Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने ICAI CA नवंबर की परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दी है, जो बिहार में स्थित परीक्षा केंद्रों से  ICAI CA नवंबर की परीक्षा देने वाले हैं. दरअसल, बिहार में विधान सभा चुनावों के मद्देनजर 2, 3, 6 और 7 नवंबर को आयोजित होने वाली ICAI CA नवंबर की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. नए शेड्यूल के अनुसार, फाउंडेशन स्तर पर ICAI CA नवंबर 2020 की परीक्षाएं अब  नवंबर में 19, 21, 23 और 25 तारीख को आयोजित की जाएंगी. पेपर के हिसाब से शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट-…

Read More

रांची (वीकैंड रिपोर्ट): चारा घोटाला के देवघर कोषागार मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को हाइकोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत दे दी. जमानत याचिका पर शुक्रवार को हाइकोर्ट में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई. हाइकोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने लालू प्रसाद को पासपोर्ट जमा कराने का भी आदेश दिया है. हालांकि उन्हें बाहर निकलने के लिए अभी और इंतजार करना होगा. लालू प्रसाद पर कुल छह मामले चल रहे हैं, जिनमें…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Google Pixel 4a को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. Pixel 4a को इस साल की शुरुआत में US में लॉन्च किया गया था. अब इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है. हालांकि, आपको बता दें ये इंट्रोडक्टरी कीमत है. इसकी वास्तविक कीमत 31,999 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टफोन की बिक्री 16 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर की जाएगी. कंपनी के लेटेस्ट स्मार्ट स्पीकर Google Nest Audio को भी भारत में लॉन्च किया गया है और इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है. बाद में ये…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के लिए राहत की बात यह है कि अब कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है तथा पिछले चौबीस घंटों में 29 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कुल बीस लाख 53 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं तथा अब तक एक लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में 29 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक दिन यानी पिछले 24 घंटों में 70,000 से ज्यादा COVID-19 के नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 69 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 70,496 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए है. इससे, देश में COVID संक्रमितों की कुल तादाद  69,06,151 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटों में 964 मरीज़ों की मौत होने से अब तक 1,06,490 लोगों की इस वायरस की वजह से जान…

Read More

शुक्रवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। वृष राशि लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यर्थ…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के जालंधर में कोरोना वायरस के संक्रमण के 111 नये मामले सामने आए जबकि तीन की मौत हो गई। जिले में 111 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 13791 हो गई है जबकि 3 लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 425 हो गई है। जबकि 281 रोगियों को स्वस्थ्य होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 12283 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 204704 लोगों के नमूने…

Read More

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। कृषि बिल का विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को लाडोवाल टोल प्लाजा पर चल रहा धरना उस समय उग्र हो गया जब किसानों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर दी। किसानों ने एक काउंटर में जमकर तोड़फोड़ की और वहां लगे बूम बैरियर को उखाड़ फेंका। इतना ही नहीं काउंटर में बैठे एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत करवाया। जानकारी के मुताबिक किसान वीरवार को भी लाडोवाल टोल प्लाजा पर डटे…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई बर्बरता पर पूरे देश में गुस्सा है। इस बीच कई खुलासे होने के बाद यह मामला काफी जटिल बनता जा रहा है। दरअसल, पहले खुलासा हुआ था कि जिस लड़की की हत्या हुई है, उसके और आरोपियों के बीच कुछ ही महीनों के अंतराल में 100 से ज्यादा फोन कॉल हुए। अब इस मामले में एक चिट्ठी आई है, जिसे कथित तौर पर आरोपियों ने लिखा है। इसे हाथरस के एसपी के नाम पर लिखा गया है और चिट्ठी में सभी ने अपने अंगूठे के निशान…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): फोर्ब्स ने साल 2020 के 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची (इंडिया रिच लिस्ट 2020) जारी कर दी है। इस सूची में कई नाम पहली बार शामिल हुए हैं। टॉप 100 अमीरों की संपत्ति में 2019 के मुकाबले 14 फीसदी यानी 517.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। लगातार 13वें साल पहले स्थान पर अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। मुकेश अंबानी 88.7 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक हैं। मालूम हो कि हाल ही में रिलायंस समूह की जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस…

Read More