Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): प्रेमचंद मारकंडा S.D. College फॉर वीमेन, जालंधर का BCA सेमेस्टर छठे का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिसमें कुमारी बेबी कुमारी झा २३०० में से १८८० (८१.७३त्न) अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पर रही एंव कुमारी कौशकी १७७४ (७७.१३त्न) अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में दसवें स्थान पर रही। कॉलेज में प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्राओं को एंव कंप्यूटर साइंस विभाग को उनकी उपल4िध के लिए मुबारकबाद एंव उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

Read More

शुक्रवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष (Aries)  आज आपके व्यापारिक कार्य में रुक रुककर प्रगति होगी। आपको आज किसी धार्मिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। प्रेमी जोड़े आज अपने पार्टनर से रिलेशन बना सकते हैं। आज आपको कोई नया प्रेम प्रस्ताव मिलेगा लेकिन आपको थोड़ा संयम रखना होगा। आज आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आपका पारिवारिक जीवन काफी आनंददायक होगा। पेट खराब होने की आशंका है। आज आपको संतान के…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को पंजाब बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने समर्थन देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारी निर्मल कंपलेक्स ओबीसी बैंक(OBC Bank)  में एकत्रित होकर रोष रैली निकाली। रैली स्काई लार्क से होती हुई दोबारा निर्मल कंपलेक्स में पहुंची। एक दिन हड़ताल से 380 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार (central government) मजूदरों के कानून में बदलाव कर रही है। निजी बैंकों को बढ़ावा दे रही है। मजबूर वर्ग के घंटे निश्चित नहीं किए है।…

Read More

फगवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट): श्री माता वैष्णो देवी (Shri Mata Vaishno Devi) से यू.पी. जा रहे चार श्रद्धालुओं की जी.टी. रोड पर भयानक सड़क हादसे दौरान मौत हो गई। हादसे का शिकार बने लोग यू.पी. जा रहे थे। मरने वालों में महिला शोभना गुप्ता (59), कुनाल गुप्ता (21), फुलकित गुप्ता और एक चालक शामिल है जबकि रिशब गुप्ता (23) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जालंधर के जौहल अस्पताल (Johal Hospital) में भर्ती करवाया गया है। एस.एच.ओ. सिटी नवदीप सिंह ने बताया कि गत देर रात ये व्यक्ति वैष्णो देवी से माथा टेक कर यू.पी. जा रहे थे। इसी दौरान…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सर्दियों में लोग अक्सर सर्दी, जुखाम और खांसी जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जानकारों का मानना है कि जिनके शरीर में कम Immunity होती है उनके बीमार होने की संभावनाएं अधिक होती हैं। साथ ही जिनकी Immunity कमजोर होती है उन्हें इंफेक्शन और वायरस बहुत जल्दी अपनी पकड़ में ले लेते हैं। बताया जाता है कि Immunity मजबूत करने में जिंक की अहम भूमिका होती है। इसलिए सर्दियों के दौरान यह कोशिश करनी चाहिए कि अपनी डाइट में जिंक से भरपूर फूड को शामिल करें ताकि बीमारियों से बचा जा सके। तिल के…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में उछाल आया। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.17 फीसदी बढ़कर 48,594 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 0.34 फीसदी बढ़कर 60,045 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोना में मामूली गिरावट आई थी, जबकि चांदी 0.25 फीसदी बढ़ी थी। Pfizer, मॉर्डना और एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 वैक्सीन परीक्षण के परिणामों का असर सोने की कीमत पर पड़ा। इस सप्ताह अब तक भारत में सोने की कीमत 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हुई हैं। इससे पहले अगस्त में सोने की कीमत 56,200…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स, बिहार ने विज्ञापन संख्या 05/2020 के तहत कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए तारीख की घोषणा कर दी है। CSBC बिहार 14 और 21 मार्च को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। CSBC बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हुई और 14 दिसंबर को बंद हो जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया से 8415 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। लिखित परीक्षा का लेवल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इण्टरमीडिएट अथवा समकक्ष स्तर का होगा एवं सवाल वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे । लिखित परीक्षा 100…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों का आंदोलन अब आक्रामक रूप धारण करता जा रहा है। पटियाला -अंबाला हाईवे नज़दीक शंभू बार्डर पर किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे किसान आगे न बढ़ सकें। साथ ही किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। वहीं किसानों का गुस्सा इतना बढ़ गया और उन्होंने बैरिकेडिंग को ही नदी में फैंक दिया। पंजाब -हरियाणा से हजारों किसान आज यानि कि 26 नवंबर को दिल्ली कूच कर रहे हैं। पंजाब से लगभग 3 लाख किसान…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट):  केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों का आज दिल्ली चलो मार्च है। किसानों के मार्च को देखते हुए जहां हरियाणा के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं वहीं दिल्ली पुलिस ने भी राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है। किसान संगठनों के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। DMRC के मुताबिक गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर कुछ चुनिंदा स्टेशनों के बीच सर्विस नहीं मिलेगी। वहीं दिल्ली बॉर्डर के इलाकों वाली मेट्रो भी…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना के मरीजों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है। इस महामारी से राज्य के लगभग सभी जिलों को राहत मिलती दिख रही है। बुधवार को पंजाब में कोरोना के 785 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना के कारण आज 31 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 148435 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 4684 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज राज्य में कुल 24323 कोरोना सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 785 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। राज्य में अब तक 3075865 लोगों की…

Read More