Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अपना सांकेतिक विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है। दरअसल, डॉक्टरों पर हो रहे हमले के विरोध में आईएमए ने आज रात 9 बजे सांकेतिक प्रदर्शन और कल काला दिवस मनाने का फैसला किया था। इस बीच अमित शाह ने डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिया। अमित शाह ने कहा, हमारे डॉक्टरों की अपने कार्य स्थल पर सुरक्षा और प्रतिष्ठा से समझौता बर्दाश्त नहीं है। हर समय उनके लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मैंने डॉक्टरों को आश्वासन दिया है…

Read More

अलीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): अलीगढ़ के भुजपुरा में बुधवार को लॉकडाउन के दौरान समय अवधि पूरी होने पर बाजार बंद कराने गए पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। पथराव में एक सिपाही घायल हो गया। हमलावरों ने पुलिस की लैपर्ड बाइक में भी तोडफ़ोड़ कर दी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ प्रथम कई थानों के पुलिस फोसज़् और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में किया। सीओ प्रथम विशाल पाण्डेय ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि पूर्ण होने के बाद सब्जी विक्रेता अपने घरों को जा रहे थे। इसी दौरान…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन जारी है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर की माइक्रोब्रूअरीज हजारों लीटर ताजा बियर को नालियों में बहाने के लिए मजबूर हैं। अब तक एनसीआर में करीब 1 लाख लीटर तक फ्रैश बियर को बहा दिया गया है। वजह यह है कि ये अभी प्लांट में पड़े हुए थे और बोतलों में नहीं रखे गए थे। इसे खराब होने से बचाने में इसकी कीमत से कहीं ज्यादा लागत आ रही है, इसलिए बियर प्लांट इसे बहाने के लिए मजबूर हैं। स्ट्राइकर ऐंड सोइ 7 के ललित अहलावत ने अपने गुरुग्राम के साइबर-हब…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): दुनिया की बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और रिलायंस जियो की डील से देश के टेलीकॉम सेक्टर पर सीधा असर होगा। इस डील से भारत के टेलीकॉम सेक्टर टर्नअराउंड यानी घाटे से मुनाफे की ओर लौट सकता है। वहीं, दुनियाभर के ब्रोकेरेज हाउस ने इस डील पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी है। क्या है डील- दुनिया की दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में 43,574 करोड़ रुपये का निवेश किया है। फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। साथ ही Platforms, Reliance Retail और WhatsApp में भी…

Read More

मेष: आज व्यय भाव गत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे राजनैतिक एवं कार्मिक जीवन में भी कुछ विपरीत परिस्थितियों के उभरने के आसार होंगे। हालांकि उन्हें मैनेज करने की भरपूर कोशिश होगी। जिसमें आप आंशिक रूप से सफल होंगे। आज उत्पादन एवं विक्रय तथा संबंधित कामों में लाभ होगा। गुप्त कामों को पूरा करने के लिये आपको और प्रयासों को करना होगा। वृषभ: आज आय भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आय को बढ़ाने के लिये आप किसी नये हमराह से मिलने के लिये तैयार होंगे। व्यापारिक एवं कार्मिक उन्नति के लिये आज हाथ पैर मारते हुये होगे। परिणामत:…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में संक्रमण के 18,601 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 590 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इस बीच एक अच्छी और राहत भरी खबर यह है कि अब लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। देश में अब तक 3,252 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अकेले सोमवार को 705 मरीज ठीक हुए जो देश में किसी भी एक दिन में कोरोना से मुक्त होने वालों का सबसे…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोविड-19 संकट के बीच राज्य में गेहूं की निर्विघ्न खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड ने रबी मंडीकरण सीजन 2020-21 के दौरान 409 और राइस शैलरों को अनाज मंडियों में तब्दील कर दिया है। अब तक 8.95 लाख टन गेहूं मंडियों में पहुंचा है, जिसमें विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 7.54 लाख टन गेहूं खरीदी जा चुकी है। पिछले साल इसी समय के दौरान 1.37 लाख टन गेहूं खरीदी गई थी। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) विश्वजीत खन्ना ने बताया कि इन शैलरों को सब-मंडी यार्ड में तब्दील कर देने से राज्य में खरीद केंद्रों…

Read More

चेन्नई (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार उन लोगों के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है, जो इसके खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। मुंबई के बाद अब चेन्नई में भी न्यूज चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तमिल न्यूज़ चैनल में कार्यरत 25 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें पत्रकार, कैमरापर्सन और अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि इस न्यूज़ चैनल के करीब 94 लोगों…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के पटेल नगर इलाके में दिनदहाड़े एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। ये वारदात सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई। मृतक का नाम कृष्णा शाह है। चालीस साल के कृष्णा पटेल नगर के प्रेम नगर इलाके में रहते थे। वारदात के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुट गई है। जिस जगह ये वारदात हुई वहां पास में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। पूरी वारदात इस सीसीटीवी कैमरे…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने को लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक कर दिया है। सोमवार से कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट भी दी जा रही है। इन सबके सरकारी सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार 3 मई के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। वहीं, लॉकडाउन खत्म होने के बाद का प्लान भी तैयार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 3 मई के बाद लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा और कुछ शर्तों…

Read More