Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 जून तक बुक किए गए सभी टिकट कैंसिल कर दिए हैं। यानी 30 जून तक नियमित ट्रेनें नहीं चलेंगी। अभी कोई नया रिजर्वेंशन नहीं लिया जाएगा। रेलवे के मुताबिक, फिलहाल श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने कहा है कि जिन यात्रियों के टिकट कैंसिल किए गए हैं उन्हें आईआरसीटीसी की ओर से जल्द ही रिफंड हो जाएगा। दरअसल, लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से देशभर में ट्रेनें बंद हैं। इस बीच आईआरसीटीसी में 4 अप्रैल तक टिकटों का रिजर्वेशन हो…

Read More

मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा कर्म भावगत गोचर में होंगे। जो आपको आजीविका के क्षेत्रों में बढ़त देंगे। सेहत पहले से सुखद एवं अच्छी होने के आसार होगे। उत्पादन एवं विक्रय लक्ष्य को अर्जित करने की प्रक्रिया तेज होगी। परिजनों के साथ मेलमिलाप बढ़ाने का उत्साह होगा। पे्रम संबंधों में साथी दिल को लगने वाली बात कह सकता है। वृषभ: आज इस राशि से धर्म भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपके विवेक के सूर्य को उदय करने वाला होगा। जिससे आप अपने घर परिवार के साथ घुलेमिले हुये होंगे। तथा आजीविका के क्षेत्रों में लक्ष्य को अर्जित करने…

Read More

आगरा (वीकैंड रिपोर्ट): आगरा के केंद्रीय कारागार में दस कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से जेल में खलबली मच गई है। झांसी निवासी 60 वर्षीय कैदी को ब्रेन स्ट्रोक होने पर तीन मई को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। छह मई को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नौ मई को उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उनके संपर्क के 14 बंदी और 13 कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट कराए थे। बुधवार को दस कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जेल में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद बंदियों की पूल…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर के माडल टाउन के मिल्क बार चौक में नाके दौरान एएसआई पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में पुलिस को झटका लगा है। एडिशनल सेशन जज परमिंदर सिंह ग्रेवाल की अदालत ने युवक अनमोल मेहमी को आज जमानत दे दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा युवक पर लगाई गई धारा 307 अदालत में टिक नहीं पाई। मेहमी के वकील ने अदालत में दलील दी कि हादसे के केस को पुलिस ने हत्या के प्रयास में जानबूझकर बदला है, जो एकदम गलत है। माननीय जज ने वकील की दलील सुनते हुए 20 साल के अनमोल…

Read More

छतरपुर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस बीमारी जहां लोगों को दूर कर रही है और इस महामारी से कई लोग मौत के शिकार बन चुके है। वहीं, मध्य प्रदेश के छतरपुर में कोरोना महामारी के बीच में एक परिवार का मरा हुआ बेटा जिंदा लौटा आया। छतरपुर के बिजावर इलाके में तीन साल पहले बिजावर के मौनासइया जंगल में एक कंकाल मिला था जिसकी पहचान भगोला आदिवासी ने अपने बेटे के रूप में की थी। परिजनों ने कंकाल का अंतिम संस्कार भी अपने बेटे की तरह कर दिया था। अब कोरोना संकट के चलते कई राज्यों से मजदूर घर वापसी कर…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संदेश में स्वदेशी सामान पर जोर देने की अपील की थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों और स्टोरों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जाता है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 10 लाख जवानों के परिवार के 50 लाख सदस्य इन कैंटीन का इस्तेमाल करते हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): मनीष पॉल ने लॉकडाउन के इन दिनों में घर बैठे ईजाद किया है अपना एक गेम शो जिसका नाम है क्या बोलती पब्लिक। ये शो आजकल शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट पर आ रहा है, जिसके जरिए मनीष सुबह से लेकर शाम तक लोगों का मनोरंजन करने में जुटे हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन से पहले मनीष पॉल सिंगिंग रिएलिटी शो सारेगामापा को होस्ट कर रहे थे और इसके अलावा वो इंडियन आइडल जैसे कई हिट शोज भी पहले होस्ट कर चुके हैं और बतौर हीरो फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। नए शो को लेकर मनीष…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सज्जन कुमार ने मेडिकल आधार पर जमानत की अर्जी लगाई थी, जिसे शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कांग्रेस नेता को अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने एम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्हें राहत देने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया गया है कि उन्हें अस्पताल में दाखिल कराने की जरूरत नहीं है। साथ ही कोर्ट ने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक और डॉक्टर दिन रात एक कर कोरोना वैक्सीन या टीका तैयार करने में लगे हुए हैं। इन सब के बीच मंगलौर के एक डॉक्टर का दावा है कि जिंक और गर्म पानी का इस्तेमाल कर कोरोना से बचा जा सकता है। डॉक्टर के मुताबिक शरीर में जिंक की मात्रा ठीक रहे तो इंफेक्शन या फिर वायरस शरीर पर असर नहीं डाल सकता। डॉक्टर का दावा है कि उन्होंने जिंक और गर्म पानी से अब तक 7 कोरोना मरीजों का इलाज किया…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी के चलते देश में 50 दिन से लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। कामबंदी से भारी संख्या में श्रमिकों को नौकरी गंवानी पड़ी है। एक सर्वे के मुताबिक, लॉकडाउन से 67 फीसदी लोगों की नौकरी चली गई है। ये कुल आबादी का दो-तिहाई हिस्सा है। सर्वे के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में 10 में से 8 श्रमिकों और ग्रामीण क्षेत्र में 10 में से 6 मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। वहीं, सबसे दुख की बात है कि लॉकडाउन की वजह से 74 फीसदी लोग जरूरत के हिसाब से कम खाने…

Read More