जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : पंजाब सरकार में रविवार को लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है और रात 8:00 बजे के बाद कर्फ्यू की घोषणा की है। जो भी अपनी दुकाने या रेहड़ियां लगाएगा उसके खिलाफ करवाई होगी और जुर्माना भी लगेगा। इसके इलावा मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाकर रखने का ऐलान किया है। श्री घनश्याम थोरी ने 25 अप्रैल 2021 को होने वाले भगवान महावीर जयंती पर जिले में मीट व अंडे की दुकानों /रेहड़ियों पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए है। उन्होंने यह आदेश फौजदारी विवरण संहिता की धारा 144 के अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : अमृतसर में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत के बाद जालंधर में भी हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शनिवार दोपहर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व पंजाब हैड को पत्र भेजकर जल्द से जल्द 50 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए कहा है। DCघनश्याम थोरी ने कहा कि जिले में कोविड के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में उनके इलाज व जिंदगी बचाने के लिए लिक्विड ऑक्सीजन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी संभव हो सके, जालंधर में यह सप्लाई पहुंचाई जाए ताकि अलग-अलग…
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) : अगर आप भी एलपीजी गैस सिलेंडर लेते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब एक कागजात दिखाकर आप गैस कनेक्शन ले सकते हैं। पहले नियम था कि जिन लोगों के पास कोई एड्रेस प्रूफ न हो, उन्हें रसोई गैस सिलेंडर न दें, लेकिन अब आप बिना एड्रेस प्रूफ दिए भी LPG सिलेंडर ले सकते हैं। सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दो साल में 1 करोड़ से ज्यादा फ्री में LPG कनेक्शन देगी। सरकार का लक्ष्य सभी गरीब परिवारों को मुफ्त LPG कनेक्शन देना है। सरकार बिना रेजिडेंस प्रूफ के LPG कनेक्शन दे रही है।…
उत्तर प्रदेश (वीकेंड रिपोर्ट) : कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रजिस्ट्री कार्यालय में एक बार फिर पूर्व अप्वाइंटमेंट लेने की व्यवस्था लागू कर दी गयी है। उपनिबंधक कार्यालय में बिना पूर्व अप्वाइंटमेंट के किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री नहीं होगी। अप्वाइंटमेंट नंबर बताने पर ही कार्यालय में प्रवेश मिलेगा। कोविड संक्रमण की वर्तमान परस्थितियों को देखते हुए जमीन की रजिस्ट्री करवाने वालों के लिए उपनिबंधक कार्यालय द्वारा नई गाइड लाइन जारी की गयी है। भूमि के बैनामे की रजिस्ट्री के लिए अब ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना जरूरी कर दिया गया है। उपनिबंधक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पक्षकारों को अब…
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) : कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए एक बार फिर गरीब परिवारों को फ्री राशन देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब राशन कार्ड धारक मई और जून महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो ज्यादा चावल-गेहूं ले सकेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 26,000 करोड़ रुपये से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दो महीने तक 5 किलो अनाज देने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं.…
लखनऊ (वीकेंड रिपोर्ट) : उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ, गोरखपुर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बलिया, जौनपुर, गौतमबुद्ध नगर और गाजीपुर के जिलाधिकारियों से कोविड-19 की स्थिति के सम्बन्ध में बातचीत की।इस दौरान सीएम ने कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों को ये निर्देश दिए हैं:- 1. सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जिस प्रकार से पिछले 1 वर्ष से प्रभावी संघर्ष किया गया और सफलता मिली, उसी…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना की शुरुआत करते हुए 4 लाख से अधिक लोगों को उनकी सम्पत्ति के ई-प्रापर्टी कार्ड (E-Property Card) वितरित किए. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हुए. इस कार्यक्रम में पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान किए. भारत के गांव आत्मनिर्भर बनें प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की प्रगति और संस्कृति का नेतृत्व हमेशा गांवों ने ही किया है. इसीलिए आज देश अपनी हर नीति और हर प्रयास के केंद्र में गांवों को रखकर आगे बढ़ रहा है.…
पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट) : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश में दोबारा बढ़े कोरोना संक्रमन को लेकर भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा में उतर कर जनता को इस मुश्किल घड़ी में दवाएं व अन्य सम्भव सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का आह्वान किया। भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ की इस संबंधी एक विशेष बैठक सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईडलाइंस की पालना करते हुए प्रदेश कन्वीनर डॉ. रणवीर कौशल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रदेश कन्वीनर डॉ. रणवीर कौशल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की उपस्थिति…
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट) : डिप्टी कमिश्नर कम ज़िला मैजिस्ट्रेट दीप्ति उप्पल की तरफ से एक अहम आदेश के द्वारा जिले अंदर आक्सीजन की स्पलाई अस्पतालों को पूरी करने के बाद ही चुनिंदा उद्योगों को स्पलाई करने के निर्देश जारी किये गए हैं। करोना के मामलों में तेज़ी के साथ विस्तार होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की जान बचाने के लिए आक्सीजन की ज़्यादा ज़रूरत पड़ रही है, जिस कारण पंजाब सरकार के उद्योग और कामर्स विभाग के पत्र नंबर डाटा -आक्सीजन -स्पलाई -2136 बी के द्वारा जारी निर्देशों के अनुकूल यह आदेश जारी किये गए हैं। आक्सीजन स्पलाई डिप्टी कमिश्नर ने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : देश में कोरोना का संक्रमण हर दिन बढ़ता जा रहा है. शनिवार लगातार देश में एक दिन में तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए. देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 3,46,786 सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 हो गए हैं. 25 लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस है. इसके अनुसार 2624 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,89,544 हो गई है. शनिवार का दिन बेहद परेशान करने वाला है क्योंकि इस दिन न सिर्फ संक्रमितों की संख्या बहुत है बल्कि मृतकों की संख्या भी…
