मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को अचानक से पॉवर कट की समस्या खड़ी हो गई है. मुंबई के एक बड़े हिस्से में बिजली नहीं है. शहर के इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बोर्ड के मुताबिक, ‘TATA की बिजली सप्लाई में कुछ दिक्कत आने की वजह से बिजली बाधित हुई है.’ पॉवर कट की वजह से यहां ट्रेनों का संचालन भी ठप हो गया है. कई इलाकों में ट्रैफिक सिगनल भी काम नहीं कर रहे. पश्चिमी रेलवे ने कहा है कि यह Tata Power में एक ग्रिड में गड़बड़ी आने के चलते हुआ है. क्या हैं अपडेट्स? – सेंट्रल मेन लाइन…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में आज कोरोना संक्रमण से 35 लोगों की मौत हुई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3833 हो गई है। पंजाब सरकार की तरफ से देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार लुधियाना में पांच, होशियारपुर व जालंधर में चार-चार, अमृतसर, कपूरथला व पटियाला से तीन-तीन, बठिंडा, गुरदासपुर व रोपड़ में दो-दो और फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा, मुक्तसर, पठानकोट व तरनतारन से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव के 669 नए मामले सामने आए हैं जबकि ठीक होने वालों की संख्या 1098 रही। पिछले कुछ दिनों से लगातार ठीक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 71 लाख के पार पहुंच गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 66,732 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71,20,538 हो गए हैं इसी अवधि में इसी अवधि में 816 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,09,150 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में 8,61,853 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं अब तक 61,49,535 लोग इस वायरस को मात…
पढ़ें 12 अक्टूबर 2020 से 18 अक्टूबर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल, और जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या कुछ है इस सप्ताह ख़ास मेष राशि : इस सप्ताह आप अपने सुख-सुविधाओं पर कुछ खर्च कर सकते हैं। हालाँकि पहले बजट बना लें अन्यथा फ़िज़ूलखर्ची हो सकती है। माता जी के साथ संबंध सुधरेंगे जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। किसी बीमारी से आपको इस सप्ताह निजात मिल सकता है। दुश्मन दोस्त बनेंगे। साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर से बात करें अन्यथा ग़लतफ़हमियाँ पनप सकती…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में शनिवार को पूरा दिन धरने-प्रदर्शन हुए। जहां वाल्मीकि समाज ने हाथरस कांड के विरोध में नारेबाजी की, वहीं भाजपा ने भी वजीफा घपले की खिलाफत की। इससे पहले कृषि कानून के खिलाफ किसान नेताओं का धरना चौथे दिन भी लाडोवाल टोल बैरियर पर जारी रहा। कई स्थानों पर आवाजाही ठप कर दी गई। जिले में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। हाथरस कांड के विरोध में संत समाज ने शनिवार को पंजाब बंद का आह्वान किया था। इस आह्वान का शहर में मिला जुला असर देखने को मिला। कुछ इलाकों में दुकानें बंद रहीं। घंटाघर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के जालंधर में कोरोना वायरस के संक्रमण के 77 नये मामले सामने आए जबकि चार लागों की मौत हो गई। जिले में 77 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 13971 हो गई है जबकि चार लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 433 हो गई है। एक सौ 12 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 12523 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिले में अबतक 213828 लोगों के नमूने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पैनेडेमिक कोविड-19 के हालात को एवं सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए छात्राओं की प्रगति रिपोर्ट को सांझा करने हेतु सत्र 2020-21 की तीन-दिवसीय आनलाइन शिक्षक-अभिभावक बैठक एच.एम.वी. कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। अभिभावकों को जूम के माध्यम से उचित समय स्लॉट के अनुसार भाग लेने हेतु सूचित किया गया। शिक्षकों द्वारा आनलाइन पी.टी.एम. का आयोजन किया गया जिमसें शिक्षकों ने छात्राओं के शैैक्षणिक प्रदर्शन और उनकी नियमितता पर चर्चा की एवं अभिभावकों को उनके बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सूचित किया गया। स्कूल प्राधिकारियों द्वारा की गई इस विचारशील,…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर की एन.एस.एस. इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया, जोकि लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान केन्द्रित करने और आनलाइन मोड का उपयोग करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया गया। आनलाइन भाषण प्रतियोगिता और एक्सटेम्पोर का आयोजन किया गया था जिसमें कई विद्यार्थी व अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कुनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया, उन्होंने ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर अपने विचार प्रकट किए। अमृतपाल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर प्रकाश डाला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रभजोत कौर ने लड़कियों द्वारा सामना…
रविवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : भाग्योदय की संभावना के बीच पारिजनों से संबंध मधुर होंगे। आज जो भी काम करे पूरे आत्मविश्वास और आनंद से करेंगे, उसमें निश्चित सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होगे। वृषभ राशि : नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। लेकिन, कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। मिथुन राशि…
नागपुर (वीकैंड रिपोर्ट): महाराष्ट्र के नागपुर शहर में आपराधिक रिकॉर्ड वाले नाबालिगों के एक समूह की अर्ध-नग्न अवस्था में परेड कराए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परेड कराने वाली पुलिस टीम के खिलाफ ‘किशोर न्याय अधिनियम’ के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक खुशाल तिजारे, उप-निरीक्षक विजय धूमल और उत्तरी नागपुर में जरीपटका पुलिस थाने के पांच हवलदारों ने नाबालिगों को अर्ध-नग्न अवस्था में शहर की एक व्यस्त सड़क पर परेड करवाई थी और उनके साथ मारपीट की थी। वहीं, अब इन पर नाबालिगों की पहचान उजागर…
