बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज किसी फोन कॉल द्वारा आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है जो कि आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक साबित होगी कलात्मक क्रियाकलापों में भी आपकी रूचि रहेगी दूसरों के ऊपर विश्वास करने की बजाए अपनी अंतरात्मा के निर्णय को प्राथमिकता देना उचित रहेगा साथ ही किसी दोस्त या रिश्तेदार का आपके साथ किए गए वायदे या किसी बात से मुकरना आपके…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के योग्यात्मक मार्गदर्शन अधीन एसोचैम नैशनल कौन्सिल ऑफ एजुकेशन के सहयोग से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में वैबीनार-कम-समानांतर विचार-विमर्श का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसका विषय – विश्व में आभासी शिक्षा में शिक्षक की भूमिका एवं शिष्य का उत्तरदायित्व रहा। इस वैबीनार-कम-समानांतर विचार-विमर्श में शिक्षकों और शिष्यों सहित 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और समानान्तर विचार-विमर्श में सर्तकतापूर्ण सहभागिता की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने सर्वप्रथम शिक्षक दिवस के सुअवसर पर सबको शुभकामनाएं दी एवं अपने वक्तव्य में कहा कि हंस…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैडीकल लैब साईंस विभाग द्वारा महामारी के दौरान छात्रों के बीच सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए, गूगल मीट के माध्यम से ‘स्ट्रेस मैनेजमैंट’ विषय पर वैबीनार का आयोजन किया गया। वैबीनार के अतिथि वक्ता डा. दीपाली गुल (एसोसिएट प्रोफैसर, मनोरोग विभाग, पिम्स, जालन्धर) रही। राजवीर कौर (असिस्टेंट प्रोफैसर, एमएलएस विभाग) ने मुख्य नोट प्रस्तुत किया और अतिथि वक्ता का स्वागत किया। डा. दीपाली गुल ने कहा कि कोविड-१९ के कारण भावनात्मक और मानसिक तनाव से निपटने के लिए स्ट्रेस मैनेजमैंट आवश्यक है। तनाव को प्रतिबंधित करने के लिए डिजिटल युग…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिले में शनिवार को कोरोना के 230 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जालंधर में मरीजों की संख्या 7606 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेटे साहिल सांपला सहित 206 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से छह मरीज बाहरी जिलों से संबंधित हैं। वहीं 97 मरीजों को कोविड केयर सेंटरों से छुट्टी देकर घर के लिए रवाना किया गया। सेहत विभाग के अनुसार शुक्रवार को नकोदर की रहने वाली 64 साल की महिला ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्हें शुगर की बीमारी भी थी। लोहियां खास निवासी…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश सरकार अब राज्य में एडेड यानि सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 16 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है. इसके लिए शासन स्तर पर मंजूरी दे दी गई है. आने वाले दिनों में आवेदन और भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं ऑनलाइन शिक्षा को लेकर जानकारी रखने वालों को वरीयता दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक, अभी प्रदेश में करीब 80 हजार शिक्षकों की जरूरत है, जो कि बच्चों की शिक्षा के लिए अपना योगदान दें सकें. सबसे ज्यादा शिक्षकों की जरूरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की है. एडेड विद्यालयों में शिक्षकों की अतिरिक्त…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुपोषित बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष योजना शुरू करने का आदेश दिया है. इस योजना के तहत कुपोषितों को गाय मुहैया कराई जाएंगी. साथ ही गाय के भरण-पोषण के लिए भी भुगतान किया जाएगा. कुपोषण से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई योजना की शुरुआत करने का आदेश दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए अनोखी योजना की शुरुआत करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत गाय मुहैया करवाई जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों…
तमिलनाडु (वीकैंड रिपोर्ट): तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक तस्कर साबुन के पैकेट में रखकर सोने की तस्करी कर रहा था. पकड़ा गया कुल सोना करीब 38 लाख रुपये का बताया जा रहा है. दरअसल, ट्विटर यूजर फैजान हैदर ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’38 लाख का साबुन तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर जब्त किया गया है.’ जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने इस तस्कर को पकड़ा है. जब साबुन को चेक किया गया तो उसमें से 38 लाख रुपये का गोल्ड बरामद हुआ. https://twitter.com/FaiHaider/status/1301475702793859072?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1301475702793859072%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Ftrending%2Fphoto%2Fgold-smuggling-of-38-lakh-in-soap-packet-caught-at-airport-tstg-1124292-2020-09-04 वीडियो में साफ…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): शिक्षक दिवस भारत में हर साल 5 सितंबर (5 September) को मनाया जाता है. शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. कई स्कूलों में बच्चे इस दिन टीचर बनकर अपने शिक्षकों की भूमिका निभाते हैं. छात्र इस दिन अपने-अपने तरीके से शिक्षकों (Teachers) के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर करते हैं, क्योंकि शिक्षकों का छात्रों के जीवन में खास महत्व होता है और एक शिक्षक के बिना छात्र का जीवन अधूरा माना जाता है. हालांकि, इस बार कोरोनावायरस के चलते देशभर के स्कूल बंद ही रहेंगे, इसलिए इस बार…
नाभा (वीकैंड रिपोर्ट): नाभा के पटियाला गेट में मशहूर चाइनीज तड़का रैस्टोरैंट में उस समय हलचल मच गई जब यहां अचानक भयानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। जब रैस्टोरैंट में आग लगी तो रैस्टोरैंट बंद था। आग लगने के कारण करीब 30 लाख का नुक्सान होने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने आग पर काबू पाया यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर न पहुंची तो आस-पास की दुकाने भी इस आग की चपेट में आ जातीं। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर यातायात को…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दाख़िल एक जनहित याचिका में दिए सुझावों को केंद्र सरकार ने स्वीकार करते हुए कहा कि कोविड -19 के गाइडलाइनन में संशोधन किया जा रहा है, जिसके बाद अब कोरोना के साथ मरने वाले व्यक्ति के परिजन संस्कार से पहले उसके अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शवों की अदला -बदली भी नहीं होगी। जनहित याचिका दाख़िल कर एडवोकेट एच. सी. अरोड़ा ने हाईकोर्ट को बताया था कि कोरोना के कारण मरने वाले व्यक्ति की लाश को पूरी तरह पैक कर दिया जाता है, जिसके अंतिम दर्शनों को भी परिजन तरस जाते हैं, जिन्हें…
