Author: Vandna Verma

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब पुलिस ने लुधियाना से एक निजी बीज फमज़् के मालिक को गिरफ्तार कर पंजाब में धान के बीज घोटाले का पर्दाफ ाश किया है। यह फर्म मालिक धान की कुछ नई विकसित किस्मों के नाम पर किसानों को नकली बीज बेच रहा था। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि एक निजी फर्म बराड़ बीज स्टोर के मालिक हरविंदर सिंह उर्फ काका बराड़ को लुधियाना पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया है। पीएयू गेट नंबर-1 लुधियाना के बिलकुल सामने चल रहे स्टोर का लाइसेंस रद्द कर इसे सील कर दिया गया है। बराड़…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। नित दिन कोरोना के नये पाजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। आज होश्यिारपुर के गांव नंगली (जलालपुर) में 8 नये केस सामने आये हैं। इस के गांव के अब तक 26 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं फतेहगढ़ के गांव पनेचा में 5, पटियाला में 4, बठिंडा की हाऊसफेड कालोनी और पारस नगर कालोनी से 2, पठानकोट के उत्तम नगर और गिल कालोनी से 2 केस सामने आए हैं। इन नये केसों के सामने आने से पंजाब में पाजिटिव कोरोना मरीजों की गिनती में…

Read More

मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने पंजाब राज्य के विद्यालयों में कक्षा 10, कक्षा 8 और कक्षा 5 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र इस वर्ष 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, pseb.ac.in पर देख सकते हैं। छात्र अपना पीएसईबी रिजल्ट 2020 को नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक में भी चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10, कक्षा 8 और कक्षा 5 पीएसईबी रिजल्ट 2020 की घोषणा इंटर्नल ग्रेडिंग के आधार पर की है।…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट के बीच राहत पैकेज का ऐलान करते हुए हाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह भी कहा था कि देशभर में वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना को लागू किया जाएगा। यह योजना सोमवार यानी आज 1 जून से लागू हो गई है। आइए जानते हैं कि क्या है यह योजना और इसके लिए किन दस्तावेज की जरूरत पड़ती है? क्या है योजना दरअसल, यह योजना मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह है। मोबाइल पोर्ट में आपका नंबर नहीं बदलता है और आप देशभर में एक ही नंबर से बात करते हैं। इसी तरह, राशन कार्ड…

Read More

तिरुवनंतपुरम (वीकैंड रिपोर्ट): केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच गया है। केरल में भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया ह। मौसम विभाग ने केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एनाकज़्ुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। केरल के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तिरुवनंतपुरम में दिन का तापमान 25 डिग्री तक चला गया है।…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली ने अपनी सारी सीमाएं अगले एक सप्ताह के लिए सील कर दी हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसका ऐलान किया। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों और व्यक्तियों को जाने की परमिशन होगी। सीएम ने दिल्ली की जनता से दो बिंदुओं पर राय भी मांगी है। एक ये कि क्या दिल्ली के बॉर्डर को बंद ही रखा जाए और दूसरा कि दिल्ली में दूसरे राज्यों के लोगों के इलाज को रोका जाए या नहीं। बाहर से आने वालो का इलाज बाहर ही हो, दिल्ली में नही दिल्ली वाले कहां जायेंगे। दिल्ली…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कई मायनों में बुरा साबित हो रहा है। जहां एक तरफ लॉकडाउन की वजह से इंडस्ट्री बंद पड़ी है, वहीं दूसरी तरफ कई दिग्गज सितारे एक-एक कर दुनिया से रुखसत हो रहे हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री के नामी म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। उनके निधन से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। सलमान खान के करीबी और उनके साथ कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी साजिद-वाजिद की जोड़ी अब बिखर गई है। सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान ने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में आज से अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है और इसके पहले ही दिन आम आदमी को झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त…

Read More

मेष: इस सप्ताह मेष राशि के सम्पत्ति भावगत सूर्य एवं शुक्र का गोचर रहेगा। जिससे किसी समस्या को संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत कराने मे ध्यान देते हुये रहेंगे। निर्माण, तकनीक, एवं प्रबंधन तथा शिक्षण के कामों में अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सेहत में कुछ पीड़ाओं की स्थिति से परेशान रहेंगे। अत: उचित खान को बनाये रखें। पे्रम संबंधों में साथी आपकी बातों को झूठा ठहरा सकते हैं। शुक्र के गोचरीय प्रभाव के कारण आपको प्रवास एवं निवेश के कामों में फायदा रहेगा। हालांकि कुछ परेशिनयों से इंकार नहीं किया जा सकता है। वैसे पराक्रम भावगत बुध आपको कहीं…

Read More

रोहतक (वीकैंड रिपोर्ट): हरियाणा के रोहतक के सेक्टर-2 स्थित एक निजी स्कूल में गुजरात की रहने वाली महिला के सिर पर जानलेवा प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई। महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ मिला है। घटना की सूचना पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस और डीएसपी महेश कुमार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एफएसएल टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। महिला के सिर को ईंट से कुचला गया था। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है और पुलिस…

Read More