Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब लक्ष्मी नगर के कैट्स एम्बुलेंस सेवा 102 के 46 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 80 कर्मचारियों का टेस्ट हुआ था। यह बेहद लापरवाही का मामला है, क्योंकि कैट्स एंबुलेंस के जरिए मरीजों का अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। कुछ कैट्स ऑफिसर का परिवार भी चपेट में आ गया है। गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 6 हजार तक पहुंचने वाली है। पिछले 24 घंटों में 448 नए मामले सामने आए है।। चौंकाने वाली बात ये है तमाम एहतियात के बावजूद संक्रमण का…

Read More

अलवर (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान के अलवर शहर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रांसपोर्ट नगर में फाइनेंस रिकवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले युवक ने जब कंपनी के मालिक से दो महीने का बकाया वेतन मांगा तो उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। एनईबी पुलिस ने मृतक शिवचरण का मेडीकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। फाइनेंस कंपनी के संचालक रवि चौधरी सहित एक दर्जन लोगों पर पीट-पीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के कारण मार्च के अंतिम सप्ताह से जारी लॉकडाउन अब भी जारी है। हालांकि, इस दौरन देश के अलग-अलग राज्यों में बने ग्रीन झोन्स में गैरजरूरी सामानों की दुकाने खोलने को मंजूरी दे दी गई है। इसके बावजूद दुकानदारों की चिंता पुराने स्टॉक की है। इस स्टॉक को खाली के लिए कंपनियां इन दिनों गारमेंट से लेकर टीवी, फ्रिज, फोन और कार जैसे कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दे रही हैं। खास बात यह है कि जिन प्रोडक्ट्स पर इतनी छूट दी जा रही है उसमें से ज्यादातर प्रोडक्ट्स ऊंची कीमत या प्रीमियम रेंज…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के खतरे को लेकर जैसा पूर्वानुमान लगाया जा रहा था वैसे ही हालात अब जमीन पर दिखाई भी दे रहे हैं। मई का महीना कोरोना संक्रमण के लिहाज से खतरनाक होता जा रहा है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 56 हजार को पार कर गया है, जिसमें से 23 हजार नए केस पिछले सात दिन में सामने आए हैं। बता दें कि 30 अप्रैल तक कुल कंर्फम केस 33 हजार के करीब थे। कोरोना से देश में होने वाली मौत के आंकड़ों ने एक बार फिर सरकार को परेशानी में डालना शुरू कर…

Read More

नवांशहर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में भारतीय वायुसेना का एक फाइटर प्लैन क्रैश हो गया है। नवांशहर जिले के चुहाड़पुर में शुक्रवार दोपहर मिग-29 क्रैश हो गया। राहत की बात है कि पायलट ने प्लेन क्रैश होने से पहले अपनी जान बचा ली। फिलहाल पायलट एमके पांडेट की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिग-29 के क्रैश होने की खबर पाकर आस-पास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वायुसेना को पूरे हादसे के बारे…

Read More

औरंगाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रेल की पटरी पर प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया। औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ है। रेल मंत्री ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं। ये सभी प्रवासी मजदूर अपने घर पैदल जा रहे थे, जिस दौरान ये हादसा हुआ। घटना के बाद…

Read More

मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा अष्टम भावगत गोचर में होंगे। जिससे आपको कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्रों में क्लेश एवं भय देने वाले होंगे। अत: ऐसे कामों एवं मामलों में सावधान रहें। आज आर्थिक मामलों के जानकार व्यक्ति के साथ कारगर चचार्ओं का दौर होगा। किन्तु पे्रम संबंधों में साथी से तनाव होंगे। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। वृषभ: आज इस राशि से दारा भावगत चन्द्रमा गोचर में होगे। जिससे शादी सुदा जीवन में खुशियों की स्थिति होगी। घर परिवार के साथ तालमेल होगा। कायज़् एवं व्यापार के क्षेत्रों में सतत् उन्नति हेतु आपको अच्छे अवसर होंगे। इन…

Read More

रायगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): आंध्र प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में संचालित एक पेपर मिल में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पेपर मिल में जहरीली गैस के संपर्क में आने से वहां काम कर रहे कम से कम सात मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। यह जानकारी रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने दी। सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा जिले के पुसौर तेतला गांव में शक्ति पेपर मिल क्लोरीन टंकी की सफाई के दौरान हुआ। घायलों का हाल-चाल जानने…

Read More

मुक्तसर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मुक्तसर में स्थानीय डीसी के एक आदेश को लेकर विवाद हो गया। दरअसल गुरुवार से खुलने जा रही शराब की दुकानों और शराब की होम डिलीवरी को लेकर स्थानीय डीसी ने तमाम धार्मिक स्थलों को चि_ी लिखकर आदेश दिया कि वो अपने गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर से गांवों में अनाउंसमेंट करें कि शराब की दुकानें खुलने जा रही हैं और इस दौरान शराब की डिलीवरी भी की घर-घर की जाएगी। डीसी के इस आदेश पर विवाद हो गया। हालांकि इस पूरे मामले पर विवाद बढ़ता देख चंद घंटों में मुक्तसर के डीसी…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब की जेलों में भीड़ घटाने के लिए राज्य सरकार ने कैदियों की पैरोल बढ़ाने, साथ ही साथ जिनके मुकदमे चल रहे हैं, उन्हें 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत देने का फैसला किया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की एक कमेटी ने गैर गंभीर प्रकृति की बड़ी चोट पहुंचाने के मामलों के साथ ही साथ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट अधिनियम के तहत आने वाले मामलों में कैदियों को यह राहत प्रदान की है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित इन कैदियों को 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत या पैरोल की अनुमति होगी। अब तक 6 हजार कैदियों…

Read More