खरड़ (वीकैंड रिपोर्ट): स्थानिक सन्नी एन्क्लेव के अंदर ऊंचाई से गिरकर 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। थाना सदर खरड़ से ए.एस.आई. केवल क्रिशन ने बताया कि बिहार के जिला हरदोई हाल निवासी जंडपुर के साथ सम्बन्धित सुमित (12) अपने दोस्त के साथ सन्नी एन्क्लेव के अंदर 6 मंजिला इमारत पर चढ़कर कबूतर पकड़ रहा था, कबूतर पकड़ते-पकड़ते अचानक वह अपना संतुलन खो बैठा और छठी मंजिल से नीचे गिर पड़ा, जिसको स्थानिक लोगों की तरफ से सिविल अस्पताल खरड़ में पहुंचाया गया परन्तु अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा-174 के…
Author: Vandna Verma
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): थाना मेहरबान की पुलिस की तरफ से एक लड़की से जयपुर में जाकर दुष्कर्म करने की जीरो एफ.आई. आर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह व जांच अधिकारी थानेदार रजिंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस को प्रीत विहार की रहने वाली 20 वर्षीय लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसी के मोहल्ले में रहने वाला व्यक्ति हबीब उर रहमान अली उसके साथ फैक्ट्री में काम करता था जो 8 जून 2020 को उसे फैक्ट्री से घुमाने के लिए ले गया। वह उसे ट्रेन में बिठा कर राजस्थान ले गया। वहां 2 दिन घूमाने के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को जिलें में अब तक कुल 103 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई वहीं 2 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3730 तथा मरने वालों का आंकड़ा 96 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों की रिपोर्ट प्राइवेट लेबोरेटरी से आई है। वहीं मरने वालों की पहचान 65 वर्षीय महिला लाल बाजार तथा हरनाम दास पुरा की 62 साल की महिला शामिल है। बता दें कि विश्वभर में लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले…
मोगा (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मोगा स्थित जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह दो युवक आए और डीसी ऑफिस के बाहर खालिस्तान का झंडा फहरा दिया। युवक यहीं नहीं रुके। वह प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स की पांचवींं मंजिल पर चढ़े और वहां भी छत की पाइप पर खालिस्तान का झंडा लगा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल, एसडीएम जसवंत सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। आनन फानन में खालिस्तानी झंडा उतारकर तिरंगा ध्वज फहराया गया। एसएसपी ने जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स परिसर के सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। पता किया जा रहा है कि इस घटना में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): गेस्ट हाउस में रह रही एक युवती ने आज बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. युवती का आरोप था कि कुछ लोगों ने चुपके से उसकी अश्लील वीडियो शूट कर ली और आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए. इसके बाद वे लोग लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं. इसे लेकर युवती ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया. सूचना मिलते ही थाना नंबर तीन की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. जानकारी मुताबिक, युवती ने तीन नंबर थाना इलाके में पड़ते एक गेस्ट हाउस में किराए पर कमरा लिया था. लाकडाउन के दौरान वह यहां रही…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी के बीच 16 अगस्त से केंद्र शासित प्रदेश के अंदर आने वाले सभी मुख्य धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला किया है. इस फैसले से वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों का इंतजार खत्म होगा और 16 अगस्त से वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू हो सकेगी. हालांकि, माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है. साथ ही उन्हें मूर्तियों और पवित्र पुस्तक को छूने की इजाजत नहीं होगी. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से मंगलवार शाम जारी आदेश में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की फाइनल ईयर की परीक्षाओं को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. लाखों छात्रों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी या फिर उन्हें कैंसिल किया जाएगा? सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है. सितंबर के अंत तक देश भर के विश्वविद्यालयों में फाइनल ईयर परीक्षा करवाने वाले यूजीसी के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर से सुनवाई होने वाली है. उम्मीद की जा रही है कि आज इस मसले…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): आज़ादी दिवस पर यदि आप परेड ग्राउंड की तरफ से होकर जाने वाले रूट से कहीं जाने की योजना तैयार की है तो उसमें अब सुधार कर लीजिए, क्योंकि सुरक्षा के मद्देनज़र ट्रैफ़िक पुलिस ने इस रूट के कुछ रास्तों को बंद करने और कुछ को डाइवर्ट करने का फ़ैसला लिया है। पुलिस के तैयार किये गए प्लान के अंतर्गत परेड ग्राउंड नज़दीक सुबह 6.30 बजे से लेकर प्रोग्राम की समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। वी. आई. पी. वाहनों के लिए अलग रास्ता स्वतंत्रता दिवस वाले दिन पुलिस ने परेड ग्राउंड के पास कुछ रास्तों को…
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट): ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक अफ़सर एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी ग्राहक बैंक में आकर वीडियोग्राफी करता है या स्टाफ के साथ बदसलूकी करता है तो उस के खिलाफ फौजदारी मुकदमा दर्ज हो सकता है। पटियाला मीडिया क्लब में पत्रकारों को संबोधन करते एसोसिएशन के पंजाब के सहायक जनरल सचिव सतीश कुमार और पटियाला सर्कल के प्रधान महेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों दौरान यह बात सामने आई है कि कुछ ग्राहक बैंक के अंदर अपने मोबाइल फोनों के द्वारा वीडियोग्राफी करन लग जाते हैं, जो कि कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा, जिससे आपको लाभ होगा। आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह…
