने इसे रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सोशल डिस्टेंसिंग यानी एक दूसरे से दूर-दूर रहने के नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार, सभी…
फ्रांस (वीकैंड रिपोर्ट): पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संकट छाया हुआ है। दुनिया में 170 से ज्यादा देश इन जानलेवा वायरस की चपेट में है। कोरोना से अब तक दुनिया भर में 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक फ्रेंच शोधकर्ता ने कोविड-19 के लिए एक नए उपचार के सफल परीक्षण होने की जानकारी दी है। शोधकर्ता के अनुसार, शुरुआती परीक्षणों से यह पता चलता है कि यह दवा वायरस को केवल छह दिनों में संक्रामक बनने से रोक सकता है। फ्रांस के हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट हॉस्पिटालो-यूनिवर्सिटायर (आईएचयू मेडीटेरेनी) के प्रोफेसर डिडिर राउल्ट ने एक…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में लगातार सामने आ रहे करोना वायरस के पॉजिटिव मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन का ऐलान किया है। सीएम ने मुख्य सचिव से पूरे हालात की रिपोर्ट लेने के बाद ऐलान किया है, कि पंजाब को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया जाएगा। इस दौरान पंजाब में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। शुरू में पंजाब सरकार ने कुछ जिलों को लॉकडाउन करने का फैसला किया था जिनमें जालंधर, पटियाला, नवांनशहर, होशियारपुर और संगरूर जिले शामिल थे। लेकिन कोरोना के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने…
