Author: Vandna Verma

मेरठ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरा विश्व दिन रात जुटा हुआ है। ऐसे कठिन दौर में मेरठ जिले में सेना से रिटायर्ड एक जूनियर कमीशन ऑफिसर मोहिंदर सिंह ने ग्रेच्युटी, पेंशन और कमाई से जोड़ी गई 15.11 लाख रुपए की रकम प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दी। उन्होंने कहा- मुझे जो भी मिला, इसी देश से मिला है। अब जरूरत है तो मैं देश का पैसा देश को लौटा रहा हूं। बता दें कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपनी एक आंख गंवा चुका यह जांबाज पत्नी सुमन चौधरी के साथ पंजाब और सिंध बैंक…

Read More

मेष: आज चन्द्रमा दाराभाव एवं अष्टमभाव गत गोचर में होंगे। जो कि तकनीक एवं चिकित्सा तथा अध्ययन एवं प्रबंधन के कामों में आपको प्रगति देने वाला होगा। हालांकि कार्य एवं व्यापार के संचालन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे बहुत सम्भव है कि कुछ अचानक धन लाभ भी मिले, हालांकि सेहत एवं सम्मान को लेकर परेशान होंगे। वृषभ: आज का ग्रहीय गोचर षष्ठ एवं दारा भाव में होगा। जो कार्य एवं व्यापार के लिये अधिक भाग-दौड़ की स्थिति को देने वाला होगा। आज आपको अधिक धन व्यय की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि सेहत…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या 3 से बढ़कर 4 हो गई है। आज कोरोना पाजीटिव के 4 नए केस पाए गए हैं। जिनमें मकसूदां का नौजवान, भैरों बाजार की महिला और पुरानी सब्जी मंडी की एक महिला शामिल थी। ताजा जानकारी के अनुसार मकसूदां क्षेत्र के आनंद नगर में मकान नबंर 42 बी में रहने वाले 53 वर्षीय रविंदर सिंह का कोरोना पाजिटिव होना पाया गया है। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं और जल्द ही पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

Read More

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में हर दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों में इस वायरस का डर इस कदर है कि वो अपने परिवार के किसी संक्रमित का शव लेने से भी मना कर दे रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में कोरोना की वजह से हुई बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद श्मशान के सेवादारों ने महिला का अंतिम संस्कार किया। महिला के परिवार ने 100 मीटर से भी ज्यादा दूर से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया देखी। 69 साल की महिला कुछ दिन पहले ही…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मोहाली से इन कोविड कमांडो की शुरुआत की गई है और जल्द ही पूरे पंजाब में फ्रंट लाइन पर लड़ रहे पुलिस जवानों को इसी तरह से पर्सनल प्रोटक्शन इक्विपमेंट किट पहनाकर फील्ड में उतारा जाएगा ताकि फ्रंट लाइन पर लड़ रहे ये जवान खुद को भी हर तरह के इंफेक्शन से बचा सकें। पंजाब के मोहाली के एसएसपी कुलदीप चहल ने जानकारी दी कि फ्रंटलाइन पर हर डिपार्टमेंट के साथ पंजाब पुलिस के जवान ही मुस्तैदी से डटे हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को क्वारेंटाइन करना हो या किसी पॉजिटिव केस…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर शहर से बड़ी खबर है। यहां तीन और लोगों को कोरोना वायरस हो गया है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। एक महिला और पुरुष मकसूदां इलाके से हैं जबकि एक महिला लावां मोहल्ला की है। इन तीनों को जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस खबर के बाद से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। उल्लेखनीय है कि आज सुबह ही कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा के पिता प्रवीण शर्मा की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस का कहर दुनिया पर मंडरा रहा है, इस वायरस को कंट्रोल करने के लिए ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान लोगों के पास खाली समय है। अगर आप इस समय का बेहतर इस्तेमाल करना और कुछ नया सीखना चाहते हैं तो आपके पास भी एक मौका है। फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों के लिए इससे जुड़े कुछ कोर्स हैं, जो आपके फोटोग्राफी के शौक को एक नई उड़ान देंगे। Nikon ऐसे ही लोगों के लिए शानदार मौका लेकर आया है जो लंबे समय से फोटोग्राफी के शौक को पूरा करना…

Read More

भुवनेश्वर (वीकैंड रिपोर्ट): संपूर्ण लॉकडाउन की मियाद पूरी होने से 6 दिन पहले ओडिशा ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। ओडिशा पहला राज्य बन गया है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर हमें लोगों की जान बचाने और आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के बीच फैसला लेना है। आज कैबिनेट ने फैसला किया कि…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र सरकार ने देश की 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500-500 रुपए की पहली किस्त भेज दी है। सरकार ने विपत्ति के समय देश की जनता को यह राहत दी है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन में लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसलिए पिछले महीने सरकार ने बड़े कदम उठाए थे। इसके तहत वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने 1.70 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की थी। इसमें महिलाओं के जनधन खातों में राशि भेजने की योजना भी शामिल थी। वित्त मंत्री ने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन के बीच शिक्षा जगत के लिए बड़ी खबर है कि लॉकडाउन हो या ना हो देशभर के स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थाएं 15 मई 2020 तक के लिए बंद हो सकते हैं। बता दें कि कोविड 19 पर हुई बैठक में मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने ये सिफारिश की है। हालांकि अब अंतिम फैसला केंद्र सरकार को करना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (जीओएम) ने सिफारिश की है कि स्कूलों और कॉलेजों का बंद 15 मई तक बढ़ा दिया जाए। इसके बाद गर्मियों की छुट्टियों शुरू हो…

Read More