Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भगवान भास्कर की आराधना का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय—खाय के साथ बुधवार को शुरू हो गया. लोक आस्था के महापर्व छठ के प्रथम दिन आज प्रात: व्रती अपने परिवार के सदस्यों के साथ राजधानी पटना के समीप से गुजर रही गंगा नदी के विभिन्न घाटों सहित प्रदेश की अन्य नदियों के घाटों व तालाबों किनारे पहुंचे तथा स्नान एवं सूर्य उपासना के साथ नहाय—खाय की रस्म पूरी की. नहाय—खाय के दौरान व्रती अरवा चावल का भात, चने की दाल, कद्दू की सब्जी तथा धनिया के पत्ते की चटनी का भोग लगाते हैं. सूर्य उपासना के…

Read More

 नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि जिन जिलों में अधिक कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं, वहां कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जाए और फोकस टेस्टिंग की जाए। उन्होंने 5 प्रतिशत या उससे अधिक पॉजिटिव केस वाले जिलों में टेस्टिंग लक्ष्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोविड-19 से रोकथाम संबंधी उपायों पर मंथन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। इसलिए सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बाहर से आने वाली प्रमुख ट्रेनों, हवाई जहाज और बसों के…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना काल में एक ओर जहां लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है, वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 24 घंटे में दो बैंकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनपर पाबंदी लगा दी है, जिससे बैंक ग्राहक चिंतित हैं। वित्तीय संकट से गुजर रहे निजी क्षेत्र के लक्ष्मी विलास बैंक पर एक महीने तक के लिए पाबंदियां लगाई हैं। जिसके तहत बैंक के खाताधारक अब सिर्फ 25,000 रुपये तक की ही निकासी सकते हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के जालना जिले में मंता अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर पाबंदी लगाई गई, जो 17 नवंबर 2020 से छह महीने तक…

Read More

 नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पोस्ट ऑफिस में निवेश करना ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को पोस्ट ऑफिस में निवेश कर एक तय समय के बाद हम मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। कई लोग बचत तो करते हैं लेकिन ऐसी जगह पर निवेश कर देते हैं जिसमें जोखिम ज्यादा होता है। अगर आप बिना जोखिम के लॉन्ग टर्म में निवेश की प्लानिंग कर कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की ‘किसान विकास पत्र’ स्कीम में निवेश कर सकते हैं। सरकार द्वारा संचालित इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें निवेश करने के…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): एस.जी.आर.डी. (श्री गुरु रामदास) इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने दुबई से अमृतसर आई फ्लाइट की सीट के नीचे से सवा किलो सोना जब्त किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत 65 लाख रुपए आंकी जा रही है। इंडिगो कंपनी का दुबई से आया विमान जब एस.जी.आर.डी. एयरपोर्ट पर उतरा तो कस्टम विभाग की टीम ने उसकी रैमजिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक खाली यात्री सीट के नीचे से काली टेप में छिपाया हुआ सोना ट्रेस हो गया। विभाग की तरफ से इस मामले में कुछ यात्रियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 5.56 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 13.37 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 89 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89,12,907 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस अब सरकारी स्कूलों में भी दस्तक दे चुका है। सोमवार को 3 सरकारी स्कूलों के 3 अध्यापक पॉजिटिव पाए गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा उक्त स्कूलों को जहां पांच 5 दिनों के लिए सैनीटाइज करवा कर बंद कर दिया गया है, वहीं स्कूलों के संबंधित स्टाफ को तुरंत कोरोना टैस्ट करवाने के आदेश दिए गए हैं। विभाग द्वारा खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित बच्चों को भी स्कूल में न आने की हिदायत की गई है व कोरोनरा टैस्ट करवाने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार शहर के बीचों बीच पड़ते सरकारी प्राइमरी स्कूल…

Read More

बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष युवाओं के लिए आज का दिन कामयाबी से भरा रहेगा। नौकरीपेशा का दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाने में सफल नहीं हो पाएंगे। तनाव हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। नई जानकारी मिलेगी। वृषभ आज यात्रा जरूरी न तो टाल दें। किसी काम को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। शुभ सूचना…

Read More

मानसा (वीकैंड रिपोर्ट): अपने बेटे को विदेश भेजने की लालसा रखने वाला एक व्यक्ति अपनी ही सगी भांजी के पति और उनके एक अन्य साथी के हाथों लाखों रुपए की ठगी का शिकार हो गया। इस संबंधित मिली शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अजमेर सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी बरेटा अपनी भांजी सतीन्द्र कौर और उसके पति निर्मल सिंह निवासी अजनाला के कहने पर अपने पुत्र जगराज सिंह को कनाडा भेजने के लिए तैयार हो गया, जिसके लिए उसने उक्त सतीन्द्र कौर, निर्मल सिंह…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): सीआइएसफ का हेड कांस्टेबल खेमराज ने अपने बैरक में फंदा लगाकर की खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमएसएच 16 की मोर्चरी में रखवा दिया। थाना पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय खेमराज के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह सूचना मिली। बैरक नंबर 6 में रहने वाले कांस्टेबल ने रस्सी के सहारे लटक कर जान दी है। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से शव को नीचे उतार अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने…

Read More