मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : यह आपके लिए बाधाओं और मुश्किल से निपटने के लिए एक कठिन समय है। आज कार्य स्थल पर दूसरों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने से बचें। अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दें। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। लंबे समय से लंबित मुकदमेबाजी और अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें एक मौका मिलेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक संदर्भ में आप…
Author: Vandna Verma
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह भीषण आग से परिसर में एक एटीएम जलकर राख हो गए। हादसे से स्टेशन अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की वजह में शार्ट सर्किट बताई जा रही है। चारबाग स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे शार्ट सर्किट से परिसर में लगे दो एटीएम धूं-धूं कर जल उठे। एटीएम में अचानक आग लगने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। गॉर्ड से जानकारी पाकर मौके पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार काे कोरोना के जिले में 90 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें से तीन मरीज सिविल सर्जन ऑफिस के कर्मचारी हैं। इसी के साथ अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 3312 हाे गई है। मरीजों में सिविल जज और दो डॉक्टर भी शामिल हैं। कोरोना मरीज अवतार नगर, मंडी रोड़, गांव चोहकां, डायमंड जुबली एंक्लेव, मोहल्ला नंबर 29, जालंधर कैंट, लाजपत नगर, होल्ड ग्रीन एवेन्यू, पक्का बाग, जीटीबी. नगर, एजीआई. स्मार्टहाउस, आजाद नगर, कालिया कालोनी, गुरु संत नगर, संगल सोहल, मंडी रोड़, कृष्णा नगर,…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर न तो उत्सव होगा और न ही झांकियां सजाई जाएंगी, सादगी से धार्मिक पर्व मनाया जाएगा। मंदिरों में 12 अगस्त को पर्व की धूम रहेगी। कोरोना वायरस के मद्देनजर मंदिर प्रबंधक कमेटियों ने सरकारी गाइडलाइंस अनुसार भीड़ को काबू पाने के लिए तैयारियां कर ली हैं। इस बार पारंपरिक रूप से भगवान श्री कृष्ण का झूला डाला जाएगा। वहीं प्रभु दर्शन सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही किए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों ने सरकार से रात 1 बजे तक मंदिर खोलने की मांग उठाई…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): फोकल पॉइंट के इलाके में स्थित एक निजी कंपनी ने पैसे दुगने करने का झांसा देकर कई लोगों से करोड़ों की ठगी मार ली। इसके बाद कंपनी अपना दफ़्तर बंद कर कर भाग गई। ठगी का शिकार हुए लोग सोमवार को दफ़्तर के बाहर इकठ्ठा हुए, जहां लोगों ने कंपनी खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया। हालांकि पीड़ितों ने पुलिस को इस संबंधी शिकायत की हुई है। दुग्गरी की सरबजीत कौर, ताजपुर रोड का राज कुमार, मनीष ने बताया कि उन्होंने आगे से आगे जानकारी से कंपनी ज्वाइन करवाई थी। उन्होंने लाखों रुपए कंपनी में लगवा दिए हैं।…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह गोलीबारी हुई, उस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रेस वार्ता कर रहे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने स्वयं घटना की जानकारी पत्रकारों को दी. हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में बताया जा रहा है. खबरों के अनुसार सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने तुरंत ही कार्रवाई की, जिससे फायरिंग करने वाले को नियंत्रण में कर लिया गया. जानकारी के अनुसार सीक्रेट सर्विस की तरफ से की गयी कार्रवाई में फायरिंग करने वाले शख्स को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले महीने मुंबई पुलिस ने एक कंपनी के प्रमुख को गिरफ्तार किया था जो फेक व्यूज, लाइक्स, कमेंट्स, सब्सक्राइबर्स और शेयर्स सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराते हैं। इसी बीच पुलिस ने रैपर बादशाह को पूछ्ताछ के लिए बुलाया। बादशाह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक कंपनी को उन्होंने 72 लाख रुपये अपने गाने के व्यूज बढ़ाने के लिए दिए थे। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर सिंगर मीका सिंह ने एक पोस्ट कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के लाइक्स और व्यूज को बढ़ाने के लिए जो स्टार्स लाखों पैसे खर्च करते हैं उनपर…
रांची (वीकैंड रिपोर्ट): झारखंड में दसवीं पास राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने 11वीं में एडमिशन लिया है. ऐसा उन्होंने अपने विरोधियों को जवाब देने के लिए किया है. उन्होंने कहा कि अब वो आगे पढेंगें और ये ठान लिया है. उन्होंने बोकारो नावाडीह के देवी महतो इंटर कालेज के एडमिशन काउंटर पर छात्रों के साथ कतार में खड़े होकर राज्य के शिक्षा मंत्री ने एक सामान्य स्टूडेंट की तरह ही अपना एडमिशन फार्म कॉलेज के काउंटर पर जमा कर 11 वीं में एडमिशन लिया. इस दौरान मीडिया के कैमरे भी उनके साथ थे. हालांकि मंत्री जी एडमीशन के…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आपकी संचार क्षमता आज सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। अत: किसी भी नए उद्यम के लिए एक अच्छा समय है। आज आप अधिकांश उपक्रमों का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगें। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन थोड़ा समस्याग्रस्त हो सकता है। आप दुखी हो सकते हैं और अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। इन सब समस्याओं के बीच आपका जीवनसाथी बहुत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय के कॉम्पिटिटिव एग्ज़ामिनेशन हब की ओर से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा इंग्लिश प्रोफिशिएंसी की ऑनलाइन कोचिंग के लिए डिजिटल काउन्सलिंग सेशन का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कहा कि विद्यार्थियों को हर अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। सरकारी सेक्टर में प्लेसमेंट के लिए प्रतिभागियों को जनरल एप्टीट्यूड पेपर की तैयारी बढिय़ा करनी चाहिए तथा एचएमवी ने लड़कियों तथा लडक़ों दोनों को ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा देनी आरम्भ की है। वह युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठना चाहते है…
